• Latest
  • Trending
  • All
iran israel war iranian leaders bodyguards hacked mobile | बॉडीगार्ड्स के जरिए ईरानी लीडर्स तक पहुंचा था इजराइल: 100 फीट गहरे बंकर में चल रही सीक्रेट मीटिंग हैक की, फिर 6 बम गिराए

1 year ago
आज का राशिफल :मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Aaj Ka Rashifal 27 October 2026 Daily Horoscope Prediction In Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

2 hours ago
Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

3 hours ago
चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl

4 hours ago
Dez Bryant reveals how heated confrontation ended with police putting former Cowboys star in handcuffs

Dez Bryant video: What has happened to Dez Bryant? Ex-Dallas Cowboys star claims police official pointed gun at him in front of his daughter. Watch viral video here

5 hours ago
Property Dispute Behind Guwahati Hotel Shooting, Says Police; 4 Of 5 Killed Were From Same Family | India News

NASCAR Talladega race raises scrutiny among fans despite Kyle Larson’s dramatic YellaWood 500 win

15 MoUs signed, letters of comfort issued to 5 investors

लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का AI डीपफेक वायरल, अरुणाचल में चीनी कब्जे का दावा निकला फर्जी

6 hours ago
‘Suffer with me’: Mom’s honest confession about being the default parent strikes a chord | Feelings News

8 hours ago
Israel Election 2026 | Netanyahu PM Race & Voting System Explained

11 hours ago
Arizona officials sued after 25 US citizens were wrongly flagged as possible noncitizens and blocked from voting; following court-ordered mediation, their voting access was restored days before the November 3 midterms

13 hours ago
Tuesday, October 27, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    Sardaari ( Official Video ) Himmat sandhu | Kahlon | Bhindder Burj | New punjabi Songs 2026

    Kali Ray Ban (Official Video) – Surjit Bhullar | Sudesh Kumari | Gaiphy | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs 2026 | Gall (Official Video) Tiger | Gill Raunta | G Guri | Latest Punjabi Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

iran israel war iranian leaders bodyguards hacked mobile | बॉडीगार्ड्स के जरिए ईरानी लीडर्स तक पहुंचा था इजराइल: 100 फीट गहरे बंकर में चल रही सीक्रेट मीटिंग हैक की, फिर 6 बम गिराए

by India News Online Team
August 30, 2025
in Hindi News
0
iran israel war iranian leaders bodyguards hacked mobile | बॉडीगार्ड्स के जरिए ईरानी लीडर्स तक पहुंचा था इजराइल: 100 फीट गहरे बंकर में चल रही सीक्रेट मीटिंग हैक की, फिर 6 बम गिराए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

तेल अवीव/तेहरान27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तारीख-16 जून 2025

जगह- ईरान

ईरान और इजराइल के बीच जंग शुरू हुए चार दिन बीत चुके थे। इजराइल को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की एक गुप्त बैठक चल रही थी। यह बैठक पहाड़ के नीचे 100 फीट गहरे बंकर में हो रही थी।

बैठक इतनी गोपनीय थी कि कुछ खास लोग जैसे राष्ट्रपति मसूद पजशकियान , खुफिया मंत्रालय के मुखिया और कुछ शीर्ष सैन्य कमांडर ही इस जगह और मीटिंग के समय से वाकिफ थे। लेकिन बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद बंकर पर इजराइल ने हमला कर दिया।

इजराइली सेना ने बंकर के दो दरवाजों को अपना निशाना बनाया और 6 बम गिराए। धमाके के बाद अंदर मौजूद लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया। इस हमले में किसी बड़े लीडर की मौत नहीं हुई, लेकिन राष्ट्रपति मसूद इसमें घायल हो गए। साथ ही बाहर मौजूद सभी बॉडीगार्ड मारे गए थे।

अमेरिकी मीडिया न्यूयॅार्क टाइम्स के मुताबिक ये हमला बॉडीगार्ड्स के फोन इस्तेमाल करने के कारण हुआ। उन्होंने न सिर्फ फोन का इस्तेमाल किया, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए। इजराइली खुफिया एजेंसी ने इन फोन को हैक कर लिया और पता लगा लिया कि ईरान के शीर्ष नेता कहां इकट्ठा हुए हैं।

ईरान में एक बैनर पर इजराइली हमलों में मारे गए लोगों, ईरानी सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की तस्वीरें दिखाई गईं।

ईरान की एक छोटी सी गलती से उसके लीडर्स की जान खतरे में पड़ी। आखिर कैसे बचे ये लोग? स्टोरी में जानिए…

