• Latest
  • Trending
  • All
Iranian President Ibrahim Raisi helicopter crashes, Iran President | ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति-विदेश मंत्री लापता: रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर से सिग्नल मिला, उसमें सवार क्रू मेंबर से संपर्क का दावा

2 years ago
JioHotstar expands international footprint with MENA launch

3 hours ago
Scientists found a magnetic mineral never before seen naturally in Moon samples; Chang’e-6 brought the material back from the lunar surface, where it survived inside tiny impact-glass particles

Indian Stock Market Rises as Brent Crude Drops Below 0, Boosts Investor Confidence

Indian Stock Market Rises as Brent Crude Drops Below $100, Boosts Investor Confidence

3 hours ago
‘Congress Believes In Creating Ruckus, Exposed Again’: BJP After EC Denies Oppn’s Meeting Request Claim | India News

घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर

4 hours ago
Time will come for grand temples in Mathura, Kashi: UP deputy CM Maurya

Captain Iyer Blasts 102 Off 43 As India Beat West Indies By 8 Wickets

‘Watching It Very Closely’: US Urges Russia To Share More Information On Plague Death | World News

5 hours ago
DRDO AHAP Parachute Test in Ladakh

DRDO AHAP Parachute Test in Ladakh

5 hours ago
Anthropic is giving startups a free year of Claude Team and ,000 in credits

Anthropic is giving startups a free year of Claude Team and $1,000 in credits

5 hours ago
अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित:आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया

6 hours ago
VIDEO: दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए, आकाशवाणी भवन खाली करवाया गया

7 hours ago
Tuesday, October 6, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Iranian President Ibrahim Raisi helicopter crashes, Iran President | ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति-विदेश मंत्री लापता: रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर से सिग्नल मिला, उसमें सवार क्रू मेंबर से संपर्क का दावा

by India News Online Team
May 19, 2024
in Hindi News
0
Iranian President Ibrahim Raisi helicopter crashes, Iran President | ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति-विदेश मंत्री लापता: रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर से सिग्नल मिला, उसमें सवार क्रू मेंबर से संपर्क का दावा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

तेहरान21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का यह वीडियो हादसे के पहले का है। रईसी जिस हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं, वही दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी AFP ने जारी किया है। - Dainik Bhaskar

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का यह वीडियो हादसे के पहले का है। रईसी जिस हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं, वही दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी AFP ने जारी किया है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर रविवार (19 मई) को क्रैश हो गया। उनके साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन भी सवार थे। ईरान के गृह मंत्री ने बताया है कि हादसे के बाद से राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से कोई संपर्क नहीं हो सका है। पिछले कई घंटों से उनकी तलाश जारी है। बारिश और घने कोहरे के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें हो रही हैं।

ईरान के स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। अरास नदी पर बना यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने मिलकर बनाया है। वापस लौटने के दौरान ईरान के वरजेघन शहर में रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह जगह अजरबैजान की सीमा के बेहद करीब है।

इंग्लिश न्यूज चैनल अलजजीरा के मुताबिक, पूर्वी अजरबैजान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर असगर अब्बासघोलिजादेह ने बताया कि सुरक्षाबलों को क्रैश हेलिकॉप्टर और एक क्रू मेंबर के फोन से सिग्नल मिले हैं। हम सिग्नल के आधार पर सुरक्षाबलों के साथ लोकेशन की ओर बढ़ रहे हैं।

इससे पहले कार्यकारी मामलों के लिए राष्ट्रपति के डिप्टी मोहसिन मंसूरी ने हेलिकॉप्टर में सवार एक अधिकारी और क्रू मेंबर के एक सदस्य से संपर्क का दावा किया था। स्टेट टेलीविजन ने बताया कि सर्च में जुटी रेस्क्यू टीम को क्रैश हेलिकॉप्टर मिल गया है। हालांकि, ईरानी रेड क्रिसेंट ने इन दावों को खारिज किया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी मैसेज में कहा- ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर से मैं चिंतित हूं। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम इस मुश्किल घड़ी में ईरान के साथ हैं।

सबसे पहले मैप में देखिए रईसी के हेलिकॉप्टर की क्रैश लोकेशन…

ईरानी राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह जंगली इलाका है। इलाके में बारिश हो रही है और घना कोहरा छाया है। इस कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच पा रही है।

IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे, बारिश और ठंड की वजह से हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देना लगभग असंभव है। सड़क के रास्ते 20-40 टीमों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया है। इनमें ईरान की स्पेशल फोर्सेज IRGC के सदस्य समेत रेंजर्स शामिल हैं। इनके पास छानबीन के लिए ड्रोन्स और सर्च डॉग्स भी मौजूद हैं।

