लंदन/तेहरान4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर हमजा यूसुफ। हमजा पाकिस्तानी मूल के हैं। उनकी पत्नी फिलिस्तीनी मूल की हैं। (फाइल)
स्कॉटलैंड के प्रधानमंत्री हमजा यूसुफ ने कहा है कि वो गाजा से आने वाले लोगों को पनाह देना और उनका इलाज कराना चाहते हैं। हालांकि इसके लिए ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार को कोई योजना लानी होगी।
दूसरी तरफ, ईरान ने मुस्लिम देशों को एकजुट करने के लिए नई मांग की है। ईरान ने मुस्लिम वर्ल्ड से कहा है कि वो इजराइल के खिलाफ तमाम तरह के प्रतिबंध लगाएं।
1707 में स्कॉटलैंड ब्रिटेन में शामिल हुआ। हालांकि इसकी अलग संसद है। कई बार ये ब्रिटेन से अलग होने की मांग कर चुका है। हालांकि अब तक ये मुमकिन नहीं हो सका। तमाम बड़े मंत्रालय मसलन- फाइनेंस, डिफेंस और फॉरेन अफेयर्स ब्रिटेन सरकार के हाथ में होते हैं। यहां के प्राइम मिनिस्टर को फर्स्ट मिनिस्टर कहा जाता है।
स्कॉटलैंड के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
- सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में यूसुफ ने कहा- हम चाहते हैं कि यूनाइटेड किंगडम में स्कॉटलैंड पहला ऐसा देश बने, जहां गाजा से पलायन करने वाले लोगों को शरण दी जा सके। ब्रिटिश सरकार को कोई ऐसी स्कीम लानी चाहिए, जिससे गाजा के घायल नागरिकों का इलाज स्कॉटलैंड के अस्पतालों में किया जा सके।
- पाकिस्तानी मूल के स्कॉटिश प्राइम मिनिस्टर ने आगे कहा- सुनक सरकार को गाजा से आने वाले लोगों के सेटलमेंट के लिए स्कीम फौरन लानी चाहिए।
- हमजा ने कहा- हमने पहले भी लोगों के लिए अपने दिल और घरों के दरवाजे खोले हैं। सीरिया और यूक्रेन के लोग यहां आए। यही हम अब भी करना चाहते हैं। गाजा में करीब 10 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। उनके लिए दुनिया को रिफ्यूजी प्रोग्राम चलाना चाहिए।

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल पहुंचे। उन्होंने हमास के हमलों की निंदा की। हालांकि गाजा के लोगों पर बोलने से वो बचते रहे।
रिश्तेदार गाजा में डॉक्टर
यूसुफ की पत्नी के भाई गाजा में डॉक्टर हैं और उन्होंने वहां के हालात स्कॉटलैंड के प्रधानमंत्री को बताए हैं। वहां के अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के सामने इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं।
बहरहाल, सोशल मीडिया पर यूसुफ की मांग का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं तो कुछ को उनकी मांग से दिक्कत है। एक यूजर ने कहा- क्या आपके यहां जो बेघर हैं, उनकी भी कुछ मदद करेंगे या नहीं? एक यूजर ने पूछा- अगर इजराइलियों को पनाह की जरूरत हुई तो क्या आप देंगे? इसमें कोई शक नहीं कि गाजा से आने वालों में कुछ हमास के सपोर्टर भी होंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये बड़ा रिस्क होगा।

2019 में गाजा के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे को संभालते हुए नर्सिंग स्टाफ। मंगलवार देर रात इस अस्पताल पर रॉकेट हमला हुआ। 500 लोगों की मौत हुई। इजराइल और हमास एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
ईरान की मांग
ईरान के फॉरेन मिनिस्टर हुसैन आमिरअब्दुलाहियान ने इजराइल के खिलाफ मुस्लिम दुनिया से एकजुट होने की अपील की है। हुसैन ने कहा- ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) में शामिल देशों को इजराइल पर पाबंदियां लगानी चाहिए। उसे ऑयल भी नहीं देना चाहिए। इसके अलावा जिन मुस्लिम देशों में इजराइल के एम्बेसेडर हैं, उन्हें फौरन निकाला जाना चाहिए।
सऊदी अरब के जेद्दाह में OIC की मीटिंग चल रही है। इसमें इजराइल-हमास जंग के बारे में चर्चा हो रही है।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











