तेल अवीवएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

इजराइल फिलिस्तीनी अथॉरिटी में टैक्स कलेक्शन करने के बाद उसे सालाना फंड जारी करता है। इसे वहां बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। (फाइल)
इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर बेजलेल स्मोट्रिच ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि नवंबर में फिलिस्तीन अथॉरिटी (PA) को कोई फंड रिलीज नहीं किया जाएगा।
फाइनेंस मिनिस्टर के मुताबिक यह फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि फिलिस्तीन अथॉरिटी हमास को मदद देती है और उसने 7 अक्टूबर को यहूदियों के नरसंहार का समर्थन किया था।
टैक्स कलेक्शन इजराइल के पास
- सऊदी अरब के अखबार ‘द नेशनल’ के मुताबिक फिलिस्तीन अथॉरिटी में टैक्स कलेक्शन का अधिकार इजराइल के पास है। वो हर महीने बिजली और पानी का बिल काटकर एक तय फंड फिलिस्तीन अथॉरिटी को देता है और इससे वहां बाकी व्यवस्थाएं चलाई जाती हैं।
- यहूदी कट्टरपंथी स्मोट्रिच के मुताबिक फंड रोकने का फैसला इसलिए किया गया है, क्योंकि फिलिस्तीन अथॉरिटी आतंकवाद का समर्थन कर रही है। 7 अक्टूबर को हमास ने एक तरह से यहूदियों का नरसंहार किया। इसके बावजूद PA ने इस बर्बरता की निंदा नहीं की। इतना ही नहीं, PA के अफसरों ने इस नरसंहार का समर्थन किया।
- स्मोट्रिच ने नेतन्याहू को लिखे पत्र में आगे कहा- हमने इतना कुछ हो जाने पर भी फिलिस्तीन अथॉरिटी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। अब जबकि वो इजराइल के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में अपील कर रहे हैं, तो हमें भी कार्रवाई करनी होगी।

इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर बेजलेल स्मोट्रिच को कट्टरपंथी यहूदी माना जाता है। वो फिलिस्तीनी अथॉरिटी को फंड्स नहीं देना चाहते। (फाइल)
अब सबक सिखाएंगे
इजराइल के फाइनेंस मिनिस्टर ने आगे कहा- अब इसमें कोई दो राय नहीं कि PA आतंकवाद का समर्थन करता है। हम जो पैसा उन्हें देते हैं, उसका इस्तेमाल इजराइल और उसके नागरिकों के खिलाफ किया जाता है। लिहाजा, ताजा हालात के मद्देनजर उन्हें किसी तरह का फंड जारी न करने का फैसला किया गया है। मैंने अपने मंत्रालय को PA के तमाम फंड्स फ्रीज करने के आदेश दिए हैं।
खास बात यह है कि स्मोट्रिच ने सिर्फ आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि नेतन्याहू को इसके लिखित सबूत भी सौंपे हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो लिंक भी भेजे हैं, जिनसे ये साबित होता है कि 7 अक्टूबर को 1400 यहूदियों के मारे जाने के बाद फिलिस्तीनी अथॉरिटी का रवैया क्या रहा था।

होम मिनिस्टर मोशे अर्बिल अरब लोकल अथॉरिटी को करीब 5 करोड़ डॉलर जारी करना चाहते हैं, लेकिन फाइनेंस मिनिस्ट्री इसके विरोध में है। (फाइल)
होम मिनिस्ट्री का रवैया अलग
- एक तरफ जहां फाइनेंस मिनिस्ट्री PA के फंड्स रोकने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ, होम मिनिस्टर मोशे अर्बिल ने कहा कि वो अरब लोकल अथॉरिटी को 20 करोड़ NIS (न्यू इजराइली शेकल या इजराइली करेंसी) जारी कर रहे हैं। यह करीब 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
- दरअसल, इजराइली सरकार ने पिछले साल फैसला किया था कि वो 2022 से 2026 तक हर साल करीब 5 करोड़ डॉलर फिलिस्तीन अथॉरिटी को देगी। अब इसमें पेंच यह है कि होम और फाइनेंस मिनिस्ट्री के बीच यह भी तय हुआ था कि फिलिस्तीनी अथॉरिटी को किसी भी तरह का फंड फाइनेंस मिनिस्ट्री की मंजूरी के बिना जारी नहीं होगा। हालांकि अब तक इस साल का बजट फिलिस्तीनी अथॉरिटी को ट्रांसफर नहीं किया गया है।
- होम मिनिस्टर के मुताबिक फिलिस्तीन अथॉरिटी का कहना है कि उन्हें फंड्स की सख्त जरूरत है। मुझे अब तक फाइनेंस मिनिस्ट्री से कोई जवाब नहीं मिल सका है।



























