तेहरान3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर शनिवार को विस्फोट की वजह से आग लग गई, जिसमें 406 लोग घायल हो गए। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि शनिवार का विस्फोट सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जो पोर्ट और समुद्री ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ा है।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के स्टोरेज में लापरवाही बरती गई थी। इस वजह से यह हादसा हुआ।
रेस्क्यू वर्कर्स मौके पर पहुंच गए हैं, लोगों को निकालने का काम जारी है। यह विस्फोट राजाई बंदरगाह पर स्थित कंटेनरों में हुआ। यहां पर ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स को रखा जाता है, इसमें ऑयल और अन्य पेट्रोकेमिकल फेसेलिटी भी है।
धमाके के बाद की तस्वीरें…






तेहरान से 1000 किमी दूर हैं बंदर अब्बास पोर्ट नेशनल ईरानी पेट्रोलियम रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने विस्फोट के बाद एक बयान जारी कर कहा कि विस्फोट से इलाके में ऑयल फेसिलिटी प्रभावित नहीं हुई हैं। यह बंदरगाह ईरानी की राजधानी तेहरान से 100 किमी दूर है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में पोर्ट के अंदर से धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। लोग घबरा कर इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं और कई गाड़ियां बुरी तरह डैमेज हो गई।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











