
जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स
Jaya Kishori Motivational Quotes(जया किशोरी के प्रेरक विचार): जया किशोरी आज के वक्त में किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। वो देश की जानी मानी आध्यात्मिक वक्ता, भजन गायिका, और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्हें उनके भक्तिमय प्रवचनों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। उनके प्रवचन मुख्यतः श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई रो मायरो पर आधारित होते हैं। उन्हें अक्सर ‘किशोरी जी’ और ‘आधुनिक युग की मीरा’ के नाम से भी पुकारा जाता है। उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि उनके गुरु पंडित गोविंद राम मिश्र ने भगवान कृष्ण के प्रति उनके गहरे प्रेम को देखते हुए दिया था। जया अक्सर अपने विचारों से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। उन्होंने लाखों लोगों को जीवन में सकारात्मक सोच, धैर्य और कर्म के महत्व को समझाया है। उनके विचार से युवा काफी प्रभावित रहते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।
Motivational Quotes by Jaya Kishori: जया किशोरी के प्रेरणादायक विचार
1. जीवन में सुख-दुख आते-जाते रहेंगे, लेकिन जिसने धैर्य नहीं खोया वही सच्चा विजेता कहलाएगा।
2. सफलता पाने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है – कर्म करते रहो और फल की चिंता भगवान पर छोड़ दो।
3. अगर मन को जीत लिया तो पूरी दुनिया को जीतना आसान हो जाता है।
4. जीवन में कठिनाइयाँ इसलिए आती हैं ताकि आप और मजबूत बन सकें, उनसे भागना नहीं बल्कि सामना करना सीखो।
5. सच्ची पूजा वही है जिसमें इंसान दूसरों की सेवा और भलाई करे।
6. लालच कभी खत्म नहीं होता, जितना मिलेगा उतना और चाहिए होगा. संतोष ही असली धन है।
7. समय सबसे बड़ा शिक्षक है, जो बिना कहे ही हमें जीवन की गहरी सीख दे जाता है।
8. मनुष्य का मूल्य उसके धन से नहीं बल्कि उसके चरित्र से आंका जाता है।
9. माफी देना कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।
10. अगर आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो दूसरों की खुशी में भी अपनी खुशी ढूंढना सीखें।
ये भी पढ़ें:
गोली की रफ्तार से परचून की दुकान से भागेंगे सारे चूहे, बस अपनाकर देखें ये आसान घरेलू नुस्खे, सामान भी रहेंगे सुरक्षित
Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी के ऐसे पॉपुलर कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
Latest Lifestyle News

























