• Latest
  • Trending
  • All
Iran fires missiles at US airbase in Qatar | ट्रम्प ने ईरान-इजराइल में सीजफायर का ऐलान किया: पहले ईरान फिर 12 घंटे बाद इजराइल युद्धविराम करेगा; 12 दिन से चल रही जंग खत्म होगी

Iran fires missiles at US airbase in Qatar | ट्रम्प ने ईरान-इजराइल में सीजफायर का ऐलान किया: पहले ईरान फिर 12 घंटे बाद इजराइल युद्धविराम करेगा; 12 दिन से चल रही जंग खत्म होगी

12 months ago
Macron posts Hindi farewell video for Modi after France visit to Nice, Evian, and Paris

Macron posts Hindi farewell video for Modi after France visit to Nice, Evian, and Paris

2 hours ago
FTA Talks In Final Phase MEA Shares Major Update After PM Modi Trump Talks At G7

FTA Talks In Final Phase MEA Shares Major Update After PM Modi Trump Talks At G7

3 hours ago
Damage caused to PWD roads by individuals or institutions should be recovered: CM

Damage caused to PWD roads by individuals or institutions should be recovered: CM

4 hours ago
Adityanath advocates natural farming to cut chemical use

Adityanath advocates natural farming to cut chemical use

4 hours ago
Emirates NBD Finalises .75 Billion Majority Stake Acquisition in RBL Bank

Emirates NBD Finalises $2.75 Billion Majority Stake Acquisition in RBL Bank

5 hours ago
Bhagwant Mann Denies Controversial Video: Forensic Reports Prove Innocence Amid Political Conspiracy

Bhagwant Mann Denies Controversial Video: Forensic Reports Prove Innocence Amid Political Conspiracy

5 hours ago
UP ATS arrests two more linked to Pakistan-based terror network

UP ATS arrests two more linked to Pakistan-based terror network

6 hours ago
Monsoon delay leaves UP with 32% rain deficit so far this June

Monsoon delay leaves UP with 32% rain deficit so far this June

6 hours ago
Glenn Phillips Receives Standing Ovation After Gritty Maiden Test Century Against England

Glenn Phillips Receives Standing Ovation After Gritty Maiden Test Century Against England

6 hours ago
Imtiaz Ali on slow start of Main Vaapas Aaunga: We aren’t a star-driven film, we couldn’t have opened big

Imtiaz Ali on slow start of Main Vaapas Aaunga: We aren’t a star-driven film, we couldn’t have opened big

8 hours ago
5 Best Fish For Elderly People To Boost Energy And Support Overall Health

5 Best Fish For Elderly People To Boost Energy And Support Overall Health

9 hours ago
Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

Indian Stock Market Rises for Fifth Day Amid US-Iran Peace Deal Hopes, Crude Oil Price Drop

10 hours ago
Thursday, June 18, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Iran fires missiles at US airbase in Qatar | ट्रम्प ने ईरान-इजराइल में सीजफायर का ऐलान किया: पहले ईरान फिर 12 घंटे बाद इजराइल युद्धविराम करेगा; 12 दिन से चल रही जंग खत्म होगी

by India News Online Team
June 23, 2025
in Hindi News
0
Iran fires missiles at US airbase in Qatar | ट्रम्प ने ईरान-इजराइल में सीजफायर का ऐलान किया: पहले ईरान फिर 12 घंटे बाद इजराइल युद्धविराम करेगा; 12 दिन से चल रही जंग खत्म होगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


तेहरान/तेल अवीव/दोहा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में रोक दिया। - Dainik Bhaskar

ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में रोक दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसके बारे में जानकारी दी।

ट्रम्प ने कहा- इजराइल और ईरान ने मिलकर फैसला किया है कि 6 घंटे बाद, जब दोनों देश अपनी आखिरी सैन्य कार्रवाई पूरी कर लेंगे तो 12 घंटे का युद्धविराम होगा। इसके बाद युद्ध को खत्म माना जाएगा।

सबसे पहले ईरान युद्धविराम शुरू करेगा, फिर 12 घंटे बाद इजराइल भी युद्धविराम शुरू करेगा। 24 घंटे बाद इस 12 दिन के युद्ध का आधिकारिक अंत का माना जाएगा।

