• Latest
  • Trending
  • All
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; Deputy Knesset Speaker Nissim Vaturi Netanyahu| RPG Gaza Strip Airstrikes | इजराइली संसद के डिप्टी स्पीकर की दूसरी बार मांग; कैबिनेट मीटिंग की लीक्स पर नेतन्याहू सख्त

3 years ago
Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

39 minutes ago
Virat Kohli-esque! Tilak Varma’s Record Against Pakistan Is Simply Stunning

Virat Kohli-esque! Tilak Varma’s Record Against Pakistan Is Simply Stunning

52 minutes ago
Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi

Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi

1 hour ago
Abhijeet Dipke: Won’t be surprised if X handle taken down: Abhijeet Dipke after post thanking Mamata restricted

Abhijeet Dipke: Won’t be surprised if X handle taken down: Abhijeet Dipke after post thanking Mamata restricted

1 hour ago
Asian Games 2026 Live:तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में जीता कांस्य, धीरज को हराया – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket

2 hours ago
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

3 hours ago
‘Beti hun, lad sakti hun’: New UP Congress chief says party ready to fight polls with INDIA bloc

‘Beti hun, lad sakti hun’: New UP Congress chief says party ready to fight polls with INDIA bloc

3 hours ago
UP के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर – up truck accident fire driver conductor dead ntc amkr

UP के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर – up truck accident fire driver conductor dead ntc amkr

4 hours ago
Tennessee death row: Christa Pike unconscious, on ventilator after failed lethal injection | World News

Tennessee death row: Christa Pike unconscious, on ventilator after failed lethal injection | World News

4 hours ago
Which Airlines Will Move Flights From Mumbai To Navi Mumbai?

Which Airlines Will Move Flights From Mumbai To Navi Mumbai?

4 hours ago
Chandigarh News:संसद भवन में चंडीगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने दिया भाषण – Three Students From Chandigarh Delivered Speeches At The Parliament House

Chandigarh News:संसद भवन में चंडीगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने दिया भाषण – Three Students From Chandigarh Delivered Speeches At The Parliament House

5 hours ago
A US judge rules an officer's use of Flock to search a car's license plate was a form of "indiscriminate mass surveillance", and violated the Fourth Amendment (Jason Koebler/404 Media)

A US judge rules an officer's use of Flock to search a car's license plate was a form of "indiscriminate mass surveillance", and violated the Fourth Amendment (Jason Koebler/404 Media)

7 hours ago
Saturday, October 3, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; Deputy Knesset Speaker Nissim Vaturi Netanyahu| RPG Gaza Strip Airstrikes | इजराइली संसद के डिप्टी स्पीकर की दूसरी बार मांग; कैबिनेट मीटिंग की लीक्स पर नेतन्याहू सख्त

by India News Online Team
November 20, 2023
in Hindi News
0
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; Deputy Knesset Speaker Nissim Vaturi Netanyahu| RPG Gaza Strip Airstrikes | इजराइली संसद के डिप्टी स्पीकर की दूसरी बार मांग; कैबिनेट मीटिंग की लीक्स पर नेतन्याहू सख्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; Deputy Knesset Speaker Nissim Vaturi Netanyahu| RPG Gaza Strip Airstrikes

तेल अवीव25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Israel Hamas Gaza War Photos LIVE Update; Deputy Knesset Speaker Nissim Vaturi Netanyahu| RPG Gaza Strip Airstrikes | इजराइली संसद के डिप्टी स्पीकर की दूसरी बार मांग; कैबिनेट मीटिंग की लीक्स पर नेतन्याहू सख्त

इजराइल की संसद नीसेट के डिप्टी स्पीकर और सांसद निसिम वेतुरी के मुताबिक गाजा में अब सिर्फ हमास आतंकी और सुरंगें बची हैं। (फाइल)

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइल की संसद नीसेट के डिप्टी स्पीकर और सांसद निसिम वेतुरी के बयान पर विवाद हो गया है। वेतुरी ने सोमवार को इजराइल के रेडियो चैनल 103 एफएम को इंटरव्यू दिया। कहा- इजराइल को गाजा में आग लगा देनी चाहिए। इससे कम अगर कुछ करते हैं, तो उसका कोई फायदा नहीं।

