11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इजराइल ने नसरल्लाह को मारने के लिए 6 फाइटर जेट्स भेजे थे।
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी शनिवार (28 सितंबर) को इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 33 लोगों की मौत हो गई, जबकि 195 घायल हुए हैं।
हमले के बाद अपने पहले स्टेटमेंट में इजराइली PM नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि इजराइल कहीं भी पहुंच सकता है। वहीं ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। दूसरी तरफ, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि नसरल्लाह को मारने के लिए 27 सितंबर को इजराइल ने 8 लड़ाकू विमान भेजे थे।
इनके जरिए हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 2 हजार पाउंड के 15 बम गिराए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये अमेरिका में बने BLU-109 बम थे, जिन्हें बंकर बस्टर भी कहा जाता है। ये लोकेशन पर अंडरग्राउंड तक घुसकर विस्फोट करने में सक्षम होते हैं।
हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर हमले के लिए जाते फाइटर जेट्स का वीडियो…
लाइव अपडेट्स
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- हमले से चंद मिनटों पहले इजराइल ने दी थी प्लान की जानकारी
अमेरिका ने कहा है कि इजराइल ने उसे नसरल्लाह पर हमले की जानकारी तब दी थी, जब इजराइल के फाइटर जेट्स अटैक के लिए उड़ान भर चुके थे।
इजराइल के रक्षा विभाग पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने बताया कि जब बेरूत पर बम बरसाए जा रहे थे तब अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इजराइली डिफेंस मिनिस्टर से बात की थी।
वहीं इजराइल के अधिकारियों ने दावा किया है कि हमला करने के कुछ समय पहले ही उन्होंने अमेरिका को अपने प्लान की जानकारी दे दी थी।

36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लाल सागर से आए ड्रोन को इंटरसेप्ट किया
इजराइल ने लाल सागर से आए एक ड्रोन को इंटरसेप्ट करने की बात कही है। BBC के मुताबिक, IDF ने कहा कि शनिवार को भी हूतियों ने यमन से एक मिसाइल दागी थी, जिसे रोक दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल को PM नेतन्याहू के इजराइल लौटने के समय के हिसाब से लॉन्च किया गया था।
06:31 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
लेबनान में 18 साल से मौजूद इजराइल के अंडरकवर एजेंट्स
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 2006 में लेबनान के खिलाफ दूसरी जंग खत्म होने के बाद से इजराइल हिजबुल्लाह को खत्म करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने 18 साल पहले से लेबनान में अपने अंडरकवर कमांडोज को इंटेलिजेंस मिशन के लिए भेजना शुरू कर दिया था। इन्हीं के जरिए इजराइली सेना को नसरल्लाह की सही लोकेशन की जानकारी मिली।
05:47 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
इजराइल पर बड़ा हमला नहीं करना चाहते ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, नसरल्लाह की मौत का जवाब कैसे देना है इस पर ईरान की सरकार में मतभेद है। देश के रूढ़ीवादी नेता इजराइल पर बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे ऐसा हमला करना चाहते हैं कि इजराइल इसके बाद ईरान पर पलटवार की कोशिश न करे।
वहीं राष्ट्रपति पजशकियान ऐसा करने से बचने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि ऐसा करके ईरान PM नेतन्याहू के बिछाए जाल में फंस जाएगा और दोनों देशों के बीच बड़ा युद्ध छिड़ सकता है।
05:21 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मैप में देखिए हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर की लोकेशन…

04:41 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
ईरान की सड़कों पर रो रहीं महिलाएं

नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान के चौराहों पर महिलाएं रोती नजर आईं।

हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर ईरान में 5 दिन के शोक की घोषणा की गई है।
03:59 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह ने वेस्ट बैंक-यरुशलम पर किए हमले
हिजबुल्लाह ने इजराइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही है। इजराइली मिलिट्री ने बताया कि शनिवार रात लेबनान से यरुशलम और वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में हवाई हमले किए गए। इस दौरान वेस्ट बैंक के कुछ इलाकों में आग लग गई। हालांकि, इजराइल ने ज्यादातर रॉकेट मार गिराए।
03:12 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- काम अभी खत्म नहीं हुआ
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी शनिवार को एक वीडियो स्टेटमेंट जारी किया। उन्होंने कहा, “हमारा काम अब भी खत्म नहीं हुआ है। मैंने नसरल्लाह को मारने का आदेश दिया क्योंकि कमजोर पड़ने के बाद भी वह किसी न किसी तरह हिजबुल्लाह को दोबारा खड़ा कर सकता था।”
03:11 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नसरल्लाह की मौत के बाद बेरूत में सड़कों पर सेना
नसरल्लाह की मौत के बाद बेरूत में बुर्ज अल गजल ब्रिज के पास शनिवार दोपहर से टैंक तैनात कर दिए गए। दरअसल, लेबनान की सरकार को डर है कि हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने के बाद अब शिया और ईसाई समुदाय में झड़प हो सकती है। वहीं नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान और ईरान में शोक का माहौल है।