ईरान के मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा- खराब मौसम और कोहरे के कारण रेस्क्यू टीम को हेलिकॉप्टर तक पहुंचने में समय लग सकता है। मौसम विभाग ने रेस्क्यू वाले इलाके में रात भर बारिश और घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है।

रईसी के काफिले में 3 हेलिकॉप्टर थे
रईसी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर थे, जिनमें से एक पर रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन सवार थे। बाकी के दो हेलिकॉप्टर पर मंत्री और अधिकारी सवार थे। इन दोनों हेलिकॉप्टर को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रईसी और अमीराब्दुल्लाहियन अमेरिका में बने बेल 212 हेलिकॉप्टर पर सवार थे। दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट एक मीडियम साइज का हेलिकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं। हालांकि, रईसी के हेलिकॉप्टर में कितने लोग थे, यह अभी पता नहीं चल सका है।

ईरानी राष्ट्रपति रईसी की यह तस्वीर हेलिकॉप्टर क्रैश से पहले की है। इसमें वे हेलिकॉप्टर के पास दिखे, लेकिन यह तस्वीर ईरान-अजरबैजान बॉर्डर पर बांध के उद्घाटन से पहले की है या उसके बाद की, यह साफ नहीं है। फोटो: एमईएचआर न्यूज एजेंसी

ईरान के स्टेट न्यूज चैनल द इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर की दुर्घटना से पहले की तस्वीर जारी की है।

सुप्रीम लीडर खामेनेई बोले- राष्ट्रपति रईसी के सुरक्षित होने की दुआ करें
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने राष्ट्रपति के लापता होने के मामले में चिंता जताई है। उन्होंने रईसी की सुरक्षित वापसी की दुआ मांगी। खामेनेई ने कहा, “सभी नागरिक उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करें। किसी भी स्थिति में देश को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी काम अपने तय समय के हिसाब से जारी रहेंगे।”

ईरान सरकार के प्रवक्ता अली बरादोरी जहरोमी ने बताया कि घटना के बाद कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। मामले से जुड़े सभी अपडेट्स पर सरकार की लगातार नजर बनी हुई है। ईरान के उप-राष्ट्रपति तबरीज भी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं।

फुटेज ईरान के वेरजेघन शहर के पास का है। यहां घना कोहरा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी परेशानी आ रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह फुटेज ईरान की रेस्क्यू टीम का है। ईरान की सरकार ने रईसी के हेलिकॉप्टर की क्रैश साइट की तरफ 20-40 टीमों को रवाना किया है।

फुटेज ईरान के स्टेट मीडिया IRNA ने जारी किया। इसमें कोहरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार स्पेशल फोर्स और मेडिकल टीम्स की गाड़ियां दिख रही हैं।

रेस्क्यू टीमें ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, बारिश और कोहरे के कारण सर्च ऑपरेशन मुश्किल हो गया है। फोटो: रॉयटर्स।

रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश पर दूसरे देशों की प्रतिक्रिया…

  • इराक: अलजजीरा के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि हेलिकॉप्टर खराब मैसम की वजह से क्रैश हुआ। वहीं हादसे को देखते हुए इराक की सरकार ने रईसी के हेलिकॉप्टर को ढूंढने के लिए मदद की पेशकश की है।
  • अमेरिका: रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबरों के बीच अमेरिका का बयान भी सामने आया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
  • पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कहा, “राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर के बारे में ईरान से परेशान करने वाली खबर सुनी। चिंता के साथ खुशखबरी का इंतजार कर रहा हूं कि सब ठीक है।हमारी दुआएं और शुभकामनाएं राष्ट्रपति रईसी और पूरे ईरान के साथ है।”
  • अजरबैजान: राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले ही राष्ट्रपति रईसी को दोस्ताना विदाई दी थी। ईरान हमारा पड़ोसी होने के साथ-साथ एक दोस्त और भाई जैसा है। हम किसी भी तरह से ईरान की मदद के लिए तैयार हैं।

ईरान ने राष्ट्रपति को ढूंढने के लिए यूरोपीय यूनियन से मदद मांगी
यूरोपीय यूनियन ने रईसी को ढूंढने में ईरान की मदद के लिए अपना कॉपरनिकस सैटेलाइट सिस्टम एक्टीवेट कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ईरान ने EU से मदद मांगी थी, जिसके जरिए मैपिंग सर्विस का इस्तेमाल करके क्रैश साइट को लोकेट किया जा सके।