दूसरी तरफ, कैबिनेट मीटिंग की बातें लीक होने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त रुख अपनाया है। नेतन्याहू जल्द ही एक कानून लाने जा रहे हैं। इसके तहत अगर कैबिनेट की बातें किसी मीडिया हाउस ने पब्लिश कीं तो उस पर एक्शन लिया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर का X अकाउंट ब्लॉक
वेतुरी ने सोमवार के पहले रविवार को भी गाजा को आग के हवाले करने की मांग की थी। उन्होंने X पर एक पोस्ट में यह मांग की थी। वो सांसद भी हैं। लिहाजा, इस बयान से विवाद हुआ और बाद में X ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद वेतुरी नहीं माने और सोमवार को इंटरव्यू में भी यही बात कही।

वेतुरी ने कहा- बताइए अब गाजा में बचा कौन है? क्या वहां आम नागरिक बचे हैं? जी नहीं, वहां सिर्फ टनल्स और हमास के आतंकी बचे हैं। उन्होंने हमारे बच्चों को मारा और उन्हें बंधक बना लिया। गाजा को खत्म कर देने में ही भलाई है, क्योंकि गाजा का मतलब हमास और हमास का मतलब गाजा है। इसलिए मैंने जो आग लगाने की बात कही है, उसका मुझे कोई अफसोस या शर्मिंदगी नहीं है।

7 अक्टूबर को हमास से जंग शुरू होने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि कैबिनेट की बातें मीडिया तक पहुंच गईं। इससे सरकार में जबरदस्त नाराजगी है। (फाइल)

7 अक्टूबर को हमास से जंग शुरू होने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि कैबिनेट की बातें मीडिया तक पहुंच गईं। इससे सरकार में जबरदस्त नाराजगी है। (फाइल)

कैबिनेट की बातें लीक कैसे होती हैं
नेतन्याहू ने जंग के दौरान कैबिनेट की मीटिंग की बातें लीक होने पर सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने सेंसरशिप कानून लाने की बात कही है। रविवार को मीटिंग की बातें एन-12 चैनल ने लीक कर दी थीं।

‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक 7 अक्टूबर को हमास से जंग शुरू होने के बाद कई बार ऐसा हुआ कि कैबिनेट की बातें मीडिया तक पहुंच गईं। इससे सरकार में जबरदस्त नाराजगी है। इससे भी बड़ी बात यह रही कि मीटिंग में दो मिनिस्टर्स के बीच बहस हुई और मीडिया ने इस बात को पब्लिश कर दिया। इससे इजराइली लोगों को यह मैसेज मिला कि इतनी बड़ी जंग के दौरान भी मंत्रियों की सोच एक जैसी नहीं है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को हमास कुछ बंधक रिहा करेगा और बदले में इजराइली सेना हमले बंद करेगी। इजराइल ने इसे खारिज कर दिया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को हमास कुछ बंधक रिहा करेगा और बदले में इजराइली सेना हमले बंद करेगी। इजराइल ने इसे खारिज कर दिया है।

सीजफायर नहीं होगा

  • इजराइली डिफेंस फोर्स यानी IDF ने सोमवार को साफ कर दिया कि मीडिया रिपोर्ट्स में हमास के हवाले से सीजफायर के जो दावे किए जा रहे हैं, वो गलत हैं और इस तरह का कोई प्रस्ताव IDF या इजराइली सरकार के पास नहीं आया है।
  • ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के मुताबिक हमने सेना और सरकार के कई सूत्रों से सीजफायर के हवाले से सच्चाई जानने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल, इस तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को हमास कुछ बंधक रिहा करेगा और बदले में इजराइली सेना हमले बंद करेगी। हालांकि मियाद इसमें नहीं बताई गई।
  • इस बीच, लेबनान की तरफ से हमलों के बाद इजराइल ने वहां के कुछ इलाकों पर एयर स्ट्राइक की है। मंगलवार को IDF इस पर बयान जारी कर सकती है।

इंडोनेशियाई अस्पताल घेरा

अल-शिफा अस्पताल के बाद अब इजराइली सेना ने गाजा में एक और अस्पताल को चारों और से टैंकों से घेर लिया है। इसका नाम इंडोनेशिया अस्पताल है, इसे इंडोनेशिया की मदद से बनाया गया था। कतर मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक इजराइली हमले में अस्पताल का सर्जरी रूम पूरी तरह से तबाह हो चुका है, कुछ डॉक्टरों और मरीजों की भी मौत हुई है। इजराइली टैंकों के कुवैत के एक स्कूल पर भी हमले की जानकारी मिली है।

