• Latest
  • Trending
  • All
Israel Lebanon Hezbollah War Photos ; Benjamin Netanyahu | IDF – Hassan Nasrallah | इजराइल के 8 फाइटर जेट्स, 13 हजार किलो बम: नेतन्याहू की कमांड पर नसरल्लाह की मौत से मातम तक, तस्वीरों में 24 घंटों की कहानी

2 years ago
NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

4 hours ago
बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

7 hours ago
ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

7 hours ago
दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

8 hours ago

करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन टिप्स, सुर्ख लाल चढ़ेगा रंग

13 hours ago
DA Hike July 2026: Centre Announces 3% Increase In Dearness Allowance For Govt Employees, Pensioners Ahead Of Diwali | Economy News

DA Hike July 2026: Centre Announces 3% Increase In Dearness Allowance For Govt Employees, Pensioners Ahead Of Diwali | Economy News

13 hours ago
Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision

Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision

14 hours ago
BJP MP Rajya Sabha Candidate; Hardeep Singh Puri

BJP MP Rajya Sabha Candidate; Hardeep Singh Puri

15 hours ago

Allahabad HC Asks CBSE To Suggest Measures To Improve Traffic Management Around Lucknow Schools

15 hours ago
यूपी:कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत, दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे – Up: Akhilesh’s Strategy Proves Effective; Sp’s Strength Grows Following Mlc Elections—wins Two Seats, Leads In

16 hours ago
भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

17 hours ago
नीरज ने दिया जोर का झटका! अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन, बोले- पार्टी ही मालिक – neeraj kumar wins patna graduates mlc seat defeats anant singh backed candidate ntcpkb

नीरज ने दिया जोर का झटका! अनंत सिंह का आया पहला रिएक्शन, बोले- पार्टी ही मालिक – neeraj kumar wins patna graduates mlc seat defeats anant singh backed candidate ntcpkb

17 hours ago
Wednesday, October 28, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

    Sardaari ( Official Video ) Himmat sandhu | Kahlon | Bhindder Burj | New punjabi Songs 2026

    Sardaari ( Official Video ) Himmat sandhu | Kahlon | Bhindder Burj | New punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Lebanon Hezbollah War Photos ; Benjamin Netanyahu | IDF – Hassan Nasrallah | इजराइल के 8 फाइटर जेट्स, 13 हजार किलो बम: नेतन्याहू की कमांड पर नसरल्लाह की मौत से मातम तक, तस्वीरों में 24 घंटों की कहानी

by India News Online Team
September 29, 2024
in Hindi News
0
Israel Lebanon Hezbollah War Photos ; Benjamin Netanyahu | IDF – Hassan Nasrallah | इजराइल के 8 फाइटर जेट्स, 13 हजार किलो बम: नेतन्याहू की कमांड पर नसरल्लाह की मौत से मातम तक, तस्वीरों में 24 घंटों की कहानी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल जिसे अपना दुश्मन नंबर-1 कहा करता था, वो हसन नसरल्लाह मारा जा चुका है। उसने 19 सितंबर को दिए भाषण में इजराइल से बदला लेने की धमकी दी थी। नसरल्लाह ने कहा था-

QuoteImage

इजराइल ने पेजर ब्लास्ट के जरिए लेबनान में जनसंहार की कोशिश की। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी, सही जगह, सही समय और सही तरीके से हमला किया जाएगा।

QuoteImage

इस भाषण के 8वें दिन 27 सितंबर को उसे मार दिया गया। नसरल्लाह ने पहली बार जब इजराइल के खिलाफ हथियार उठाए थे तब वो सिर्फ 15 साल का था। उसकी मौत 64 साल की उम्र में इजराइल के हाथों ही हुई। वो 50 साल तक बेरूत के बंकरों से ईरान की मदद लेकर इजराइल से दुश्मनी निभाता रहा।

फिर इजराइल उस तक कैसे पहुंचा… तस्वीरों में नसरल्लाह को मारने की कमांड देने से लेकर उसके हेडक्वार्टर पर 13 हजार किलो बम दागने तक के 24 घंटों की कहानी…

