• Latest
  • Trending
  • All
Israel Lebanon War Situation LIVE Video Update; Benjamin Netanyahu | Israeli Military Tank | ईरान ने इजराइल पर रॉकेट दागे: दावा- 3 एयर बेस, एक इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाएगा, ये खाली कराए गए

2 years ago
US targets Cuba’s leadership with sanctions on Díaz-Canel and relatives

US targets Cuba’s leadership with sanctions on Díaz-Canel and relatives

1 hour ago
PM Modi good friend, India and US will get to trade deal: Trump

PM Modi good friend, India and US will get to trade deal: Trump

4 hours ago
Environment Day: How UP lost its cool and how to get out of ‘heat trap’

Environment Day: How UP lost its cool and how to get out of ‘heat trap’

5 hours ago
UP posts higher revenue despite marginal VAT, excise dip

UP posts higher revenue despite marginal VAT, excise dip

5 hours ago
Eye dept irregularities: KGMU suspends doctor, issues show-cause notice to HoD

Eye dept irregularities: KGMU suspends doctor, issues show-cause notice to HoD

5 hours ago
Evolve doctrine to hold senior officers accountable for subordinates’ lapses: Allahabad HC to DoPT

Evolve doctrine to hold senior officers accountable for subordinates’ lapses: Allahabad HC to DoPT

8 hours ago
Cong councillor who refused to sing Vande Mataram denied bail

Cong councillor who refused to sing Vande Mataram denied bail

8 hours ago
Sri Lanka Navy welcomes INS Airavat

Sri Lanka Navy welcomes INS Airavat

8 hours ago
DMK Distanced, TMC Torn Up, AAP Out: How Congress-Led INDIA Bloc Hit Existential Crisis | India News

DMK Distanced, TMC Torn Up, AAP Out: How Congress-Led INDIA Bloc Hit Existential Crisis | India News

9 hours ago
Time has come to make top bureaucrats criminally liable: Allahabad HC to UP govt

Time has come to make top bureaucrats criminally liable: Allahabad HC to UP govt

12 hours ago
Sri Lanka Elderly Care Home Fire Kills 12, Owner Arrested For Unregistered Facility

Sri Lanka Elderly Care Home Fire Kills 12, Owner Arrested For Unregistered Facility

13 hours ago
West Bengal Humayun Kabir’s Offer To Mamata Banerjee Rejinagar Seat

West Bengal Humayun Kabir’s Offer To Mamata Banerjee Rejinagar Seat

13 hours ago
Friday, June 5, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Lebanon War Situation LIVE Video Update; Benjamin Netanyahu | Israeli Military Tank | ईरान ने इजराइल पर रॉकेट दागे: दावा- 3 एयर बेस, एक इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाएगा, ये खाली कराए गए

by India News Online Team
October 1, 2024
in Hindi News
0
Israel Lebanon War Situation LIVE Video Update; Benjamin Netanyahu | Israeli Military Tank | ईरान ने इजराइल पर रॉकेट दागे: दावा- 3 एयर बेस, एक इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाएगा, ये खाली कराए गए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

यरुशलम/बेरूतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
इससे पहले भी हमास चीफ हानियेह की मौत के बाद ईरान ने इजराइल से बदला लेने की बात कही थी। - Dainik Bhaskar

इससे पहले भी हमास चीफ हानियेह की मौत के बाद ईरान ने इजराइल से बदला लेने की बात कही थी।

ईरान ने इजराइल पर मंगलवार की देर रात 10 बजे रॉकेट से हमला किया। इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए हमले को अंजाम देगा। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अमेरिका ने भी ईरान से गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

उधर, अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने तीन इजराइली अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि ईरान इजराइल के तीन एयर बेस और तेल अवीव में एक इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर को निशाना बनाएगा। इसके चलते इन्हें खाली करा लिया गया है।

NYT ने एक्सपर्ट्स के हवाले से लिखा है कि इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भी ईरान ने अप्रैल में इजराइल पर करीब 300 मिसाइलों और ड्रोन के साथ हमला किया था। उस समय बैलिस्टिक मिसाइलों को ईरान से इजराइल पहुंचने में करीब 12 मिनट का समय लगा था।

अप्रैल में इजराइल ने ईरानी हमले को नाकाम कर दिया था। इजराइल और उसके सहयोगी देशों ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में मार दिया था।