वहीं, इजराइल ने अल-शिफा अस्पताल के नीचे एक टनल का फुटेज भी जारी किया है। ये टनल 55 मीटर की बताई गई है। वीडियो में एक इजराइली सैनिक टनल में उतरता दिख रहा है। इजराइली सेना के मुताबिक टनल में छिपकर फायर करने के लिए एक होल भी है। यहां से हमास के लड़ाके अटैक कर रहे थे।

हमास ने इस दावे को गलत बताया है। हमास ने कहा है कि जिस बंधक इजराइली महिला सैनिक की लाश अल-शिफा अस्पताल के पास मिली है वो इजराइली बमबारी में मारी गई थी। वहीं, इजराइल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि बमबारी में सिर्फ हमास लड़ाका मारा गया था, महिला बंधकों को मामूली चोट आई थी, हमास लड़ाकों ने बाद में उसका कत्ल किया।

ये फुटेज इजराइली सेना ने जारी की है। उसने बताया है कि हमास के लोग इजराइली बंधकों की जगह बदलने के लिए उन्हें अल-शिफा अस्पताल से निकाल रहे हैं।

ये फुटेज इजराइली सेना ने जारी की है। उसने बताया है कि हमास के लोग इजराइली बंधकों की जगह बदलने के लिए उन्हें अल-शिफा अस्पताल से निकाल रहे हैं।

UN ने बताया है कि अल-शिफा अस्पताल में 31 प्रीमैच्योर बच्चों को निकालकर दक्षिणी गाजा के राफा में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इन बच्चों के साथ न तो इनके माता-पिता और न ही कोई परिजन है।

उनके परिजनों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है। सभी नवजातों को राफा से मिस्र ले जाया जाएगा। लगभग एक हफ्ते से इजराइली सेना अल-शिफा अस्पताल में कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इजराइल का दावा है कि हमास ने अस्पताल में इजराइली बंधकों को छिपाकर रखा था। IDF ने एक वीडियो जारी किया है। इसे बंधकों का बताया गया है। वीडियो में कुछ लोगों को जबरन ले जाते दिखाया गया है। इसमें एक युवक स्ट्रेचर पर है।

अल-शिफा अस्पताल का मेडिकल स्टाफ बच्चों को राफा शिफ्ट करने की तैयारी करते हुए।

अल-शिफा अस्पताल का मेडिकल स्टाफ बच्चों को राफा शिफ्ट करने की तैयारी करते हुए।

नेतन्याहू के बेटे ने भी इजराइली सेना को बताया जिम्मेदार
इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर के हमलों के लिए हाईकोर्ट के एक फैसले और इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया है।

‘यरुशलम पोस्ट’ के मुताबिक येर की इस हरकत का जवाब IDF रिजर्व फोर्स ने दिया। इसने एक बयान में कहा- आपने ये बयानबाजी ऐसे मौके पर की है, जब हम अपने 8 शहीदों को खोने का दुख मना रहे हैं। अच्छा होगा आप चुप रहें।

येर के बयानों से नया विवाद

  • ‘यरुशलम पोस्ट’ के मुताबिक येर नेतन्याहू ने अपने टेलिग्राम चैनल पर एक पोस्ट में IDF, हाईकोर्ट और मीडिया को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने हाईकोर्ट पर निशाना साधा। कहा- हाईकोर्ट ने IDF की गाजा बॉर्डर पर तैनाती के नियमों में बदलाव किया। इसकी वजह से हमास आतंकी इजराइल की बॉर्डर में घुस सके।
  • इसके बाद उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों की वजह IDF की नाकामी बताई। येर के मुताबिक IDF ने ही फैसला किया था कि गाजा स्ट्रिप में फ्यूल सप्लाई नहीं रोकनी चाहिए।
  • येर की इस बयानबाजी का जवाब IDF रिजर्विस्ट्स ऑर्गनाइजेशन ने दिया। एक बयान में संस्था ने कहा- सबसे पहले आपको फैक्ट्स देखने चाहिए। आपका अहंकार बोल रहा है। गलतियों के कसूरवार आपके पिता हैं, उन्हें इसका अफसोस होना चाहिए। देश के लिए जो सैनिक शहादत दे रहे हैं, हम उनके साथ हैं। आप तो यहां से भाग खड़े हुए। ऐसे वक्त जबकि हम अपने आठ सैनिकों की शहादत पर दुखी हैं, अच्छा होगा आप चुप रहें।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू ने अपने ही देश की फौज और अदालतों की आलोचना की है। (फाइल)

