• Latest
  • Trending
  • All
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF ने मैपिंग रोबोट-ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल किया; एयरफोर्स ने हजारों आतंकी मार गिराए

Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF ने मैपिंग रोबोट-ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल किया; एयरफोर्स ने हजारों आतंकी मार गिराए

3 years ago
Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

32 minutes ago
California condo neighbours fought for nearly a decade over a single garage parking space; the winner secured legal ownership, but a court rejected its demand to recover 2,544 in lawyers’ fees

California condo neighbours fought for nearly a decade over a single garage parking space; the winner secured legal ownership, but a court rejected its demand to recover $292,544 in lawyers’ fees

1 hour ago
सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New

Google’s Eyewear Partners Can’t Keep A Lid On Its Smart Glasses Plans

Google’s Eyewear Partners Can’t Keep A Lid On Its Smart Glasses Plans

4 hours ago
Patriots RB TreVeyon Henderson shares health update after hospitalization, reveals ‘unusual’ neurological condition

Patriots RB TreVeyon Henderson shares health update after hospitalization, reveals ‘unusual’ neurological condition

5 hours ago
शरद पवार अस्पताल में, दिल्ली से महाराष्ट्र तक सियासत तेज, क्या NCP के दोनों गुट का होगा विलय?

शरद पवार अस्पताल में, दिल्ली से महाराष्ट्र तक सियासत तेज, क्या NCP के दोनों गुट का होगा विलय?

5 hours ago
In 2003, a New York mother transferred property to her son and daughter-in-law after he promised to return it when asked; 23 years later, an appeals court upheld cancellation of the deed when they refused to give it back

CM योगी ने 4,543 दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, लेकिन 1700 अभ्यर्थी क्यों परेशान?

CM योगी ने 4,543 दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, लेकिन 1700 अभ्यर्थी क्यों परेशान?

5 hours ago
Mohammed Shami retires: Star bowler announces retirement from Test cricket in emotional Instagram post

Mohammed Shami retires: Star bowler announces retirement from Test cricket in emotional Instagram post

6 hours ago
Dhinidhi Desinghu, Tirthank Pegu swell India’s swimming medal tally

Dhinidhi Desinghu, Tirthank Pegu swell India’s swimming medal tally

6 hours ago
Suhana’s Bronze Goddess Glam On Ed Sheeran’s King Track To Ananya’s Rani Moment: Makeup Looks To Try This Diwali | Beauty News

Suhana’s Bronze Goddess Glam On Ed Sheeran’s King Track To Ananya’s Rani Moment: Makeup Looks To Try This Diwali | Beauty News

10 hours ago
कोलकाता में नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर पेट्रोल डाला:आरोप- रील बनाने के लिए आग लगाई, 3 गिरफ्तार

कोलकाता में नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर पेट्रोल डाला:आरोप- रील बनाने के लिए आग लगाई, 3 गिरफ्तार

11 hours ago
Friday, November 6, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    New Songs 2026 | Kitna Pyar Hai | New Hindi Song | Ariyan Khan | Rashmika | Latest Romantic Song

    New Songs 2026 | Kitna Pyar Hai | New Hindi Song | Ariyan Khan | Rashmika | Latest Romantic Song

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    Bollywood 90’s Romantic Songs | Audio Jukebox | Hindi Love Songs | Tips Official | 90’s Hits

    Bollywood 90’s Romantic Songs | Audio Jukebox | Hindi Love Songs | Tips Official | 90’s Hits

    Instagram Viral Love Mashup | Non-Stop Jukebox | Best Viral Hindi Songs 2026 | Amit Vedwal

    Instagram Viral Love Mashup | Non-Stop Jukebox | Best Viral Hindi Songs 2026 | Amit Vedwal

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF ने मैपिंग रोबोट-ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल किया; एयरफोर्स ने हजारों आतंकी मार गिराए

by India News Online Team
November 16, 2023
in Hindi News
0
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF ने मैपिंग रोबोट-ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल किया; एयरफोर्स ने हजारों आतंकी मार गिराए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US Vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes

तेल अवीव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; US vs Netanyahu Military Lebanon| RPG Gaza Strip Airstrikes | IDF ने मैपिंग रोबोट-ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल किया; एयरफोर्स ने हजारों आतंकी मार गिराए

इजराइल की सेना के मुताबिक- हमास के टनल नेटवर्क को खोजने और उसे तबाह करने के लिए लेटेस्ट वॉर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। (फाइल)

