• Latest
  • Trending
  • All
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al-Shifa hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes | कहा- इनकी नाकामी की वजह से हमास ने हमले किए; IDF का जवाब- चुप रहो तो बेहतर

Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al-Shifa hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes | कहा- इनकी नाकामी की वजह से हमास ने हमले किए; IDF का जवाब- चुप रहो तो बेहतर

3 years ago
Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

2 hours ago
Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

3 hours ago
Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

9 hours ago
5.7-Magnitude Earthquake Hits Bhutan Tremors Felt Across Northeast India

5.7-Magnitude Earthquake Hits Bhutan Tremors Felt Across Northeast India

9 hours ago
Notion restores access to Anthropic after service disruption

Notion restores access to Anthropic after service disruption

9 hours ago
Alarming Rise in Unattended Deaths in India, ETHealthworld

Alarming Rise in Unattended Deaths in India, ETHealthworld

9 hours ago
Israel strikes Beirut’s southern suburbs days after ceasefire agreement

Israel strikes Beirut’s southern suburbs days after ceasefire agreement

10 hours ago
Antonelli Beats Hamilton In Chaotic Street Circuit Battle

Antonelli Beats Hamilton In Chaotic Street Circuit Battle

11 hours ago
Samajwadi Party has a history of insulting seers, alleges deputy CM Maurya

Samajwadi Party has a history of insulting seers, alleges deputy CM Maurya

11 hours ago
Shamli conversion row: FIR registered against 10 accused; Mahapanchayat called on June 12

Shamli conversion row: FIR registered against 10 accused; Mahapanchayat called on June 12

11 hours ago
APSRTC unions to meet on June 8 to discuss employee welfare issues

APSRTC unions to meet on June 8 to discuss employee welfare issues

13 hours ago
Ram temple trust says ‘open to probe’ after Akhilesh Yadav claims donation funds missing

Ram temple trust says ‘open to probe’ after Akhilesh Yadav claims donation funds missing

13 hours ago
Monday, June 8, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al-Shifa hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes | कहा- इनकी नाकामी की वजह से हमास ने हमले किए; IDF का जवाब- चुप रहो तो बेहतर

by India News Online Team
November 19, 2023
in Hindi News
0
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al-Shifa hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes | कहा- इनकी नाकामी की वजह से हमास ने हमले किए; IDF का जवाब- चुप रहो तो बेहतर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


  • Hindi News
  • International
  • Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al Shifa Hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes

तेल अवीव4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Yair Netanyahu Al-Shifa hospital| RPG Gaza Strip Airstrikes | कहा- इनकी नाकामी की वजह से हमास ने हमले किए; IDF का जवाब- चुप रहो तो बेहतर

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू ने अपने ही देश की फौज और अदालतों की आलोचना की है। (फाइल)

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर के हमलों के लिए हाईकोर्ट के एक फैसले और इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया है।

‘यरूशलम पोस्ट’ के मुताबिक- येर की इस हरकत का जवाब IDF रिजर्व फोर्स ने दिया। इसने एक बयान में कहा- आपने ये बयानबाजी ऐसे मौके पर की है, जब हम अपने 8 शहीदों को खोने का दुख मना रहे हैं। अच्छा होगा आप चुप रहें।

येर के बयानों से नया विवाद

  • ‘यरूशलम पोस्ट’ के मुताबिक- येर नेतन्याहू ने अपने टेलिग्राम चैनल पर एक पोस्ट में IDF, हाईकोर्ट और मीडिया को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने हाईकोर्ट पर निशाना साधा। कहा- हाईकोर्ट ने IDF की गाजा बॉर्डर पर तैनाती के नियमों में बदलाव किया। इसकी वजह से हमास आतंकी इजराइल की बॉर्डर में घुस सके।
  • इसके बाद उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों की वजह IDF की नाकामी बताई। येर के मुताबिक- IDF ने ही फैसला किया था कि गाजा स्ट्रिप में फ्यूल सप्लाई नहीं रोकनी चाहिए।
  • येर की इस बयानबाजी का जवाब IDF रिजर्विस्ट्स ऑर्गनाइजेशन ने दिया। एक बयान में संस्था ने कहा- सबसे पहले आपको फैक्ट्स देखने चाहिए। आपका अहंकार बोल रहा है। गलतियों के कसूरवार आपके पिता हैं, उन्हें इसका अफसोस होना चाहिए। देश के लिए जो सैनिक शहादत दे रहे हैं, हम उनके साथ हैं। आप तो यहां से भाग खड़े हुए। ऐसे वक्त जबकि हम अपने आठ सैनिकों की शहादत पर दुखी हैं, अच्छा होगा आप चुप रहें।
गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल में हालात बद से बदतर हैं। WHO की टीम ने इस अस्पताल का दौरा किया है।

गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल में हालात बद से बदतर हैं। WHO की टीम ने इस अस्पताल का दौरा किया है।

फिलिस्तीन मुद्दे पर चीन में मीटिंग

  • गाजा में जारी जंग को रुकवाने के लिए डिप्लोमैटिक लेवल पर कोशिशें तेज हो गई हैं। फिलिस्तीन अथॉरिटी के आला अफसर और चार मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री सोमवार को चीन पहुंच रहे हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- सऊदी अरब, जॉर्डन, इजिप्ट और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सोमवार को बीजिंग पहुंच रहे हैं। इनके अलावा ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सेक्रेटरी जनरल भी यहां होंगे।
  • चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने रविवार को कहा- हम इन सभी मेहमानों के साथ इस मामले पर गंभीरता से विचार करेंगे। अरब और इस्लामिक देशों के साथ फिलिस्तीन के मुद्दे पर तफ्सील से बातचीत होगी। सबसे पहला काम आम नागरिकों को बचाना है। इसके अलावा उन तक राहत सामग्री पहुंचाना भी एक अहम मुद्दा है।

भारत ने मदद भेजी

इजराइल-हमास जंग के बीच भारत ने फिलिस्तीनियों की मानवीय मदद के लिए 32 टन जरूरी सामान C-17 एयरक्राफ्ट के जरिए मिस्र भेजा है। दूसरी तरफ, UN ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल में अब भी 25 स्टाफ, 291 मरीज और 32 नवजात मौजूद हैं। इन बच्चों की हालात बेहद गंभीर है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि गाजा का अल-शिफा अस्पताल डेथ जोन बन चुका है।

अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इजराइल, अमेरिका और हमास के बीच बंधकों को आजाद करने के लिए जल्द ही डील होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के जरिए हो रहे इस समझौते के तहत बंधकों को छोड़ने के बदले 5 दिन का सीजफायर हो सकता है। वहीं व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल कोई डील नहीं हुई है।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।

इजराइली रक्षा मंत्री बोले- सिर्फ अपनी जान बचाना चाहता है हमास
PM नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल पर जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा- गाजा और उसके बाहर मौजूद हमास के लोग हमारे लिए जिंदा लाश हैं। हमास चीफ इस्माइल हानिये का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा- चाहे हमास लड़ाके के हाथ में राइफल हो या चाहे उसने सूट पहन रखा हो, हमारे लिए सब एक जैसे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा- हम जमीनी ऑपरेशन के दूसरे स्टेज में हैं और सेना जल्द ही साउथ गाजा में भी हमास तक पहुंच जाएगी। हमास अपनी सुरंगों, बंकर और ठिकानों को खो रहा है। हम उनके कई सीनियर कमांडरों को मार गिरा चुके हैं। हमास सिर्फ लड़ाई की ही भाषा जानता है। उसका इकलौता मकसद अब अपनी जान बचाना है। हम अपने बंधकों को भी जल्द छुड़ा लेंगे।

फुटेज में फिलिस्तीनी नॉर्थ गाजा और अल-शिफा अस्पताल छोड़कर जाते नजर आ रहे हैं।

फुटेज में फिलिस्तीनी नॉर्थ गाजा और अल-शिफा अस्पताल छोड़कर जाते नजर आ रहे हैं।

इजराइल में 30 हजार लोगों ने नेतन्याहू का ऑफिस घेरा
इजराइल में तेल अवीव से शुरू हुई रैली शनिवार देर रात यरुशलम पहुंची। इसमें लगभग 30 हजार लोग शामिल हुए, जिन्होंने नेतन्याहू के ऑफिस को घेर लिया। इन लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द हमास की कैद से बंधकों को छुड़ाए। इजराइली मीडिया यरुशलम पोस्ट से एक बंधक की मां ने कहा- हम पांच दिन से लगातार चल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा- मेरे पैर दर्द कर रहे हैं, कंधे दर्द कर रहे हैं, पर उतना नहीं जितना मेरा दिल दुख रहा है। मुझे और चलना पड़ा तो मैं और चलूंगी। गाजा जाना पड़ा तो वहां भी जाऊंगी। बंधकों के परिवार वालों की मांग है कि सरकार उन्हें बताए कि वो लोगों को छुड़ाने के लिए क्या कर रही है।

