भुवनेश्वर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एस. जयशंकर ने ओडिशा के भुवनेश्वर में वाय भारत मैटर्स कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (फाइल)
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि पिछले 4 साल में चीन ने LAC पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। उन्होंने भारत पर दबाव बनाया है। कांउटर करने के लिए भारत के भी हजारों सैनिकों को वहां तैनात किया गया है।
ओडिशा के भुवनेश्वर में शनिवार (4 मई) को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- LAC पर तनाव को लेकर मैंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से कहा था कि बॉर्डर पर लड़ाई और भारत से बिजनेस साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। बॉर्डर पर तनाव का असर दोनों देश के रिश्तों पर पड़ेगा।
जयशंकर ने कहा- भारत और चीन के बीच 1962 की जंग के बाद कुछ समझौते हुए थे, लेकिन चीन ने 2020 में LAC पर इसका उल्लंघन किया था। चाहे पाकिस्तान का आतंकवाद का मुद्दा हो या चाहे चीन से बॉर्डर पर दबाव की बात हो, नेशनल सिक्योरिटी को लेकर मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी।
उधर, नेपाल के 100 रुपए के नए नोट में भारत के 3 इलाके लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को नेपाली मैप में दर्शाया गया है। इस पर जयशंकर ने कहा- नेपाल के साथ बॉर्डर मामलों को लेकर हमारी चर्चा चल रही है। इस बीच नेपाल द्वारा उठाया गया यह कदम एकतरफा है। इससे जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी।

जयशंकर बोले- खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा की डेमोक्रेसी का फायदा उठाया
जयशंकर ने माना की कनाडा और पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते ठीक नहीं है। कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने निज्जर की हत्या केस का भारत से कनेक्शन का आरोप लगाया था। इस पर जयशंकर ने कहा- कनाडा में चुनाव होने वाले हैं। वहां निज्जर केस को लेकर जो भी हो रहा है, वह उनकी इंटरनल पॉलिटिक्स का हिस्सा है।
अगर निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होता, तो उन्होंने हमें अभी तक कोई सबूत क्यों नहीं दिए। वहां की पुलिस एजेंसियां भी हमारे साथ सहयोग नहीं करती हैं। भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है। खालिस्तान समर्थक कुछ लोगों ने कनाडा की डेमोक्रेसी का फायदा उठाया है। उन्होंने एक लॉबी बनाई और वोट बैंक बन गए।
खालिस्तान समर्थक दोनों देश के रिश्तों के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्हें वीजा और पॉलिटिकल स्पेस देने के लिए हमने मना किया था, लेकिन कनाडा ने हमारी नहीं सुनी।
जयशंकर बोले- मोदी के आने से पहले हम दूसरा गाल आगे कर देते थे
जयशंकर ने कहा कि दुनिया के कई नेता भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हैं। पैसिफिक देश के एक प्रधानमंत्री ने मोदी के पैर छूने की भी कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया के PM ने मोदी को बॉस कहा है। अमेरिका के प्रेसिडेंट बाइडेन भी मोदी की पॉपुलेरिटी का सीक्रेट जानना चाहते हैं।
जयशंकर ने बाइडेन के बयान का पलटवार किया, कहा- भारत यूनीक देश है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भारत को प्रवासियों से नफरत करने वाला देश बताया था। जयशंकर ने कहा, ‘भारत हमेशा से एक यूनीक देश रहा है। दुनिया के इतिहास को देखें तो हमने अलग-अलग समाज से आए लोगों को अपनाया है।’ पूरी खबर पढ़ें…
यह खबर भी पढ़ें…
जयशंकर बोले- भारत को लेकर दुनिया का नजरिया बदला है, देश का रुतबा बढ़ा है

विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि पिछले कुछ सालों में भारत को लेकर दुनिया का नजरिया बदला है। उन्होंने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है। कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता। हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया बदल गया है। पूरी खबर पढ़ें…
