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइली अखबार ‘यरूशलम पोस्ट’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के टनल नेटवर्क को लेटेस्ट वॉर टेक्नोलाजी के इस्तेमाल से तबाह किया जा रहा है। इसमें मैपिंग रोबोट और ब्लास्ट जेल भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ, इजराइली एयरफोर्स ने पहली बार कबूल किया है कि उसने गाजा में अब तक हजारों हमास आतंकी ढेर किए हैं।

टनल खोजना मुश्किल काम

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के सामने गाजा पर हमले के बाद सबसे बड़ी चुनौती ही यही थी कि हमास के टनल नेटवर्क का पता कैसे लगाया जाए। बाद में मैपिंग टेक्नोलॉजी और इसके बाद मैपिंग रोबोट का इस्तेमाल किया गया।
  • इसके उपयोग से बहुत सफलता मिली। इन टनल्स में सीधा घुसना खतरे से खाली नहीं था। लिहाजा, इजराइली सेना ने ब्लास्ट जेल का इस्तेमाल करना शुरू किया। कम से कम तीन एंट्रेंस का पता इसी तकनीक से लगाया गया और बाद में इस पूरे नेटवर्क तो तबाह कर दिया गया।
  • एक इजराइली अफसर ने कहा- टनल नेटवर्क का पता लगाना और फिर उसे खत्म करना ही हमारा पहला मिशन था। इसमें जबरदस्त कामयाबी मिली है। कई बार हमारे रोबोट टनल्स के काफी अंदर तक गए और वहां की पूरी मैपिंग हमें भेजते रहे। बाकी काम फोर्स ने किया। इस अफसर ने कहा- इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती, क्योंकि ऑपरेशन अभी चल रहा है।
इजराइल के एयरफोर्स चीफ मेजर जनरल टोमर बार ने कहा है कि उनकी फोर्स जब तक अपने फर्ज को अंजाम तक नहीं पहुंचाएगी, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

इजराइल के एयरफोर्स चीफ मेजर जनरल टोमर बार ने कहा है कि उनकी फोर्स जब तक अपने फर्ज को अंजाम तक नहीं पहुंचाएगी, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

एक भी हमास आतंकी नहीं बचेगा
इजराइल के एयरफोर्स चीफ मेजर जनरल टोमर बार ने गुरुवार रात मीडिया से बातचीत की। कहा- 7 अक्टूबर को हमास ने हमारे देश पर हमला किया था। इसके बाद हमने तय कर लिया कि अब हमास को जड़ से खत्म करना है। आप यह तय मानिए कि हमास के किसी आतंकी को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। हमने अब तक हजारों आतंकियों को मार गिराया है।

एयरफोर्स चीफ ने कहा- हमने फैसला किया है कि जब तक अपने फर्ज को अंजाम तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। इसलिए हमारी टीम नॉन स्टॉप काम कर रही है। हम हमास पर जमीन के ऊपर और जमीन के अंदर, हर जगह हमले कर रहे हैं। हमारी फोर्स इतनी ताकतवर है कि वो मिडिल ईस्ट में कभी भी, कहीं भी और किसी भी वक्त अपने दुश्मन को तबाह करने की काबिलियत रखती है।

इजराइल के हाईकोर्ट ने एसोसिएशन फॉर सिविल राइट्स की शनिवार को होने वाली एंटी वॉर प्रोटेस्ट रैली की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने पहले इसकी मंजूरी से इनकार कर दिया था। (फाइल)

इजराइल के हाईकोर्ट ने एसोसिएशन फॉर सिविल राइट्स की शनिवार को होने वाली एंटी वॉर प्रोटेस्ट रैली की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने पहले इसकी मंजूरी से इनकार कर दिया था। (फाइल)

एंटी वॉर रैली को मंजूरी

  • इजराइल के एक हाईकोर्ट ने एसोसिएशन फॉर सिविल राइट्स की शनिवार को होने वाली एंटी वॉर प्रोटेस्ट रैली की मंजूरी दे दी है। पुलिस ने पहले इसकी मंजूरी से इनकार कर दिया था। बाद में संगठन ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करके इसकी मंजूरी मांगी थी।
  • इस संगठन में ज्यादातर अरब मूल के लोग हैं और ये अरब हादाश पार्टी से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस रैली की वजह से इजराइल में अंदरूनी हालात बिगड़ सकते हैं। दूसरी तरफ, संगठन का कहना है कि ये उनकी आवाज दबाने की कोशिश है और रैली से कानून व्यवस्था को खतरा नहीं है।
  • हाईकोर्ट ने रैली का स्थान बदलते हुए आयोजकों से साफ कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और रैली में किसी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए।