ट्रम्प के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ईरान ने हमले से पहले ही इसके बारे में अलर्ट जारी कर दिया था।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

अमेरिका के स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स विमान रविवार को ईरान पर हमला करने के बाद अपने बेस पर लौट आए।

ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर रविवार को अमेरिकी हमले के बाद की सैटेलाइट इमेज।

ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

ईरान ने भी रविवार को इजराइल पर मिसाइल अटैक किए। इजराइल के नेस जियोना में तबाह इमारतों की तस्वीर।

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को अमेरिकी हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। रैली के दौरान एक बच्चा अपने पिता के कंधे पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुआ।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी रविवार को ईरान पर हमले के खिलाफ रैली निकाली गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प को वॉर क्रिमिनल बताया।

इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका के मिलिट्री बेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं

कतर ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के दोहा एयरबेस पर 19 मिसाइलें दागीं थीं, जिनमें 18 रोक लिया गया था, जबकि 1 मिसाइल हिट हुई थी। लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान की तरफ से 10 मिसाइल दागने की बात कही गई थी। वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि ईरान ने 14 मिसाइलें दागीं थीं, जिनमें से 13 को रोक लिया गया।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना ने तेहरान में जिला-7 खाली करने की चेतावनी दी

इजराइली सेना (IDF) ने तेहरान के ‘जिला 7’ में रहने वाले लोगों को इलाका छोड़ने की चेतावनी जारी की है। सेना ने X पर फारसी में एक बयान में कहा- इजराइली सेना ईरान में हाल के दिनों की तरह इस क्षेत्र में ऑपरेशन जारी रखे हुए है और ईरानी सरकार के मिलिट्री ठिकानों को निशाना बना रही है।

IDF ने ईरानी लोगों से कहा कि अगर उन्होंने तेहरान का जिला 7 खाली नहीं किया तो उनकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

09:34 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इजराइल-ईरान में कौन किस पर कितना भारी

08:32 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इजराइल से 160 भारतीयों को ला रही फ्लाइट कुवैत डायवर्ट

इजराइल से रविवार को 160 भारतीयों को लेकर जॉर्डन पहुंचा विमान नई दिल्ली लौटते वक्त कुवैत डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि ईरान के अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमलों की वजह से कई एयरस्पेस बंद हैं।

फ्लाइट नंबर J91254, जो सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अम्मान से कुवैत और फिर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, उसे 22 जून को ईरानी हमलों के बाद बीच रास्ते में ही दिशा बदलकर कुवैत लौटना पड़ा।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक फ्लाइट में मौजूद अरविंद शुक्ला ने फोन पर बताया कि निकाले गए लोगों को एयरपोर्ट के एक हॉल में रखा गया है और आगे के आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।

08:14 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान का पलटवार कमजोर, कोई नुकसान नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने उनके परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले का जवाब कमजोर तरीके से दिया, जैसा कि अमेरिका को उम्मीद थी।

उन्होंने बताया कि ईरान ने 14 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 13 को रोक लिया गया और एक को छोड़ दिया गया क्योंकि वह उससे कोई खतरा नहीं था।

ट्रम्प ने कहा कि इस हमले में कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ और लगभग कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने ईरान को शुक्रिया कहा क्योंकि उसने पहले से हमले की जानकारी दे दी थी, जिससे कोई जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ।

ट्रम्प ने उम्मीद जताई कि अब ईरान क्षेत्र में शांति की ओर बढ़ेगा और उन्होंने इजराइल को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

07:58 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

खामेनेई बोले- ईरान किसी की आक्रामकता बर्दाश्त नहीं करेगा

ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वह किसी भी हालात में किसी का हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा- हम किसी की आक्रामकता के सामने झुकेंगे नहीं।

07:40 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरानी मिसाइल हमले से कतर-अमेरिका और सऊदी नाराज

कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद कई देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है..

