{“_id”:”685260e7c450c87e450663d4″,”slug”:”jammu-news-16-tourist-spots-reopen-in-jammu-and-kashmir-after-pahalgham-attack-news-in-hindi-2025-06-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आतंक पर वार: घाटी में पर्यटनस्थलों पर लौटी बहार, जम्मू और कश्मीर संभाग के 16 पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बेताब घाटी में पहुंचे पर्यटक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा के बाद मंगलवार को 16 पर्यटन स्थल फिर खोले गए। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद घाटी के 48 स्थल बंद कर दिए गए थे। खुलने वाले स्थलों में श्रीनगर का बादामवारी पार्क, निगीन डक पार्क और हजरतबल तकदीर पार्क; अनंतनाग का वेरीनाग, कोकरनाग व अच्छाबल; तथा पहलगाम की बेताब घाटी और स्थानीय बाजार के पार्क शामिल हैं।
बादामवारी पार्क और बेताब घाटी खुलने से पहले ही सैलानियों की भीड़ जुट गई। दिल्ली से आए मोहम्मद आबिद ने बताया, “यहां घूमने में कोई परेशानी नहीं हुई, कश्मीर के हालात सामान्य हैं।” बेताब घाटी में ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कड़ी सुरक्षा तैनात की गई।
स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यटन से कारोबार में रौनक लौटेगी। बारामुला की तबस्सुम मंजूर ने कहा, “बाहर से सैलानी आएंगे तो खुशी होगी।” अनंतनाग के विधायक गुलाम अहमद मीर ने जोर देकर कहा कि “खुशहाल कश्मीर की छवि बहाल करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।”
दिल्ली के पर्यटक अमनप्रीत ने आतंक को चुनौती देते हुए कहा, “हम आतंकियों से नहीं डरते।” हालांकि अभी पर्यटकों की संख्या कम है, लेकिन इन स्थलों के खुलने से इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है।




