नेतन्याहू की पत्नी ने ब्रिटिश पीएम की पत्नी को लेटर लिखा

इजराइल-हमास जंग के बीच बंधकों को छुड़ाने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को एक लेटर भेजा है। इसमें हमास की कैद से इजराइली बंधकों को छुड़ाने की अपील की गई है।

लेटर में सारा ने लिखा है कि हमास की कैद में एक इजराइली महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। आप उन हत्यारों की बीच मां बनी महिला की स्थिति समझ सकती हैं। हमास की कैद में 32 बच्चे भी हैं इनमें से एक बच्चा तो केवल 10 महीने का है, जिसने चलना भी नहीं सीखा और वो किडनैप हो गया है।

सारा ने ये लेटर अक्षता के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की पत्नी ब्रिजेटी मैक्रों को भी भेजा है। सारा ने लिखा है कि सभी देशों को मिलकर सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग करनी चाहिए।

तस्वीर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू की है। (फाइल)

तस्वीर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू की है। (फाइल)

अब दक्षिणी गाजा भी खाली करा रही इजराइली सेना
वहीं, इजराइली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने गाजा के बंदरगाह को भी अपने कब्जे में ले लिया है। यहां भी कई सुरंगे मिली हैं, जिन्हें IDF ने तबाह कर दिया है। इजराइली सेना ने बताया है कि इस इलाके में हमास के नेवल कमांडो तैयार किए जा रहे थे। सेना ने यहां हमास के 10 लड़ाकों को भी ढेर किया है।

उत्तरी गाजा के बाद अब दक्षिणी गाजा भी खाली कराने जा रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में अरबी भाषा में लिखे पर्चे गिराए हैं।

उत्तरी गाजा में जमीनी घुसपैठ से पहले इजराइल ने वहां भी पर्चे गिरवाकर लोगों से इलाका खाली करने की अपील की थी। खान युनिस में गिराए पर्चों पर लिखा है कि जो भी हमास के नेताओं या उनके कमांड सेंटर के आस-पास मौजूद है वो अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।

तस्वीर खान यूनिस में गिराए गए इजराइली सेना के पर्चे की है। इसमें अरबी भाषा में इलाका खाली करने को कहा गया है।

तस्वीर खान यूनिस में गिराए गए इजराइली सेना के पर्चे की है। इसमें अरबी भाषा में इलाका खाली करने को कहा गया है।

हमास चीफ हानिये के घर पर इजराइली सेना का हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जंग के बाद फिलिस्तीन देश का अस्तित्व बना रहना चाहिए। दरअसल, नेतन्याहू का कहना है कि जंग के बाद गाजा पर उनकी सेना का कब्जा होगा। दक्षिणी गाजा खाली करने के इजराइली सेना के फरमान के बाद इस इलाके पर कंट्रोल की चिंता और बढ़ गई है।

इधर, इजराइल-हमास जंग के 41वें दिन इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमास चीफ इस्माइल हानिये के घर पर फाइटर जेट से हमला किया। सेना ने दावा किया है कि हमास इस घर में अपने लड़ाकों के साथ मीटिंग करता था।

इजराइली सेना ने हमास चीफ इस्माइल हानिये के घर पर फाइटर जेट से हमला किया है।

इजराइली सेना ने हमास चीफ इस्माइल हानिये के घर पर फाइटर जेट से हमला किया है।

अल-शिफा अस्पताल के लैपटॉप में बंधकों की तस्वीरें

गाजा के अल-शिफा अस्पताल में IDF ग्राउंड ऑपरेशन कर रही है। इजराइल के कई टैंक भी अस्पताल कैंपस में मौजूद हैं। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उन्हें अस्पताल में हमास के हथियार, खुफिया सामान और कई मिलिट्री इक्विपमेंट्स मिले हैं। सेना ने कहा है कि अस्पताल से एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है, जिसमें बंधकों की तस्वीरें और उनकी जानकारी हैं।

इसके अलावा उन्होंने यहां हमास का हेडक्वार्टर, इंटेलिजेंस सेट-अप और यूनिफॉर्म्स भी मिलने की बात कही है। सेना ने बताया कि हमास ने कई हथियार और ग्रेनेड MRI मशीनों के पास छिपा रखे थे। हमास के ऑपरेशन पर जानकारी के लिए IDF ने अस्पताल में मौजूद लोगों से भी बातचीत की।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा- हमास के खिलाफ ये जंग तब ही खत्म होगी जब वो फिर से इजराइल पर हमला करने के काबिल नहीं बचेगा। अल-शिफा अस्पताल में रेड इजराइल के लिए बड़ा रिस्क है, लेकिन ये बात भी सही है कि हमास अस्पताल से ऑपरेट करता है। वहां उसका हेडक्वार्टर, हथियारों का जखीरा और जंग से जुड़ा दूसरा सामान मौजूद है।