अप्रैल में इजराइल ने ईरानी हमले को नाकाम कर दिया था। इजराइल और उसके सहयोगी देशों ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में मार दिया था।

हिजबुल्लाह ने लेबनान में इजराइली ग्राउंड ऑपरेशन को नकारा ​​​​​हिजबुल्लाह ने लेबनान पर इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन की बात नकार दी है। हिजबुल्लाह के मीडिया रिलेशन्स के अधिकारी मुहम्मद अफीफ ने कहा, यह झूठ है। अब तक इजराइल की हमारे लड़ाकों के साथ कोई भी सीधी मुठभेड़ नहीं हुई है। दुश्मनों की सेना ने अगर लेबनान में घुसने की कोशिश की तो हमारे लड़ाके उनका सामना करने को तैयार हैं।”

दरअसल, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार को दावा किया था कि उनके सैनिक लेबनान में दाखिल हो गए हैं। IDF ने कहा था कि सोमवार रात दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने के लिए सीमा से लगे गांवों में लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया गया। वे सीमा के नजदीकी गांवों को निशाना बना रहे हैं। यहीं से हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमला करता है। IDF ने कहा कि इस हमले के लिए उनके सैनिकों ने हाल ही में ट्रेनिंग ली थी।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, साल 2006 के बाद यह पहली बार है, जब इजराइली सेना लेबनान में घुसी है। तब इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 33 दिनों तक जंग चली थी। इसमें 1100 से ज्यादा लेबनानी मारे गए थे। वहीं, इजराइल के 165 लोगों की मौत हुई थी।

इजराइली डिफेंस फोर्स ने ग्राउंड ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीरें जारी कीं….

IDF ने यह तस्वीर जारी कर कहा कि दक्षिणी लेबनान में सोमवार रात इजराइली टैंक दाखिल हुए।

IDF ने यह तस्वीर जारी कर कहा कि दक्षिणी लेबनान में सोमवार रात इजराइली टैंक दाखिल हुए।

दक्षिणी लेबनान से सटी सीमा पर तैनात इजराइली टैंक।

दक्षिणी लेबनान से सटी सीमा पर तैनात इजराइली टैंक।

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले के बाद आग लग गई।

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले के बाद आग लग गई।

इजराइली सेना ने मंगलवार सुबह बेरूत के दक्षिणी इलाके में हमला किया।

इजराइली सेना ने मंगलवार सुबह बेरूत के दक्षिणी इलाके में हमला किया।

लेबनान सीमा में घुसने से पहले इजराइली सैनिक टैंक की मरम्मत करते हुए।

लेबनान सीमा में घुसने से पहले इजराइली सैनिक टैंक की मरम्मत करते हुए।

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने हिजबुल्लाह के एक और कमांडर को मारा

इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने कहा है कि उसने हिजबुल्लाह के एक और कमांडर मोहम्मद जाफर कासिर को मार दिया है। कासिर ईरान से हिजुबुल्लाह को मिलने वाले हथियारों की सप्लाई का इंचार्ज था।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

इजराइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में इजराइल पर ईरान हमले की आशंका के चलते भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और यात्रा करने से बचने के लिए कहा है।

12:09 PM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दक्षिणी लेबनान पर इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद के हालात…

सोमवार रात इजराइल एयरस्ट्राइक में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

सोमवार रात इजराइल एयरस्ट्राइक में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया।

हमले के बाद दक्षिणी लेबनान में कई कारें तबाह हो गईं।

हमले के बाद दक्षिणी लेबनान में कई कारें तबाह हो गईं।

हवाई हमलों की वजह से कई घर और इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

हवाई हमलों की वजह से कई घर और इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

12:02 PM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सुरक्षा के लिए तेल अवीव-यरुशलम में इजराइली सेना की नई गाइडलाइंस

लेबनान की एयरस्ट्राइक के बाद IDF की होम फ्रंट कमांड ने तेल अवीव, यरुशलम, उत्तरी वेस्ट बैंक और कई दूसरे इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से नई पाबंदियां लगा दी हैं। इन इलाकों में स्कूल और दफ्तर सिर्फ तभी खुले रह सकते हैं, जब उनके पास कोई शेल्टर मौजूद हो।