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे येर नेतन्याहू ने अपने ही देश की फौज और अदालतों की आलोचना की है। (फाइल)

फिलिस्तीन मुद्दे पर चीन में मीटिंग

  • गाजा में जारी जंग को रुकवाने के लिए डिप्लोमैटिक लेवल पर कोशिशें तेज हो गई हैं। फिलिस्तीन अथॉरिटी के आला अफसर और चार मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री सोमवार को चीन पहुंच रहे हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब, जॉर्डन, इजिप्ट और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सोमवार को बीजिंग पहुंच रहे हैं। इनके अलावा ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के सेक्रेटरी जनरल भी यहां होंगे।
  • चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने रविवार को कहा- हम इन सभी मेहमानों के साथ इस मामले पर गंभीरता से विचार करेंगे। अरब और इस्लामिक देशों के साथ फिलिस्तीन के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत होगी। सबसे पहला काम आम नागरिकों को बचाना है। इसके अलावा उन तक राहत सामग्री पहुंचाना भी एक अहम मुद्दा है।

भारत ने मदद भेजी
इजराइल-हमास जंग के बीच भारत ने फिलिस्तीनियों की मानवीय मदद के लिए 32 टन जरूरी सामान C-17 एयरक्राफ्ट के जरिए मिस्र भेजा है। अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इजराइल, अमेरिका और हमास के बीच बंधकों को आजाद करने के लिए जल्द ही डील होने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के जरिए हो रहे इस समझौते के तहत बंधकों को छोड़ने के बदले 5 दिन का सीजफायर हो सकता है। वहीं व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल कोई डील नहीं हुई है।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।

खान यूनिस के नासेर अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए ले जाते फिलिस्तीनी।

इजराइली रक्षा मंत्री बोले- सिर्फ अपनी जान बचाना चाहता है हमास
PM नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल पर जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा- गाजा और उसके बाहर मौजूद हमास के लोग हमारे लिए जिंदा लाश हैं। हमास चीफ इस्माइल हानिये का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा- चाहे हमास लड़ाके के हाथ में राइफल हो या चाहे उसने सूट पहन रखा हो, हमारे लिए सब एक जैसे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा- हम जमीनी ऑपरेशन के दूसरे स्टेज में हैं और सेना जल्द ही साउथ गाजा में भी हमास तक पहुंच जाएगी। हमास अपनी सुरंगों, बंकर और ठिकानों को खो रहा है। हम उनके कई सीनियर कमांडरों को मार गिरा चुके हैं। हमास सिर्फ लड़ाई की ही भाषा जानता है। उसका इकलौता मकसद अब अपनी जान बचाना है। हम अपने बंधकों को भी जल्द छुड़ा लेंगे।

इजराइल-हमास जंग की 5 तस्वीरें…

UN के मुताबिक शनिवार के दिन 10 हजार लोगों ने नॉर्थ गाजा छोड़ा है, कई बच्चे तो अकेले ही घर छोड़कर जाते दिखे।

UN के मुताबिक शनिवार के दिन 10 हजार लोगों ने नॉर्थ गाजा छोड़ा है, कई बच्चे तो अकेले ही घर छोड़कर जाते दिखे।

इजराइल की दक्षिणी गाजा में बमबारी लगातार जारी है। मलबे में दबी महिला को निकालते हुए एक सुरक्षाकर्मी।

इजराइल की दक्षिणी गाजा में बमबारी लगातार जारी है। मलबे में दबी महिला को निकालते हुए एक सुरक्षाकर्मी।

इजराइली बमबारी में अपने परिजनों को खोने के बाद रोती हुई फिलिस्तीनी महिला।

इजराइली बमबारी में अपने परिजनों को खोने के बाद रोती हुई फिलिस्तीनी महिला।

दक्षिणी गाजा के रिफ्यूजी कैंप खान यूनिस में घर तोड़े जाने के बाद रोते हुए फिलिस्तीनी बच्चे।

दक्षिणी गाजा के रिफ्यूजी कैंप खान यूनिस में घर तोड़े जाने के बाद रोते हुए फिलिस्तीनी बच्चे।