इजराइली सेना ने कहा है कि अल-शिफा अस्पताल में MRI मशीन के पीछे और बाकी जगहों पर हमास के हथियार मिले हैं।

इजराइली सेना ने कहा है कि अल-शिफा अस्पताल में MRI मशीन के पीछे और बाकी जगहों पर हमास के हथियार मिले हैं।

तुर्किये बोला- इजराइल आतंकी देश, हमास आजादी की लड़ाई लड़ रहा
इससे पहले बुधवार को तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इजराइल को आतंकी देश बताया है। अंकारा में पार्टी मेंबर्स से बातचीत करते हुए एर्दोगन ने कहा- इसमें कोई दो राय नहीं है कि इजराइल एक आतंकी देश है और हमास आजादी की जंग लड़ रहा है।

एर्दोगन ने कहा- हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि गाजा में तबाही के लिए जिम्मेदार इजराइल के तमाम नेताओं को कानून के कटघरे में लाया जाए। उन पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चले। इसमें उनके मिलिट्री लीडर्स भी शामिल रहेंगे।

एर्दोगन ने आगे कहा- इजराइल का इस वक्त एक ही एजेंडा है। वो गाजा शहर और वहां के लोगों को खत्म कर देना चाहता है। हमास कोई आतंकी संगठन नहीं है। वो तो इजराइल को रोकने वाले फाइटर्स का ऑर्गेनाइजेशन है।

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा- हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि गाजा में तबाही के लिए जिम्मेदार इजराइल के तमाम नेताओं को कानून के कटघरे में लाया जाए। (फाइल)

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा- हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि गाजा में तबाही के लिए जिम्मेदार इजराइल के तमाम नेताओं को कानून के कटघरे में लाया जाए। (फाइल)

पूर्व इजराइली PM बोले- पहले अपना रिकॉर्ड चेक करें एर्दोगन
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और अब विपक्ष के नेता येर लैपिड ने एर्दोगन के आरोप का जवाब दिया। लैपिड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और एर्दोगन के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर तंज कसा। इजराइली नेता ने कहा- हम एक ऐसे आदमी से नैतिकता के बारे में सबक नहीं सीखना चाहते, जिसने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।

एर्दोगन को सबसे पहले अपना रिकॉर्ड चेक कर लेना चाहिए। इजराइल जो कुछ कर रहा है, वो अपनी हिफाजत के लिए कर रहा है। वो हमास के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इन आतंकियों को एर्दोगन अपने घर में पनाह देते हैं।

इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड ने कहा- हम एक ऐसे आदमी से नैतिकता के बारे में सबक नहीं सीखना चाहते, जिसने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। (फाइल)

इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड ने कहा- हम एक ऐसे आदमी से नैतिकता के बारे में सबक नहीं सीखना चाहते, जिसने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। (फाइल)

नेतन्याहू बोले- हत्यारे हमास नेताओं को इजराइली सेना खोज निकालेगी
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को एक गाजा के करीब इजराइली सेना के एक मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया। सैनिकों से बातचीत में इजराइली PM ने कहा- हमास के हत्यारे नेताओं को ये समझ लेना चाहिए कि गाजा में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां हमारे सैनिक न पहुंच सकते हों।

नेतन्याहू ने आगे कहा- हमास कहता था कि इजराइली सेना गाजा में घुस तक नहीं सकती। हमने ये कर दिखाया। वो कहते थे कि अल-शिफा हॉस्पिटल नहीं पहुंच सकते। हम वहां भी पहुंच गए। अब हमास को छिपने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। हमारे दो लक्ष्य हैं। पहला- हमास को खत्म करना। दूसरा- अपने बंधकों को वापस लाना।

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा के करीब इजराइली सेना के एक मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया।

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा के करीब इजराइली सेना के एक मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया।

इजराइली संसद में हमास के हमलों के वीडियो दिखाए
इजराइली संसद में बुधवार को हमास के हमलों का एक और वीडियो दिखाया गया। 7 अक्टूबर को हुए इन हमलों में 1200 लोग मारे गए थे। हमास आतंकियों ने 240 लोगों को बंधक भी बना लिया था और ये अब भी उसके कब्जे में हैं।