इसके अलावा समारोह करने या भीड़ के इकट्ठा होने पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके मुताबिक, घर से बाहर जरूरत पड़ने पर 30 लोग ही एक जगह जमा हो सकते हैं। वहीं घर के अंदर भी एक बार में सिर्फ 300 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। ये गाइडलाइंस शनिवार यानी 6 अक्टूबर तक जारी रहेंगी।

11:45 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने लेबनान के 20 कस्बों के लोगों को इलाका खाली करने को कहा

इजराइली मिलिट्री ने लेबनान के 20 कस्बों के लोगों से इलाका खाली करने को कहा है। IDF के प्रवक्ता अविचय आड्रे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं।

आपको अपनी सुरक्षा के लिए इलाका छोड़कर जाना होगा। कोई भी अगर हिजबुल्लाह के ठिकानों, हथियारों या सदस्यों के करीब है तो वह अपना जीवन खतरे में डाल रहा है।”

11:17 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह का दावा- लेबनान में नहीं घुसी इजराइली सेना

हिजबुल्लाह ने लेबनान पर इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन की बात नकार दी है। अलजजीरा के मुताबिक, हिजबुल्लाह के मीडिया रिलेशन्स के अधिकारी मुहम्मद अफीफ ने कहा, “यहूदियों ने दावा किया है कि इजराइल ने लेबनान में जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन यह झूठ है।

अब तक इजराइल की हमारे लड़ाकों के साथ कोई भी सीधी मुठभेड़ नहीं हुई है। दुश्मनों की सेना ने अगर लेबनान में घुसने की कोशिश की तो हमारे लड़ाके उनका सामना करने को तैयार हैं।”

10:07 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

तुर्किये बोला- इजराइल की कार्रवाई लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन

तुर्किये के विदेश मंत्री ने कहा है कि इजराइल की जमीनी कार्रवाई लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन है। इजराइल लेबनान पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को तुरंत इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। यह हमला जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए।

09:38 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लुफ्थांसा एयरलाइंस ने इजराइल के लिए फ्लाइट्स रद्द कीं

इजराइल और लेबनान में जारी तनाव के बीच लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी इजराइल के लिए अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं।

दरअसल, 28 सितंबर को यूरोपीय यूनियन ने लेबनान और इजराइल के एयरस्पेस से गुजरने वाले विमानों के लिए चेतावनी जारी की थी। EU ने एयरलाइंस से सावधानी बरतने की अपील की थी।

09:26 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने मोसाद हेडक्वार्टर के पास दागी मिसाइलें

हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने सेंट्रल इजराइल पर फादी-4 मिसाइलों से हमला किया। इस दौरान उसने हर्जलिया में IDF के ग्लीलॉट बेस को निशाना बनाया। यहीं पर इजराइली सेना की यूनिट 8200 का ठिकाना और मोसाद का हेडक्वार्टर मौजूद है।

08:40 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लेबनान की सेंट्रल इजराइल पर एयरस्ट्राइक

लेबनान से सेंट्रल इजराइल पर 30 रॉकेट्स से हमला किया गया है। IDF ने कहा कि कुछ रॉकेट्स को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से रोक दिया गया। वहीं कुछ रॉकेट का असर होरेशिम इंटरचेंज के पास देखने को मिला है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमले में 2 लोग घायल हुए हैं।

सेंट्रल इजराइल में रॉकेट की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया।

सेंट्रल इजराइल में रॉकेट की वजह से सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया।

07:42 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हूतियों का दावा- तेल अवीव में सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला किया

यमन ने हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजराइल पर हवाई हमले किए हैं। हूतियों के प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया कि उन्होंने तेल अवीव और ऐलात में इजराइल के मिलिट्री ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए हैं। हालांकि, इजराइल की सेना ने दावा किया कि उन्होंने इस ड्रोन को भूमध्य सागर के ऊपर मार गिराया।

07:38 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- ईरान को जल्द आजाद कराएंगे

इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरानी नागरिकों को संबोधित करते हुए एक मैसेज जारी किया।

उन्होंने कहा, “इजराइल आप लोगों के साथ है। हर दिन, आप एक ऐसे शासन को देखते हैं जो आपको गुलाम बनाकर लेबनान और गाजा की रक्षा करने का भाषण देता है। फिर भी, वह शासन हर दिन हमारे क्षेत्र को गहरे युद्ध में डुबा रहा है। हर पल यह शासन फारसी लोगों को पाताल में धकेल रहा है।”