इजराइल ने ईरान पर 200 फाइटर जेट से हमला किया

ईरान-इजराइल के बीच 13 जून को जंग शुरू हुई थी, जब इजराइल ने सुबह-सुबह ईरान के 4 एटमी और 2 सैन्य ठिकानों पर 200 फाइटर जेट से हमला कर दिया। जिसमें ईरान के 14 वैज्ञानिक, 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर मारे गए थे।

हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि ईरान परमाणु बम तैयार करने वाला था, इसलिए उस पर हमला किया। इजराइली सेना का दावा था है कि ईरान के पास 15 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम है। इजराइल ने इसीलिए टारगेट भी 4 बड़े न्यूक्लियर प्लांट्स को किया।

वहीं हथियार बनाने की क्षमता रखने वाली एक फैक्ट्री और बड़े मिलिट्री अफसरों के रेसीडेंशियल कॉम्प्लेक्स को भी तबाह कर दिया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। ईरान ने इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया।

इजराइल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी साइट्स पर हमला किया था। इस साइट पर 9 परमाणु बम बनाने जितना यूरेनियम मौजूद है।

16 जून को ईरान ने इजराइल पर बड़ा हमला किया

16 जून को ईरान ने इजराइल पर अपना सबसे बड़ा हमला किया। ईरानी सेना ने सेंट्रल इजराइल में कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इसी दिन इजराइली एयरफोर्स ने ईरानी की राजधानी तेहरान में नेशनल टीवी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की बिल्डिंग और पर बम गिराए।

घटना के समय टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। वह बम धमाके में बाल-बाल बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें एंकर को स्टूडियो से भागते हुए देखा गया। उसके पीछे की स्क्रीन काली हो गई।

इजराइली एयरफोर्स ने ईरान के नेशनल टीवी के ऑफिस पर बमबारी की, जिसके बाद एंकर स्टूडियो से भागती दिखाई दी थी।

इजराइल के बीर्शेबा शहर में ईरानी मिसाइल गिरने के बाद रिहायशी इमारतें और गाड़ियां तबाह हो गईं थी।

इजराइल ने ईरानी सुरक्षाकर्मी के फोन हैक किए

इजराइल के बढ़े हमलों को रोकने के लिए ईरान के अधिकारियों ने एक गुप्त बैठक बुलाई, जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होने वाले थे। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद इस बैठक के बारे में जानकारी जुटाने में लगा था। ताकि वो सभी लीडर का खात्मा एक साथ कर सके।

मीटिंग में शामिल होने वाले सभी लोग अलग-अलग कारों में, बिना मोबाइल फोन के, इस बंकर में पहुंचे। वे जानते थे कि इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद उनके फोन ट्रैक कर सकती है।

हालांकि, ईरान की तरफ से हुई एक छोटी सी चूक ने मोसाद को ये मौका दे भी दिया। न्यू यॅार्क टाइम्स के मुताबिक ये मौका था बंकर के बाहर इंतजार कर रहे सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन।

दरअसल, सुरक्षाकर्मी अपने फोन साथ लाए थे। उन्होंने न सिर्फ फोन का इस्तेमाल किया, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए। इजरायली खुफिया एजेंसी ने इन फोन को हैक कर लिया और पता लगा लिया कि ईरान के शीर्ष नेता कहां इकट्ठा हैं।

ईरान में परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों के बाद, 22 जून को तेहरान में विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ।

बंकर के दरवाजों को निशाना बनाया, दम घोंट कर मारना चाहता था

इसके बाद इजराइली मिसाइलों ने बंकर के आने-जाने के रास्तों और वेंटिलेशन सिस्टम को निशाना बनाया था, ताकि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने से रोका जा सके और उन्हें दम घोंटू माहौल में फंसाया जा सके।

हमले के बाद इमारत की बिजली भी काट दी गई, लेकिन वहां पहले से बनाए गए एक इमरजेंसी गेट की मदद से राष्ट्रपति और बाकी बड़े अधिकारी बाहर निकलने में सफल रहे। भागने के दौरान पजशकियान के पांव में चोट लग गई थी। वहीं, दूसरे अधिकारियों को भी हल्की चोटें आईं।

पजशकियान ने बाद में बताया कि उन्होंने मलबे में एक छोटा सा छेद देखा, जहां से हवा आ रही थी। उन्होंने अपने हाथों से मलबा हटाया और सभी को एक-एक करके बाहर निकाला।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, ‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी और कमांडर फोन नहीं लाते थे। लेकिन उनके ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी फोन लाते थे। उन्होंने सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं लिया। यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी, और इजराइल ने इसका पूरा फायदा उठाया।’

ईरान के राष्ट्रपति ने 7 जुलाई को अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इजराइल ने उन्हें मारने की कोशिश की थी।

