13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की।
इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा घायल हो गए। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जहां शरणार्थियों को रखा गया था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इजराइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। इजराइल के हमले से स्कूल की इमारत नीचे गिर गई, जिसमें रह रहे बच्चे दब गए है। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। अब तक दो बच्चों को बचा लिया है, जिसमें से एक बच्ची की हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे बच्चे के चेहरा और सिर पर कई चोट के निशान हैं।
UN की रेस्क्यू टीम के मुताबिक पिछले महीने भी इजराइली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया था।

एयरस्ट्राइक के बाद शरणार्थियों ने स्कूल के आस-पास की जगह खाली की।
इजराइली सेना ने पहले स्कूल को सेफ जोन बताया था
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। 50 घायलों का इलाज किया जा रहा है, बाकी लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया। वहीं इजराइली सेना ने स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया।
हमले से बचने के सैकड़ों शरणार्थियों ने स्कूल की आस-पास की जगह को छोड़ दिया है। इससे पहले इजराइल ने स्कूल को सेफ जोन बताया था। पिछले महीने किए स्कूल पर हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
जंग में 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत
इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 9 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है।
दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब इजराइल की सेना यहां भी हमले की योजना बना रही है।
इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।
ये खबरें भी पढ़े…
गाजा के राफा इलाके में टैंक लेकर घुसे इजराइली सैनिक:मिस्र से सटे बॉर्डर पर कब्जा किया, 1 लाख फिलिस्तीनियों को निकाला जाएगा

हमास के सीजफायर समझौते स्वीकार करने के बाद मंगलवार को इजराइल की सेना टैंक लेकर दक्षिणी गाजा के राफा इलाके में घुस गई। उसने मिस्र से सटी गाजा की सीमा पर कब्जा कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइल ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उन्होंने 20 हमास लड़ाकों को मार गिराया। सैनिकों को इलाके में हमास की 3 सुरंगें मिली हैं…यहां पढ़े पूरी खबर
हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 200 रॉकेट दागे: टॉप कमांडर की मौत के बाद किया हमला, कुछ दिन पहले दी थी जंग की धमकी

ईरान-समर्थक संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन ने गुरुवार को यहूदी देश पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया है। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया…यहां पढ़े पूरी खबर


