नेतन्याहू ने कहा, “ज्यादातर ईरानी अब जानते हैं कि उन पर राज कर रहे लोगों को उनकी कोई फिक्र नहीं है। अगर ऐसा होता तो वे अरबों रुपए मिडिल ईस्ट को अस्थिर करने पर खर्च नहीं करते। हम जल्द ही ईरान को इस शासन से आजाद करआएंगे। तब यहूदी और फारसियों को शांति मिलेगी। ईरान और इजराइल सुकून से रह पाएंगे।”

07:20 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने हिजबुल्लाह की हथियार फैक्ट्रियों पर की एयरस्ट्राइक

बेरूत में रातभर हुई एयरस्ट्राइक के दौरान इजराइल ने हिजबुल्लाह की हथियार बनाने की फैक्ट्रियों और दूसरे मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया है। IDF ने हमले का वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।

07:15 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दावा- अमेरिका ने नेतन्याहू को जंग छेड़ने के रोका

अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका ने नेतन्याहू को लेबनान के खिलाफ पूरी तरह से जंग छेड़ने से रोका है। इसके बाद ही इजराइल ने कुछ जगहों पर ग्राउंड ऑपरेशन की शुरुआत की है।

06:40 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

IDF ने लेबनान के नागरिकों को दक्षिणी हिस्से में आने से मना किया

इजराइली मिलिट्री ने लेबनान के लोगों से लितानी नदी के दक्षिणी तरफ न जाने की अपील की है। IDF ने कहा, “दक्षिणी लेबनान में लड़ाई तेज हो चुकी है। हिजबुल्लाह इजराइल पर हमले के लिए आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में अगले नोटिस तक अपनी सुरक्षा के लिए लितानी नदी के दक्षिणी तरफ न आएं।”

06:37 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन से पहले पसीना पोछते दिखे हिजबुल्लाह नेता

इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने के 1 दिन पहले हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर शेख नईम कासिम ने इजराइल से जंग के लिए तैयार होने की बात कही थी। उस संबोधन के दौरान नईम की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो में वे भाषण के बीच पसीना पोछते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह की बची हुई लीडरशिप में इजराइल को लेकर डर का माहौल है।

दूसरी तरफ, जंग के बीच हिजबुल्लाह ने अब तक इजराइल के जमीनी हमलों का जवाब देने या संगठन के नए चीफ को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की है।

06:26 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइल की मदद के लिए सैनिक, लड़ाकू विमान भेज रहा अमेरिका

इजराइल और लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका मिडिल ईस्ट में और सैनिक भेजने की तैयारी में है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए सैनिक मिडिल ईस्ट में पहले से तैनात 40 हजार सैनिकों को सुरक्षा देने का काम करेंगे। साथ ही ये इजराइल की भी मदद करेंगे।

NYT ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इन सैनिकों की संख्या 2-3 हजार तक होगी। पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा कि सैनिकों के साथ कई फाइटर जेट भी भेजे जा रहे हैं।

इनमें F-15, F-16 और F-22 लड़ाकू विमानों के अलावा A-10 वॉरप्लेन भी शामिल हैं।

05:42 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

UAE ने लेबनान के लिए 100 मिलियन डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की

UAE ने लेबनान में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है और संघर्ष को रोकने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने लेबनान के लोगों के लिए 100 मिलियन डॉलर (838 करोड़ भारतीय रुपए) के राहत पैकेज की घोषणा की है।

05:25 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमले में लेबनान में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान के दाउदिया शहर में एक घर पर बमबारी की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग घायल भी हुए हैं। हमले में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

05:03 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लेबनान में चौथी बार घुसी इजराइली सेना, दूसरे संघर्ष के बाद हिजबुल्लाह का जन्म हुआ

1978 : फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (PLO) के मेंबर समुद्र के रास्ते लेबनान से इजराइल में घुस गए और एक बस को हाइजैक कर लिया। इसमें 34 इजराइली मारे गए थे। इसके जवाब में इजराइल ने पहली बार लेबनान के भीतर सेना भेजी थी।