2022 से ही ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों पर नजर रख रहा था इजराइल

यह हमला इजराइल की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत उसने ईरान की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था को भेदने की कोशिश की। इजराइल ने टैक्नॉलाजी का सहारा लेने के साथ-साथ ईरान में अपने जासूसों और ऑपरेटरों का जाल भी बिछाया।

जंग के पहले हफ्ते में इजराइल ने कई परमाणु वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने 2022 से ही ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों पर नजर रख रखी थी।

14 ईरानी वैज्ञानिकों को इजराइल ने मार गिराया

रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर,2024 में ही इजराइल, ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को मारने की योजना बना चुका था, लेकिन अमेरिकी सरकार के साथ टकराव से बचने के लिए रुक गए। इस साल जनवरी से जून तक, इजराइल की एक ‘डिकैपिटेशन टीम’ ने ईरानी परमाणु प्रोजेक्ट के 400 वैज्ञानिकों की सूची बनाई।

इसे घटाकर 100 नामों तक सीमित किया गया। इनमें से 14 वैज्ञानिकों को इजराइल ने जंग के पहले ही दिन यानी 13 जून को मार गिराया। इसके साथ ही, इजराइल ने ‘ऑपरेशन रेड वेडिंग’ नाम से एक और योजना चलाई, जिसका मकसद था ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों को खत्म करना।

इस ऑपरेशन का पहला निशाना था रिवॉल्युशनरी गार्ड्स की एयरोस्पेस फोर्स का कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीजादेह। इजराइल का प्लान था कि युद्ध की शुरुआत में ही 20-25 बड़े लोगों को मार दिया जाए।

ईरान ने लीडर के लिए सोशल मीडिया बैन किया था

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों को लंबे समय से शक था कि इजराइल उनके शीर्ष कमांडरों और वैज्ञानिकों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

इजराइल ने 1 अक्टूबर 2024 को बेरूत में नसरल्लाह के सीक्रेट बंकर पर हमला किया था। वह हिजबुल्लाह के टॉप कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। 64 साल के नसरल्लाह की जहरीले धुएं में दम घुटने से मौत हो गई थी।

इसके बाद ईरान ने ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के लिए स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे ऐप्स पर पूरी तरह बैन कर दी थी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों पर यह नियम लागू नहीं हुआ।

13 जून को शुरू हुए जंग के बाद सुरक्षाकर्मियों के लिए भी स्मार्टफोन बैन कर दिए गए। अब वे केवल वॉकी-टॉकी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 16 जून की बैठक में किसी ने नियम तोड़ा और फोन साथ ले गया, जिससे इजराइल को हमला करने का मौका मिल गया।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

रूसी हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डूबा: VIDEO… पहली बार समुद्री ड्रोन से हमला किया, 10 साल पहले जासूसी के लिए बनाया गया था

यूक्रेनी नेवी का सबसे बड़ा जहाज सिम्फेरोपोल गुरुवार को रूस के समुद्री ड्रोन हमले में डूब गया। यह जानकारी स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है। यह जहाज पिछले 10 साल में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज था। यह लैगून-क्लास जहाज (तटीय इलाके का जहाज) था, जिसे जासूसी के लिए बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BodyguardshackedIranIranianISRAELleadersMobilewarइजरइलईरनकगरएगहरचलजरएतकथपहचफटफरबकरबडगरडसबमममटगरहलडरससकरटहक
Share197Tweet123Send

Related Posts

आज का राशिफल :मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Aaj Ka Rashifal 27 October 2026 Daily Horoscope Prediction In Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
Hindi News

October 26, 2026
Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus
Hindi News

Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

October 26, 2026
चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl
Hindi News

चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl

October 26, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का AI डीपफेक वायरल, अरुणाचल में चीनी कब्जे का दावा निकला फर्जी
Hindi News

लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का AI डीपफेक वायरल, अरुणाचल में चीनी कब्जे का दावा निकला फर्जी

October 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
आज का राशिफल :मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Aaj Ka Rashifal 27 October 2026 Daily Horoscope Prediction In Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल :मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Aaj Ka Rashifal 27 October 2026 Daily Horoscope Prediction In Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

October 26, 2026
Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus

October 26, 2026
चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl

चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl

October 26, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • आज का राशिफल :मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Aaj Ka Rashifal 27 October 2026 Daily Horoscope Prediction In Hindi Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
  • Microsoft India Layoffs | Voluntary Exit Offer for Employees & AI Focus
  • चरण सिंह का रिवॉल्ट, साथ आईं लेफ्ट और राइट पार्टियां, फिर UP में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार! – charan singh revolt congress first non congress govt up jansangh and cpi ntccpl
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.