घाटी में बर्फबारी के बीच क्रिसमस पर्व व नववर्ष को देखते हुए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों केे लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। श्रीनगर शहर सहित अन्य संवदेनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
पुलिस की ओर से सुरक्षा को और मजबूत करने और किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए जगह-जगह एरिया डोमिनेशन के साथ साथ एंटी-सबोटाज ऑपरेशन जारी हैं।इसी सिलसिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को भी श्रीनगर शहर में महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास एंटी-सबोटाज ऑपरेशन चलाए गए।
श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर श्रीनगर के नॉर्थ जोन में प्रमुख महत्वपूर्ण ठिकानों और संवेदनशील जगहों के आसपास एरिया सिक्योरिटी और एंटी-सबोटाज (एएसटी) ऑपरेशन ऑपरेशन चलाए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीमों को मुख्य चौराहों और बाजारों में तैनात किया गया था जहां उन्होंने गाड़ियों की जांच की, दस्तावेज वेरिफाई किए और ड्राइवरों से पूछताछ की। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने दुकानों और संदिग्ध इमारतों के अंदर भी तलाशी ली गई। जवानों के साथ विशेष खोजी कुत्तों के दस्ते भी थे।












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