तब लेबनान ने दावा किया था कि बस हाइजैकिंग में उसका हाथ नहीं है। लेकिन इजराइल ने लेबनान पर यकीन नहीं किया और उसके दक्षिणी हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) का गठन किया गया। UNIFIL का काम लेबनान-इजराइल के संघर्ष को रोकने की कोशिश करना है।

1982 : ​​​​​​ PLO ने जुलाई 1981 में इजराइल में 270 से ज्यादा हमले किए, जिसमें 29 इजराइलियों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हो गए।

इसके जवाब में जून 1982 में इजराइली सेना लेबनान घुसी। ये इजराइल का लेबनान में दूसरा ऑपरेशन था जो लंबे समय तक चला।

1982 में दक्षिणी लेबनान में सड़क से गुजरते इजराइली टैंक।

1982 में दक्षिणी लेबनान में सड़क से गुजरते इजराइली टैंक।

इजराइल ने तब कहा था कि वह PLO को खत्म करने के लिए लेबनान में घुसा है। इसी बीच लेबनान में हिजबुल्लाह का जन्म हुआ। इजराइल ने साल 2000 तक लेबनान के दक्षिणी इलाके पर कब्जा बनाए रखा।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल तक चली इस जंग में कम से कम 17 हजार लेबनानी लोगों की मौत हुई। इजराइल पर लेबनान में नरसंहार के भी आरोप लगे।

दक्षिणी लेबनान में सड़क पर पेट्रोलिंग करते इजराइली सेना के जवान। तस्वीर 1996 की है।

दक्षिणी लेबनान में सड़क पर पेट्रोलिंग करते इजराइली सेना के जवान। तस्वीर 1996 की है।

2006: इजराइल ने तीसरी बार लेबनान में घुसपैठ की। दरअसल, हिजबुल्लाह ने 8 इजराइली सैनिकों की हत्या कर दी थी और 2 सैनिकों का अपहरण कर लिया था। इजराइल ने इसके जवाब में लेबनान पर जमीन से लेकर हवाई हमले शुरू कर दिए।

यह जंग 34 दिन चली। इस हमले में 1,100 से ज्यादा लेबनानी लोगों की मौत हो गई। इजराइल के मुताबिक उनके 49 नागरिक और 121 सैनिक मारे गए।

संयुक्त राष्ट्र की मदद से जंग को रोका गया।

संयुक्त राष्ट्र की मदद से जंग को रोका गया।

04:35 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

नसरल्लाह की मौत के बाद भी हिजबुल्लाह बेहद ताकतवर

हिजबुल्लाह लेबनान में चार दशकों से है। इसे ईरान का समर्थन हासिल है। हिजबुल्लाह को दुनिया का सबसे ताकतवर आतंकी संगठन कहा जाता है।

04:31 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- इजराइल को अपनी रक्षा करने का अधिकार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने इजराइल के रक्षा मंत्री से लेबनान में चल रहे ऑपरेशन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि इजराइल को अपनी हिफाजत करने का हक है, इसलिए अमेरिका इस लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन का समर्थन करता है।

ऑस्टिन ने कहा कि इजराइली सीमा से लगे बुनियादी ढांचे को खत्म करना जरूरी है ताकि हिजबुल्लाह, हमास की तरह 7 अक्टूबर के जैसा हमला न कर सके। उन्होंने कहा कि सीमा के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को घर लौटने के लिए कूटनीतिक समाधान की जरूरत है।

लेबनान में घुसने से पहले सीमा पर इजराइली टैंक।

लेबनान में घुसने से पहले सीमा पर इजराइली टैंक।

04:30 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लेबनान में 2 दिनों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए

लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक सोमवार को हुए इजराइली हमले में कम से कम 95 लोग मारे गए। 172 लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले रविवार को इजराइली हमले में कम से कम 105 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा करीब 400 लोग घायल हो गए थे।

04:29 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- दुश्मनों को हराने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे

इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने लेबनानी सीमा के नजदीक सैनिकों से 30 सितंबर को मुलाकात की थी। गैलेंट ने कहा था कि जो कुछ भी किए जाने की जरूरत है, हम करेंगे। दुश्मनों को हराने के लिए हम हवा, जल और जमीन के रास्ते अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

