{“_id”:”67338a4da9daf6bcde0b6cfa”,”slug”:”jaggu-bhagwanpuriya-demanded-extortion-money-of-rs-50-lakh-from-nri-returned-from-manila-to-kapurthala-2024-11-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”साडी पुलिस नाल सेटिंग: जग्गू भगवानपुरिया बोलदा… सानूं 50 लक्ख रुपया देना, मनीला से लौटे NRI से मांगी रंगदारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:06 PM IST
‘मैं जग्गू भगवानपुरिया बोलदां हां; तू सांनू 50 लाख रुपया देना है, साडी पुलिस नाल सेटिंग है’। ऐसी धमकी भरी रंगदारी मांगने की कॉल मनीला से गांव कोट करार खां लौटे एनआरआई को आई है।
फारिंग के बाद घटना स्थल की जांच करती पुलिस। – फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में मनीला से लौटे एनआरआई से रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। एनआरआई से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का नाम सामने आया है।
‘मैं जग्गू भगवानपुरिया बोलदां हां; तू सांनू 50 लाख रुपया देना है, साडी पुलिस नाल सेटिंग है’। ऐसी धमकी भरी रंगदारी मांगने की कॉल मनीला से गांव कोट करार खां लौटे एनआरआई को आई है। आठ नवंबर की रात 10 बजे पहले वाट्सअप पर कॉल आई, फिर कुछ समय पर एनआरआई के घर 6-7 राउंड फायरिंग हुई। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 9 नवंबर की सुबह साइंस सिटी चौकी की पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए पांच कारतूस के खोल बरामद कर लिए थे, लेकिन उस समय डीएसपी ने केवल फायरिंग की पुष्टि करते हुए ज्यादा जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया था।