पहली तस्वीर…हमले की कमांड

तस्वीर में नेतन्याहू हमले की कमांड दे रहे हैं… न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने कई महीनों पहले ही हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के ठिकाने की जानकारी हासिल कर ली थी। उन्हें डर था कि नसरल्लाह अपनी जगह बदल लेगा। ऐसे में इजराइल को तुरंत अटैक करना था।

27 सितंबर को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका में थे। वे UN की सभा को संबोधित करने आए थे। बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका से ही शाम के करीब 4 बजे नसरल्लाह के ठिकाने पर हमले की कमांड दी। इस वक्त भारत में शाम के साढ़े 6 बजे थे।

दूसरी तस्वीर…UN में भाषण

तस्वीर में नेतन्याहू UN की महासभा को संबोधित कर रहे हैं…अपने सबसे बड़े दुश्मनों में से एक नसरल्लाह को मारने की इजाजत देने के बाद इजराइली प्रधानमंत्री UN की महासभा में पहुंचे। इस वक्त इजराइल में साढ़े 5 बजे थे। जबकि भारत में 8 बज चुके थे।

उन्होंने कहा कि वे इस सभा में शामिल नहीं होना चाहते थे पर जब अपने देश को लेकर कई नेताओं को झूठ बोलते देखा तो उन्हें इजराइल का पक्ष रखने आना पड़ा। नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क से हिजबुल्लाह को खत्म करने की धमकी दी। उन्होंने कहा था, “हिजबुल्लाह स्कूल, अस्पतालों, रसोई घरों से हम पर रॉकेट दागता है।

QuoteImage

हिजबुल्लाह ने इजराइल के बड़े हिस्से को घोस्ट टाउन में तब्दील कर दिया है। हमारे 60 हजार लोग घर नहीं लौट पाए हैं। अगर अमेरिका के सैन डिएगो में कोई ऐसा करता तो क्या अमेरिकी सरकार बर्दाश्त करती।

QuoteImage

नेतन्याहू ने कहा था, “हम एक और 7 अक्टूबर नहीं होने दे सकते हैं।​​​​​​ ​ मैं तेहरान के तानाशाहों से कहूंगा,अगर तुमने हम पर हमले किए तो हम पलटवार जरूरी करेंगे।”

तीसरी तस्वीर…ऑपरेशन न्यू ऑर्डर

इजराइल के 8 फाइटर जेट्स 27 सितंबर को देर शाम हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर अटैक के लिए रवाना होते हुए…इजराइल के ब्रिगेडियर जनरल एमिचाई लिवाइन के मुताबिक नसरल्लाह को मारने के लिए वर्ल्ड क्लास स्किल की जरूरत थी।

उन्हें चुपचाप अंडरग्राउंड एरिया को निशाना बनाना था। ताकि नसरल्लाह और अली कराकी को भनक तक न लगे। हर 2 सेकेंड पर 8 फाइटर जेट्स ने कुल 13 हजार किलो बम दागे। बम सही निशाना लगाते हुए गिराए गए। इजराइल ने नसरल्लाह को मारने के मिशन को ‘ऑपरेशन न्यू ऑर्डर’ नाम दिया था।

चौथी तस्वीर… कमांड सेंटर से निगरानी

बेरूत पर हमले के दौरान इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट और IDF के चीफ ऑफ स्टाफ कमांड सेंटर से ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। 2006 में जब लेबनान के साथ इजराइल की जंग खत्म हुई थी। NYT के मुताबिक तभी से इजराइल हिजबुल्लाह को खत्म करने की तैयारी में जुटा हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने 18 साल पहले से लेबनान में अपने अंडर कवर कमांडोज को इंटेलिजेंस मिशन के लिए भेजना शुरू कर दिया था। इन्हीं के जरिए इजराइली सेना को नसरल्लाह की सही लोकेशन की जानकारी मिली।