ये तस्वीर इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने शेयर की है, बताया है कि ये अल-शिफा अस्पताल के नीचे मिली टनल है।

ये तस्वीर इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने शेयर की है, बताया है कि ये अल-शिफा अस्पताल के नीचे मिली टनल है।

इजराइल में 30 हजार लोगों ने नेतन्याहू का ऑफिस घेरा
इजराइल में तेल अवीव से शुरू हुई रैली शनिवार देर रात यरुशलम पहुंची। इसमें लगभग 30 हजार लोग शामिल हुए, जिन्होंने नेतन्याहू के ऑफिस को घेर लिया। इन लोगों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द हमास की कैद से बंधकों को छुड़ाए। इजराइली मीडिया यरुशलम पोस्ट से एक बंधक की मां ने कहा- हम पांच दिन से लगातार चल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा- मेरे पैर दर्द कर रहे हैं, कंधे दर्द कर रहे हैं, पर उतना नहीं जितना मेरा दिल दुख रहा है। मुझे और चलना पड़ा तो मैं और चलूंगी। गाजा जाना पड़ा तो वहां भी जाऊंगी। बंधकों के परिवार वालों की मांग है कि सरकार उन्हें बताए कि वो लोगों को छुड़ाने के लिए क्या कर रही है।

वहीं, इजराइली सेना गाजा में घुसती जा रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक IDF गाजा पट्टी के जबालिया और जैतूम इलाके तक पहुंच चुकी है। सेना साउथ गाजा के लोगों को इलाकों को खाली कर अब पश्चिम में जाने को कह रही है।

बंधकों को छुड़ाने की मांग के साथ इजराइल में करीब 30 हजार लोगों ने रैली निकाली।

बंधकों को छुड़ाने की मांग के साथ इजराइल में करीब 30 हजार लोगों ने रैली निकाली।

अरब देश इजराइल की बनाई मुसीबत से नहीं निपटेंगे
मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन ने कहा है कि जंग के बाद अरब देश गाजा में पीस कीपिंग मिशन के लिए अपने सैनिक नहीं भेजेंगे। जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा कि गाजा में मुसीबत इजराइल ने पैदा की है, लोग रोज मारे जा रहे हैं। इजराइल ये उम्मीद न करे कि अरब देश इससे पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने में उसकी मदद करेंगे।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया है। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच क्यों है विवाद?
मिडिल ईस्ट के इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है। वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है।

गाजा पट्टी इजराइल और मिस्र के बीच में है। यहां फिलहाल हमास का कब्जा है। ये इजराइल विरोधी समूह है। सितंबर 2005 में इजराइल ने गाजा पट्टी से अपनी सेना वापस बुला ली थी। 2007 में इजराइल ने इस इलाके पर कई प्रतिबंध लगा दिए। फिलिस्तीन का कहना है कि वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना हो।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: airstrikesDeputyGazaHamasISRAELKnessetliveNetanyahuNissimphotosRPGSpeakerstripUpdateVaturiwarइजरइलककबनटडपटदसरनतनयहपरबरमगमटगलकससखतसपकरससद
Share198Tweet124Send

Related Posts

Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi
Hindi News

Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi

October 3, 2026
Asian Games 2026 Live:तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में जीता कांस्य, धीरज को हराया – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket
Hindi News

Asian Games 2026 Live:तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व में जीता कांस्य, धीरज को हराया – Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket

October 3, 2026
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर
Hindi News

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

October 3, 2026
UP के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर – up truck accident fire driver conductor dead ntc amkr
Hindi News

UP के आगरा-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, जिंदा जले ड्राइवर-कंडक्टर – up truck accident fire driver conductor dead ntc amkr

October 3, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations

October 3, 2026
Virat Kohli-esque! Tilak Varma’s Record Against Pakistan Is Simply Stunning

Virat Kohli-esque! Tilak Varma’s Record Against Pakistan Is Simply Stunning

October 3, 2026
Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi

Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi

October 3, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Budget Traveller | Want To Spot Rare Species In India? Explore These 3 Offbeat Wildlife Destinations
  • Virat Kohli-esque! Tilak Varma’s Record Against Pakistan Is Simply Stunning
  • Flydubai Flight Attack | Pilot Smit Injured, Emergency Landing Saudi
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.