इजराइली संसद में दो हफ्ते पहले भी 7 अक्टूबर के हमलों के वीडियो दिखाए गए थे। कुछ वीडियो को सेंसर किया गया था। इसकी वजह से कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे थे। बुधवार को जो वीडियो दिखाया गया, वो ओरिजनल फुटेज थे। इजराइल के अरब मूल के लोगों की पार्टी ने संसद में दूसरी बार स्क्रीनिंग की अपील की थी। स्पीकर ने इसे मान लिया था।

खान यूनिस में इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद मलबे के बीच से एक बच्ची को रेस्क्यू किया गया।

खान यूनिस में इजराइली एयरस्ट्राइक के बाद मलबे के बीच से एक बच्ची को रेस्क्यू किया गया।

हमास सीजफायर के लिए तैयार
न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने कतर के अफसरों के हवाले से दावा किया है कि हमास सीजफायर के लिए राजी है। इसके लिए वो 50 बंधक भी रिहा करने के लिए तैयार हो गया है, लेकिन बदले में चाहता है कि इजराइली सेना 3 दिन हमले न करे।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास ने ये भी कहा है कि वो इजराइल को भी कुछ फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को रिहा करना होगा। इजराइल की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

इजराइल-हमास जंग की 5 अहम तस्वीरें…

अल-शिफा अस्पताल में दाखिल होते इजराइली सैनिक। वो बुधवार सुबह से अस्पताल में रेड कर रहे हैं।

अल-शिफा अस्पताल में दाखिल होते इजराइली सैनिक। वो बुधवार सुबह से अस्पताल में रेड कर रहे हैं।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल के बाहर हमलों में मारे गए लोगों के शव रखे गए।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल के बाहर हमलों में मारे गए लोगों के शव रखे गए।

इजराइली सेना ने दावा किया है कि अल-शिफा अस्पताल में हमास के हथियार मिले हैं।

इजराइली सेना ने दावा किया है कि अल-शिफा अस्पताल में हमास के हथियार मिले हैं।

अस्पताल के अंदर घायलों के इलाज के लिए बिस्तरों और मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी है।

अस्पताल के अंदर घायलों के इलाज के लिए बिस्तरों और मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी है।

गाजा के अस्पताल में एक मां घायल बच्चों के साथ इलाज मिलने का इंतजार करती नजर आई।

गाजा के अस्पताल में एक मां घायल बच्चों के साथ इलाज मिलने का इंतजार करती नजर आई।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

ये खबर भी पढ़ें…

अल-अक्सा मस्जिद में इजराइली पुलिस ने नमाजियों को गिरफ्तार किया; हमास ने कहा- कीमत चुकानी पड़ेगी

​​​​​​इजराइल में यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों की बीच झड़प हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर पवित्र मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ फिलिस्तीनियों ने खुद को पटाखों, लाठी और पत्थरों के साथ मस्जिद में बंद कर लिया था और बाहर बैरिकेडिंग लगा दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: airstrikesGazaHamasIDFISRAELLebanonliveMilitaryNetanyahuphotosRPGstripUpdatewarआतकइसतमलएयरफरसककयगरएजलनमपगमररबटबलसटहजर
Share204Tweet128Send

Related Posts

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update
Hindi News

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

November 6, 2026
सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New
Hindi News

सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New

November 6, 2026
शरद पवार अस्पताल में, दिल्ली से महाराष्ट्र तक सियासत तेज, क्या NCP के दोनों गुट का होगा विलय?
Hindi News

शरद पवार अस्पताल में, दिल्ली से महाराष्ट्र तक सियासत तेज, क्या NCP के दोनों गुट का होगा विलय?

November 6, 2026
CM योगी ने 4,543 दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, लेकिन 1700 अभ्यर्थी क्यों परेशान?
Hindi News

CM योगी ने 4,543 दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, लेकिन 1700 अभ्यर्थी क्यों परेशान?

November 6, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update

November 6, 2026
California condo neighbours fought for nearly a decade over a single garage parking space; the winner secured legal ownership, but a court rejected its demand to recover 2,544 in lawyers’ fees

California condo neighbours fought for nearly a decade over a single garage parking space; the winner secured legal ownership, but a court rejected its demand to recover $292,544 in lawyers’ fees

November 6, 2026
सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New

सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New

November 6, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Dainik Bhaskar Morning News Brief Voter List Update
  • California condo neighbours fought for nearly a decade over a single garage parking space; the winner secured legal ownership, but a court rejected its demand to recover $292,544 in lawyers’ fees
  • सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस  से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति – Trump Admin Changes Susie Wiles Leaves White House longest-serving Chief Of Staff Resigns Stephen Miller New
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.