दुर्घटना से पहले रईसी के आखिरी कार्यक्रम की फोटोज…

अरास नदी पर ईरान और अजरबैजान द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए तीसरे बांध किज कलासी के उद्घाटन समारोह से पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (बाएं) अपने अजेरी समकक्ष इल्हाम अलीयेव के साथ बैठक के दौरान। फोटो: अलजजीरा।

डैम के उद्घाटन के दौरान अपने अजेरी समकक्ष इल्हाम अलीयेव के साथ बातचीत करते ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी। फोटो: अलजजीरा।

अरास नदी पर बने बांध किज कलासी के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी दोनों देशों के अफसरों से भी मिले। फोटो: अलजजीरा।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथकिज कलासी बांध की खूबसूरती को निहारा। फोटो: अलजजीरा।

अरास नदी पर बनाए गए किज कलासी बांध की साइट पर उद्घाटन से पहले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी। फोटो: एजेंस फ्रांस-प्रेसे

कौन हैं इब्राहिम रईसी?
साल 2021 में कट्टरपंथी नेता इब्राहिम रईसी ईरान के राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने से पहले भी कई वजहों से इब्राहिम रईसी चर्चाओं में रहे। वे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई के करीबी माने जाते हैं। माना जाता है कि वह ही खामनेई के उत्तराधिकारी भी हो सकते हैं।

इब्राहिम रईसी पहले ईरानी राष्ट्रपति हैं, जिन पर पदभार संभालने से पहले ही अमेरिका प्रतिबंध लगा चुका है। दरअसल, रईसी 1988 में सरकारी वकील थे। वे उन खुफिया ट्रिब्यूनल्स का हिस्सा थे, जिन्हें ‘डेथ कमेटी’ के नाम से जाना जाता है।

तब उन्होंने 5 हजार राजनेताओं को देशद्रोही साबित कर दिया था। इन सभी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस घटना के बाद अमेरिका ने रईसी पर बैन लगा दिया था।

राष्ट्रपति की अचानक मौत पर उप-राष्ट्रपति संभालेंगे पद, 50 दिन में होंगे चुनाव
ईरान में राष्ट्रपति को सरकार का हेड जबकि सुप्रीम लीडर को हेड ऑफ स्टेट कहा जाता है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में अगर राष्ट्रपति की अचानक मौत होती है तो संविधान के हिसाब से उप-राष्ट्रपति को पद सौंपा जाता है।

इसके लिए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई अप्रूवल देंगे। ईरान में मोहम्मद मुखबेर उप-राष्ट्रपति हैं। उनके पद संभालने के बाद ईरान में अगले 50 दिन के अंदर राष्ट्रपति चुनाव कराने होंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: CrashesHelicopterIbrahimIranIranianPresidentRaisiइबरहमईरनउसमककरकरशटमदवमतरमबरमलरईसरषटरपतरषटरपतवदशरसकयलपतससगनलसपरकसवरहलकपटर
Share201Tweet126Send

Related Posts

घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर
Hindi News

October 6, 2026
DRDO AHAP Parachute Test in Ladakh
Hindi News

DRDO AHAP Parachute Test in Ladakh

October 6, 2026
अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित:आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया
Hindi News

अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित:आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया

October 6, 2026
VIDEO: दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए, आकाशवाणी भवन खाली करवाया गया
Hindi News

VIDEO: दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए, आकाशवाणी भवन खाली करवाया गया

October 6, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
कपूरथला सिविल अस्पताल में हंगामा:मारपीट के बाद इलाज कराने पहुंचे दोनों पक्ष फिर भिड़े, पुलिस पहुंची – Uproar At Kapurthala Civil Hospital Parties Arrived For Treatment Following Scuffle Clashed Again

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
JioHotstar expands international footprint with MENA launch

JioHotstar expands international footprint with MENA launch

October 6, 2026
Scientists found a magnetic mineral never before seen naturally in Moon samples; Chang’e-6 brought the material back from the lunar surface, where it survived inside tiny impact-glass particles

Scientists found a magnetic mineral never before seen naturally in Moon samples; Chang’e-6 brought the material back from the lunar surface, where it survived inside tiny impact-glass particles

October 6, 2026
Indian Stock Market Rises as Brent Crude Drops Below 0, Boosts Investor Confidence

Indian Stock Market Rises as Brent Crude Drops Below $100, Boosts Investor Confidence

October 6, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • JioHotstar expands international footprint with MENA launch
  • Scientists found a magnetic mineral never before seen naturally in Moon samples; Chang’e-6 brought the material back from the lunar surface, where it survived inside tiny impact-glass particles
  • Indian Stock Market Rises as Brent Crude Drops Below $100, Boosts Investor Confidence
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.