03:10 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
32 की उम्र में हिजबुल्लाह चीफ बना था नसरल्लाह

03:10 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
इजराइल को महीनों से पता थी नसरल्लाह की लोकेशन
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइली नेताओं को कई महीनों से नसरल्लाह की लोकेशन की जानकारी थी। वे 1 हफ्ते पहले ही उस पर हमले की योजना बना चुके थे। दरअसल, इजराइली अधिकारियों को डर था कि नसरल्लाह कुछ दिनों में किसी दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट हो जाएगा।
ऐसे में उस पर हमले के लिए उनके पास बेहद कम समय है। इसके बाद शुक्रवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UN में भाषण देने के बाद अपने होटल रूम से हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले की इजाजत दे दी।
03:10 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नसरल्लाह की मौत पर रो रहीं लेबनान की महिलाएं
बेरूत में नसरल्लाह की मौत की खबर फैलने के बाद शोक का माहौल है। इजराइल के हमलों में बेघर होने के बाद एक मस्जिद की सीढ़ियों पर रह रही महिला ने रोते हुए कहा, “वह चला गया। सैयद जा चुके हैं।”
वहीं 53 साल की दूसरी महिला ने चिल्लाकर कहा कि हम उनके रास्ते पर चलते रहेंगे। वे भले ही मर गए हैं, लेकिन उनकी जीत जरूर होगी। वहीं इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने देश में 3 दिन के शोक की घोषणा की है।
03:09 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
लेबनान में सेना भेजने की तैयारी में ईरान
ईरान में विदेश मंत्रालय के अधिकारी आयतुल्लाह मोहम्मद अखतारी ने कहा है कि ईरान आने वाले कुछ दिनों में लेबनान और सीरिया में सैनिकों की तैनाती की तैयारी में है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है। अखतारी ने कहा, “वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही गोलन हाइट्स में सैनिकों को तैनात करने की इजाजत दे देंगे। हम लेबनान में इजराइल से लड़ाई के लिए 1981 की तरह ही सेना भी भेज सकते हैं।”
03:09 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नसरल्लाह को मारने के लिए इजराइल ने चलाया था ‘न्यू ऑर्डर’ ऑपरेशन
इजराइली सेना ने बताया कि नसरल्लाह को मारने के लिए जो ऑपरेशन चलाया गया था उसे ‘न्यू ऑर्डर’ नाम दिया गया था। बेरूत पर हमले के दौरान इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट और IDF के चीफ ऑफ स्टाफ कमांड सेंटर से ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।

बेरूत पर हमले के दौरान इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट और IDF के चीफ ऑफ स्टाफ कमांड सेंटर से ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे।
03:08 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
बेरूत की सड़कों पर रह रहे हजारों लेबनानी
BBC के मुताबिक, इजराइल और हिजबुल्लाह में 11 दिन से जारी टकराव के बीच हजारों लेबनानी बेघर हो गए हैं। UN एजेंसी ने लेबनान में लोगों को शरण देने के लिए 500 शेल्टर बनाए हैं। बमबारी के बीच साउथ लेबनान में बेघर हुए हजारों लोग सड़कों, कारों और पार्क में सो रहे हैं।

बेरूत में लेबनानी जरूरत का सामान लेकर सड़क पर रह रहे हैं।

बेरूत के शहीद चौक पर सैकड़ों लेबनानी परिवारों ने शरण ली है।
03:08 AM29 सितम्बर 2024
- कॉपी लिंक
32 की उम्र में हिजबुल्लाह का चीफ बना था नसरल्लाह
नसरल्लाह 1992 से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह का चीफ था। जब उसे यह जिम्मेदारी मिली तब वह महज 32 साल का था। नसरल्लाह संगठन के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक था। इजराइल ने 2 महीने के भीतर हिजबुल्लाह की पूरी लीडरशिप को खत्म कर दिया है।
इजराइल ने 30 जुलाई को लेबनान पर एक एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के दूसरे सबसे सीनियर लीडर फुआद शुकर को मार गिराया था। इसके ठीक अगले दिन 31 जुलाई को ईरान पर हमला कर हमास चीफ इस्माइल हानियेह को भी मार दिया था।
अब हिजबुल्लाह की लीडरशिप में कोई सीनियर नेता नहीं बचा है। वहीं हमास की लीडरशिप में सिर्फ याह्या सिनवार जीवित है, जो गाजा में मौजूद है।






