वहीं, इजराइली सेना गाजा में घुसती जा रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक IDF गाजा पट्टी के जबालिया और जैतूम इलाके तक पहुंच चुकी है। सेना साउथ गाजा के लोगों को इलाकों को खाली कर अब पश्चिम में जाने को कह रही है।

बंधकों को छुड़ाने की मांग के साथ इजराइल में करीब 30 हजार लोगों ने रैली निकाली।

बंधकों को छुड़ाने की मांग के साथ इजराइल में करीब 30 हजार लोगों ने रैली निकाली।

अरब देश इजराइल की बनाई मुसीबत से नहीं निपटेंगे
मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन ने कहा है कि जंग के बाद अरब देश गाजा में पीस कीपिंग मिशन के लिए अपने सैनिक नहीं भेजेंगे। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा कि गाजा में मुसीबत इजराइल ने पैदा की है, लोग रोज मारे जा रहे हैं। इजराइल ये उम्मीद न करे कि अरब देश इससे पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने में उसकी मदद करेंगे।

इजराइली सेना का कहना है कि वो हमास का खात्मा करेगी, इसके लिए उसे चाहे कहीं भी जाना पड़े।

इजराइली सेना का कहना है कि वो हमास का खात्मा करेगी, इसके लिए उसे चाहे कहीं भी जाना पड़े।

UN के स्कूल पर हमला, 50 की मौत
गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने दावा किया है इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा में अल-फखूरा नाम के एक स्कूल पर अटैक किया, इसमें 50 लोगों की मौत हो गई। इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा में भी खान यूनिस इलाके पर स्ट्राइक की थी। इसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।

इससे पहले इजराइली सेना की कार्रवाई के बीच मरीजों और स्टाफ ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल को खाली करना शुरू कर दिया। कतर मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक मरीज और स्टाफ पैदल ही सफेद झंडे लेकर उत्तरी गाजा छोड़कर निकल रहे हैं।

इसी बीच एक फिलिस्तीनी महिला अबु शनाब ने अलजजीरा को बताया कि अस्पताल छोड़ रही महिलाओं की कपड़े उतरवाकर तलाशी ली जा रही है। शनाब के मुताबिक इजराइली सेना ने कई लोगों को बंधक भी बनाया है। उन्हें न तो पानी दिया जा रहा है और न ही खाना।

वहीं, अल-शिफा के डॉक्टर ने दावा किया था कि इजराइली सेना ने अल-शिफा अस्पताल खाली करने के लिए 1 घंटे का समय दिया है। IDF ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

इजराइल-हमास जंग से जुड़ी तस्वीरें…

गाजा में खाने का सामान लेने के लिए जुटी लोगों की भीड़।

गाजा में खाने का सामान लेने के लिए जुटी लोगों की भीड़।

गाजा के खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायल महिला को लाते अस्पतालकर्मी।

गाजा के खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायल महिला को लाते अस्पतालकर्मी।

साउथ गाजा में शेल्टर में हजारों फिलिस्तीनियों ने पनाह ले रखी है।

साउथ गाजा में शेल्टर में हजारों फिलिस्तीनियों ने पनाह ले रखी है।

गाजा में घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए मिस्र पहुंचाया गया है।

गाजा में घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए मिस्र पहुंचाया गया है।

इजराइली हमले में अपनों को खोने के बाद शव के पास बैठकर रोता व्यक्ति।

इजराइली हमले में अपनों को खोने के बाद शव के पास बैठकर रोता व्यक्ति।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: airstrikesAlShifaGazaHamashospitalIDFISRAELliveNetanyahuphotosRPGstripUpdatewarYairइनकककएकहचपजवबतननकमबहतररहवजहसहमलहमस
Share202Tweet126Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner

June 8, 2026
Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued

June 8, 2026
Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold

June 7, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Now, ad hoc employee’s role at KGMU HRF Store under scanner
  • Massive 7.8 Magnitude Earthquake Jolts Southern Philippines, Tsunami Warning Issued
  • Doors always open: Karnataka CM Shivakumar invites JDS workers to join his fold
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.