  • कतर- विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और इसे कतर की संप्रभुता, एयर स्पेस और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।
  • अमेरिका: एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने मिसाइल हमले की पुष्टि की और कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
  • ईरान- ईरान ने कहा- यह कार्रवाई कतर और इसके लोगों के लिए कोई खतरा नहीं थी। ईरान, कतर के साथ अपने रिश्तों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • फ्रांस- फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने तनावपूर्ण की स्थिति को खत्म करने के लिए डिप्लोमेसी की ओर लौटने की अपील की।
  • सऊदी अरब- सऊदी अरब ने ईरान के हमले की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

07:29 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप की उड़ानें रोकीं

एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालातों के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका के पूर्वी तट और यूरोप की सभी उड़ानें रोक दी हैं। यह आदेश अगली सूचना तक लागू रहेगा।

यूरोप के कई शहरों के साथ-साथ अमेरिका के चार एयरपोर्ट्स न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो और वॉशिंगटन और कनाडा के टोरंटो के लिए फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।

एअर इंडिया ने बताया कि उत्तरी अमेरिका से भारत आने वाली उड़ानें वापस भेजी जा रही हैं, जबकि अन्य उड़ानें भारत लौट रही हैं उन्हें बंद एयर स्पेस से बचने के लिए नए रास्तों पर भेजा जा रहा है।

एअर इंडिया ने यात्रियों से इस मुश्किल वक्त में समझदारी दिखाने की अपील की है। एयरलाइन बाहरी सिक्योरिटी सलाहकारों के साथ लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों को अपडेट्स दिए जाएंगे।

07:17 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कतर में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी- घर में रहें, सतर्क रहें

कतर में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, जिसमें ईरान के अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने के बाद सावधानी बरतने और भारतीय नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा- मौजूदा स्थिति को देखते हुए, कतर में भारतीय समुदाय से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने का आग्रह किया जाता है। कृपया शांत रहें और कतर के अधिकारियों के दिए गए समाचार, निर्देशों और मार्गदर्शन का पालन करें। दूतावास हमारे सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से भी अपडेट करता रहेगा।

07:01 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रोकीं

कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले के बाद एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स तुरंत रोक दी है। एयरलाइन ने कहा कि कतर जाने वाली हमारी कोई दूसरी फ्लाइट नहीं है और कतर में कोई भी विमान ग्राउंड पर नहीं है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की कतर की राजधानी दोहा के लिए 25 वीकली फ्लाइट्स हैं। कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से दोहा के लिए इसकी सीधी सेवाएं हैं। इसके अलावा, एयरलाइन के पास दोहा से 8 वन-स्टॉप डेस्टिनेशन हैं – बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे।

06:39 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

इजराइल के तेल अवीव से भास्कर संवाददाता वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने कतर में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइलों से हमला किया। हालांकि एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को रोक दिया और जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। देखिए भास्कर संवाददाता वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट…

06:38 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने कतर में ईरानी हमले की निंदा की

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कतर के अल-उदीद एयरपोर्ट पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा की है। मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और पड़ोसी देशों के रिश्तों का उल्लंघन बताया।

मंत्रालय ने कहा- यह एक गैर जिम्मेदाराना कदम है, जिसे किसी भी हालात में सही नहीं ठहराया जा सकता।” सऊदी अरब ने कतर के समर्थन खड़ा है।

06:38 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- उकसाया तो और जवाब देंगे

ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले की पुष्टि की है। IRGC ने इसे अमेरिका की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले का जवाब बताया।

IRGC ने चेतावनी दी कि अगर आगे कोई मिलिट्री कार्रवाई हुई तो उसका जवाब और मजबूती से दिया जाएगा। इस इलाके में अमेरिकी मिलिट्री ठिकाने कमजोर हालात में हैं। ईरान ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता और सुरक्षा पर किसी भी हमले का जवाब जरूर देगा।

06:37 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कतर-बहरीन के बाद कुवैत ने भी अपना एयर स्पेस बंद किया

CNN के मुताबिक, कुवैत एयरवेज ने क्षेत्रीय तनाव की वजह से अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयरलाइन ने अपने X अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी। यह फैसला कतर और बहरीन द्वारा अपने एयर स्पेस को बंद करने के बाद लिया गया।

