श्रीनगर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद बुधवार दोपहर 4.15 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए।
कश्मीर की बारामूला सीट से लोकसभा सांसद शेख अब्दुल राशिद (इंजीनियर राशिद) आज (11 सितंबर) को तिहाड़ से बाहर आए। 10 सितंबर को दिल्ली की अदालत ने उन्हें 2 अक्टूबर तक की अंतरिम जमानत दी थी।
उन्होंने जेल से निकलकर कहा कि साढ़े पांच साल जेल में रहने के बाद मैं खुद को मजबूत और अपने लोगों के लिए गर्व से भरा महसूस कर रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि अपने लोगों को निराश नहीं करूंगा।
राशिद ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मोदी ने जो ‘नया कश्मीर’ का नैरेटिव बनाया है, जिसे लोगों ने नकार दिया है, उसके खिलाफ लड़ाई लड़ूंगा। मोदी ने 5 अगस्त 2019 को जो किया, उसे लोगों ने खारिज कर दिया है।
मैं कश्मीर में हमेशा के लिए शांति लाना चाहता हूं और ये साबित करना चाहता हूं कि कश्मीरी पत्थरबाज नहीं हैं। लेकिन हम अपने राजनीतिक अधिकारों के साथ समझौता नहीं करेंगे। -इंजीनियर राशिद

उमर अब्दुल्ला बोले- कश्मीरियों का वोट पाने के लिए रिहाई दी गई नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा था कि राशिद को सिर्फ इसलिए जमानत दी गई है ताकि कश्मीरियों के वोट हासिल किए जा सकें। इनका मकसद लोगों की सेवा करना नहीं है।
इससे पहले PDP प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी भाजपा के लिए काम कर रही है। इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी कहने पर बहुत एहतियात बरत रहे थे, लेकिन ये अच्छी बात है कि महबूबा मुफ्ती वह बात बोल रही हैं, जो लोगों के मन में चल रही है।
2016 में टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुए थे इंजीनियर राशिद राशिद को 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के आरोप में UAPA के तहत अरेस्ट किया गया था। 2019 से वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। राशिद ने जेल में रहते हुए ही 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
राशिद का नाम कश्मीरी व्यवसायी जहूर वताली की जांच के दौरान सामने आया था, जिसे NIA ने घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को कथित तौर पर फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली के एडिशनल सेशंस जज चंदर जीत सिंह ने 2 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड और इतने ही अमाउंट के श्योरिटी बॉन्ड पर बेल दी थी। ये शर्त भी रखी गई थी कि वे मीडिया से इस केस के बारे में चर्चा नहीं करेंगे।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











