बेरूत/तेल अवीव3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने कहा कि वे जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेंगे। उन्होंने लेबनान के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक मछुआरों को भूमध्य सागर में 60 किलोमीटर तक ना जाने की चेतावनी दी गई है।
इजराइली सेना ने कहा कि उन्होंने सोमवार को एक घंटे के भीतर साउथ लेबनान में 120 से ज्यादा हिजबुल्लाह ठिकाने को निशाना बनाया। लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक इस हमले में कम से कम 10 फायरफाइटर्स (दमकलकर्मी) की मौत हो गई। इसके अलावा अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।
इजराइली सेना का दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर ग्राउंड ऑपरेशन जारी है। इस दौरान सोमवार को दो इजराइली सैनिकों की मौत हो गई। लेबनान में अबतक 11 इजराइली सैनिकों की जान जा चुकी है।
उधर, इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ने लेबनान से सोमवार को 190 रॉकेट्स दागे। इसमें कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बुनियादी सेवाओं को नुकसान पहुंचा है। इजराइली सेना ने कहा कि हाईवे और कई घरों पर सीधे हमले किए गए।
इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़ी तस्वीरें…

लेबनान के टायर शहर में इजराइली हमले के बाद धुएं का गुबार उठा।

इजराइली बॉर्डर के पास हिजबुल्लाह के हमले से लगी आग को देखते इजराइली सैनिक।

उत्तरी इजराइल में लेबनान के हमले के बाद सड़क पर गड्ढ़ा बना गया।

लेबनान के बाल्बेक शहर में इजराइली हमले के बाद पूरा इलाका तबाह हो गया।

लेबनान के बाल्बेक में इजराइली हमले से इमारत, मलबा में तब्दील हो गया।
अपडेट्स
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइल पर एक साल में 26 हजार हवाई हमले
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोमवार को गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और लेबनान में किए गए ऑपरेशन से जुड़ा डेटा जारी किया। इसके मुताबिक पिछले साल में इजराइल पर 26 हजार से ज्यादा मिसाइलें, रॉकेट और ड्रोन दागे गए। ये हमले गाजा, लेबनान, सीरिया, हूती, ईरान से किए गए। इराक के कितने हमले हुए, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
IDF ने गाजा पट्टी में करीब 17 हजार हमास मेंबर्स को मार दिया है। इजराइल में भी 1000 आतंकियों को मारा गया है। इजराइल पर हुए हमले में अब तक 728 सैनिकों की मौत हुई और 4,576 घायल हुए। गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन में 346 लोग मारे गए और 2,299 घायल हुए।

26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान पर इजराइली हमले की आशंका
नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि इजराइल ईरान पर हमला जरूर करेगा। दरअसल, 1 अक्टूबर को देर रात ईरान ने इजराइल पर 180 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 2 इजराइली नागरिक घायल भी हुए थे।
हमले के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा था कि ईरान को इस हमले का नतीजा भुगतना होगा। हमारे पास प्लान है और हम अपनी मर्जी के मुताबिक समय और स्थान तय करके कार्रवाई करेंगे।
हमले के बाद ईरान ने कहा था कि ये नसरल्लाह की शहादत का यह पहला बदला है। यह तो अभी शुरुआत है। दरअसल, 27 सितंबर को इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया था।
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइल हमास जंग का एक साल पूरा

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग का 7 अक्टूबर को एक साल पूरा हो गया। पिछले साल इसी दिन हमास के हजारों लड़कों ने इजराइल पर हमला किया था। इस हमले में लगभग 1200 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी।
इसके अलावा 250 से ज्यादा इजराइली नागरिकों को बंधक बनाकर इजराइल ले जाया गया था। इस हमले के चंद घंटों बाद ही इजराइल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था। बीते एक साल से जारी इस जंग से गाजा में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके है। पूरी खबर यहां पढ़ें…




