पांचवीं तस्वीर… टारगेट हिट

27 सितंबर को रात करीब साढ़े 9 बजे खबर आई की इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया है। तस्वीर उसी वक्त की है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि जहां हमला किया गया, वहां हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह मौजूद था। हालांकि, हमले में नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

छठी तस्वीर…सिर्फ मलबा बचा

इजराइल ने नसरल्लाह को मारने के लिए बेरूत में 6 इमारतों को निशाना बनाया था। NYT के मुताबिक इजराइल ने BLU-109 बमों का इस्तेमाल किया था। इन्हें बंकर बस्टर बम भी कहा जाता है।

लगातार बमबारी से जहां बिल्डिंग खड़ी थी, वहां करीब 20 मीटर यानी 65 फीट गहरा गड्ढा बन गया। जब बेरूत में ये बम गिरे तब एक तरह का भूकंप महसूस हुआ।’

सातवीं तस्वीर…मिशन ओवर

इजराइल के फाइटर जेट कुछ ही मिनटों में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर को तबाह कर वापस लौट आए। इजराइल ने इस मिशन को अंजाम देने के लिए F-15I फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया था। ये फाइटर जेट्स अमेरिका की बोइंग कंपनी बनाती है।

आठवीं तस्वीर…शहीद के लिए मातम

हिजबुल्लाह ने इजराइली हमले के 20 घंटे बाद चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की थी। हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम 5 बजे कहा कि शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे इजराइल के हवाई हमलों में नसरल्लाह की मौत हो गई। इसके बाद लेबनान से लेकर ईरान तक लोग मातम मनाने लगे। लेबनान और ईरान के लोग नसरल्लाह को शहीद का दर्जा दे रहे हैं।

नौवीं तस्वीर…अराजकता का डर

नसरल्लाह की मौत के बाद बेरूत में बुर्ज अल गजल ब्रिज के पास शनिवार दोपहर से टैंक तैनात कर दिए गए हैं। दरअसल, लेबनान की सरकार को डर है कि हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने के बाद अब शिया और ईसाई समुदाय में झड़प हो सकती है।

लेबनान में 3 अहम समुदाय (शिया, सुन्नी और ईसाई) हैं। ये सालों से लेबनान की सत्ता के लिए आपस में लड़ते रहे हैं। लेबनान 1975 से 1990 तक 15 साल गृह युद्ध में घिरा रहा था।

दसवीं तस्वीर…मिडिल ईस्ट में जश्न भी

हिजबुल्लाह की न सिर्फ लेबनान बल्कि पूरी मिडिल ईस्ट की राजनीति में पकड़ थी। साल 2011 में जब सीरिया में गृह युद्ध छिड़ा तो हिजबुल्लाह ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थन में अपने हजारों सैनिक भेजे थे। यही वजह है कि पश्चिमी देश चाहकर भी असद को सत्ता से हटा नहीं पाए।

सीरिया फिलहाल 3 गुटों में बंटा है। एक पर बशर अल असद, एक पर विद्रोही गुट और एक हिस्से पर ISIS का कब्जा है। नसरल्लाह की मौत पर सीरिया में विद्रोही गुटों ने जश्न मनाया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BenjaminHassanHezbollahIDFISRAELLebanonnasrallahNetanyahuphotoswarइजरइलककमडकलकहनघटजटसतकतसवरनतनयहनसरललहपरफइटरबमममतमतमसहजर
Share198Tweet124Send

Related Posts

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
Hindi News

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

October 28, 2026
दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym
Hindi News

दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

October 28, 2026
Hindi News

करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन टिप्स, सुर्ख लाल चढ़ेगा रंग

October 28, 2026
Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision
Hindi News

Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision

October 28, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
काम बंद करवाने की रंजिश में मुंशी की हत्या:जंगल में दबाया शव, चार लोगों पर केस दर्ज – Murder Of A Munshi In Bathinda

काम बंद करवाने की रंजिश में मुंशी की हत्या:जंगल में दबाया शव, चार लोगों पर केस दर्ज – Murder Of A Munshi In Bathinda

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

October 28, 2026
बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

October 28, 2026
ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

October 28, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9
  • बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
  • ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.