04:28 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

लेबनान से लगी सीमा को इजराइल ने मिलिट्री जोन बनाया

इजराइल ने लेबनान से लगी सीमा को ‘बंद मिलिट्री जोन’ घोषित कर रखा है। IDF ने इन इलाके में लोगों के जाने पर बैन लगा दिया है। इनमें मेटुला, मिस्गाव अम और कफर गिलादी के इलाके शामिल हैं।

मैप में दिखाए गए इलाकों को बंद मिलिट्री जोन घोषित किया गया है। यह मैप इजराइली सेना ने जारी किया है।

मैप में दिखाए गए इलाकों को बंद मिलिट्री जोन घोषित किया गया है। यह मैप इजराइली सेना ने जारी किया है।

04:27 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाइडेन ने सीजफायर की मांग की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा गया था। बाइडेन ने कहा था कि अगर लेबनान में जंग रुक जाती है तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने सीजफायर की मांग भी की।

04:27 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह की रदवान यूनिट का खात्मा चाहता है इजराइल

इजराइल की सरकारी TV चैनल KAN के मुताबिक DF के ग्राउंड ऑपरेशन का मकसद हिजबुल्लाह की स्पेशल रदवान यूनिट को खत्म करना है। इजराइल ने 30 जुलाई को रदवान यूनिट के चीफ फुआद शुकर को हवाई हमले में मार गिराया था।

रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल, गाजा की तरह लेबनान में मिलिट्री एक्शन लेना चाहता था लेकिन अमेरिका ने ऐसा करने से मना कर दिया। अमेरिका ने इजराइल को लेबनान में लिमिडेट ग्राऊंड ऑपरेशन करने की सलाह दी थी।

अमेरिका का मानना है कि एक लिमिटेड ग्राउंड ऑपरेशन से भी मीडिल ईस्ट में एक बड़ी जंग शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की सलाह पर इजराइल लेबनान के सीमित इलाके में हमले करने के तैयार हो गया।

04:26 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह का डिप्टी चीफ बोला- हमारी फौज लड़ने को तैयार

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद पहली बार संगठन के डिप्टी चीफ नईम कासिम ने जनता को संबोधित किया। कासिम ने इजराइल पर जनसंहार के आरोप लगाए।

उसने कहा, “इजराइल अगर लेबनान में घुसपैठ करेगा तो हमारी फौज लड़ने को तैयार है। नसरल्लाह की मौत से हमारे प्लान में कोई बदलाव नहीं आया है।”

04:25 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप खत्म

इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है। 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया। 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था।

इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मौत हो गई। अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप में कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है।

04:24 AM1 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दस दिन पहले इजराइल ने हवाई हमले शुरू किए

लेबनान में 17 सितंबर को पेजर और अगले दिन वॉकी-टॉकी में कई विस्फोट हुए थे। इन धमाकों में 39 लोगों की जान गई थी और 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हिजबुल्लाह ने इजराइल पर इन हमलों का आरोप लगाया था।

इसके बाद इजराइल ने लेबनान में हवाई हमला शुरू कर दिया था। CNN के मुताबिक इजराइल के हवाई हमले में 1,100 से ज्यादा लेबनानी नागरिक मारे जा चुके हैं। वहीं, घायल लोगों की संख्या 6 हजार को पार कर गई है।

ये खबर भी पढ़ें… मोदी ने इजराइली पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात की:कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध, दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं

इजराइल-लेबनान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 30 सितंबर को इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

बातचीत के दौरान PM मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BenjaminISRAELIsraeliLebanonliveMilitaryNetanyahuSituationtankUpdateVideowarइजरइलइटलजसईरनएकएयरककरएखलगएदगदवननशनपरबनएगबसभयरकटहडकवरटर
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
US targets Cuba’s leadership with sanctions on Díaz-Canel and relatives

US targets Cuba’s leadership with sanctions on Díaz-Canel and relatives

June 5, 2026
PM Modi good friend, India and US will get to trade deal: Trump

PM Modi good friend, India and US will get to trade deal: Trump

June 4, 2026
Environment Day: How UP lost its cool and how to get out of ‘heat trap’

Environment Day: How UP lost its cool and how to get out of ‘heat trap’

June 4, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • US targets Cuba’s leadership with sanctions on Díaz-Canel and relatives
  • PM Modi good friend, India and US will get to trade deal: Trump
  • Environment Day: How UP lost its cool and how to get out of ‘heat trap’
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.