06:37 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

15 इजराइली जेट्स का ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमला

इजराइली सेना ने बताया कि लगभग 15 फाइटर जेट्स ने पश्चिमी ईरान में कई जगह एयरस्ट्राइक की है। इन हमलों में अंडरग्राउंड मिलिट्री ठिकाने, एक मिसाइल स्टोरेज सेंटर और एक ड्रोन स्टोरेज सेंटर को निशाना बनाया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि ये हमले एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा थे। इससे पहले सेंट्रल ईरान में भी हवाई हमले किए गए और कई मिसाइल लॉन्चर को तबाह कर दिया गया।

06:37 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कतर को पहले बताया, फिर ईरान ने अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी

CNN के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने कतर को पहले ही बता दिया था कि वे दोहा में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइल हमला करने जा रहे हैं। इसका मकसद हताहतों को कम करना और हालात को संभालने का रास्ता खुला रखना था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने CNN को बताया कि अल-उदीद हवाई अड्डे पर हुए हमले में किसी अमेरिकी सैनिक की मौत या चोट की कोई जानकारी नहीं है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के मिसाइल हमले को कामयाबी से रोक दिया।

06:36 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- कतर हमारा भाई, हमला उस पर नहीं

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अल-उदीद एयरपोर्ट पर किया गया मिसाइल हमला कतर के रिहायशी इलाकों से दूर था।

काउंसिल ने कहा- यह कार्रवाई हमारे दोस्त और भाईचारे वाले देश कतर और इसके लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। ईरान कतर के साथ अपने ऐतिहासिक रिश्तों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

06:36 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कतर की ईरान को चेतावनी- जवाबी हमला करेंगे

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अल-उदीद मिलिट्री बेस पर हमला करके कतर की संप्रभुता और एयर स्पेस का उल्लंघन किया है।

अल-अंसारी ने कहा- कतर इस के पास हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है। कतर के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया और ईरानी मिसाइलों का कामयाबी से रोक दिया है।

06:36 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कतर ने ईरान के मिसाइल हमले को रोका

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कतर में अल-उदीद एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए ईरान के मिसाइल हमले को कामयाबी से रोक लिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

06:34 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले के बाद कतर-बहरीन में अमेरिकी दूतावास अलर्ट पर

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की तरफ से कतर और इराक में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर जवाबी मिसाइलें दागे जाने के बीच कतर और बहरीन में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी “डक एंड कवर” (झुकने और छिपने) की पोजिशन में हैं।

06:34 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कतर के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमले की पुष्टि की

ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयरपोर्ट पर जवाबी मिसाइल हमला किया। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह हमला बदले की कार्रवाई के तौर पर किया गया।

06:34 PM23 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ईरान का आरोप- नेतन्याहू ने अमेरिका को जंग में घसीटा

ईरान ने आरोप लगाया है कि नेतन्याहू ने अमेरिका को ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी करने के लिए उकसाया और उसे एक महंगे युद्ध में घसीट लिया। ईरान की तरफ से एक एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया- अमेरिका ने अपनी सुरक्षा को खतरे में डालकर सिर्फ नेतन्याहू की रक्षा की है।

“हालांकि, ब्रिटेन और फ्रांस ने इजराइल और अमेरिका के इस कदम से दूरी बनाने की कोशिश की है, लेकिन ईरान ने इन देशों और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी को भी चेतावनी दी। ईरान का कहना है कि वे “ईरान में मासूम नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों की मौत के नुकसान के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: airbasefiresIranmissilesQatarइजरइलईरनईरनइजरइलऐलनककयकरगखतमघटचलजगटरमपदननपहलफरबदमयदधवरमरहससजफयरहग
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Macron posts Hindi farewell video for Modi after France visit to Nice, Evian, and Paris

Macron posts Hindi farewell video for Modi after France visit to Nice, Evian, and Paris

June 18, 2026
FTA Talks In Final Phase MEA Shares Major Update After PM Modi Trump Talks At G7

FTA Talks In Final Phase MEA Shares Major Update After PM Modi Trump Talks At G7

June 18, 2026
Damage caused to PWD roads by individuals or institutions should be recovered: CM

Damage caused to PWD roads by individuals or institutions should be recovered: CM

June 18, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Macron posts Hindi farewell video for Modi after France visit to Nice, Evian, and Paris
  • FTA Talks In Final Phase MEA Shares Major Update After PM Modi Trump Talks At G7
  • Damage caused to PWD roads by individuals or institutions should be recovered: CM
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.