आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में गुजरात की टीम का दबदबा रहा। व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 सम्मान बांटे गए। इसमें से छह सम्मान गुजरात की टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले। आइए जानते हैं…
Trending Videos
2 of 6
गुजरात टाइटंस – फोटो : IPL/BCCI
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार
3 of 6
साई सुदर्शन – फोटो : ANI
साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए
आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड्स मिले। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.9ै2 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या और शशांक को फाइनल मैच के लिए दो-दो अवॉर्ड मिले।
4 of 6
आरसीबी की जीत का जश्न – फोटो : PTI
विजेता टीम पर हुई नोटों की बारिश
हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब और आरसीबी के कोच और सपोर्ट स्टाफ को आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Final: सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी को मिली टाटा कर्व कार, लेकिन नहीं चला पाएंगे; जानिए क्या है कारण