{“_id”:”689e3412d7984eb0f80fd418″,”slug”:”janmashtami-celebrated-through-poetry-and-dance-chandigarh-news-c-16-pkl1079-791370-2025-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कविता और नृत्य के माध्यम से मनाया जन्माष्टमी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर 46 स्थित ब्रह्मा कुमारी के सेवा केंद्र आनंद निकेतन की ओर से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को कविता और नृत्य के माध्यम से प्रकट किया। सेवा केंद्र की प्रभारी बीके पूनम दीदी ने जन्माष्टमी का आध्यात्मिक अर्थ बताया। उन्होंने जीवन में श्री कृष्ण के गुणों को धारण कर नए स्वर्णिम भारत लिए अपने को तैयार होने का आह्वान किया। बीके शिवानी दीदी ने उस राजयोग का सभी को अनुभव करवाया जिसका वर्णन गीता में श्री कृष्ण ने किया है।



























