11:42 PM, 30-May-2025
मुंबई ने गुजरात को हराया
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ 208 रन बना पाई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 80 रन बनाए।
गुजरात की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ एक रन बना पाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद क्रीज पर आए कुसल मेंडिस हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 34 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी निभाई। इसमें मेंडिस का 20 रनों का योगदान रहा। फिर सुदर्शन को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। दोनों के बीच 44 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी हुई। सुंदर ने 48 और सुदर्शन ने 80 रन बनाए। वहीं, रदरफोर्ड ने 24, शाहरुख खान ने 13 रन बनाए। राहुल तेवतिया 16 और राशिद खान खाता खोले बिना नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट झटके।
11:28 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट
शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले साई सुदर्शन 80 रन बनाकर आउट हुए थे। अब क्रीज पर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया मौजूद हैं।
10:59 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात को तीसरा झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड किया। वह 48 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रदरफोर्ड आए हैं।
10:24 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: 28 गेंदों में साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा
28 गेंदों में साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 85/2 है।
10:19 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात को दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप मे ंलगा। वह 20 रन बनाकर आउट हुए।
10:06 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: सुदर्शन-मेंडिस ने संभाली पारी
साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
09:46 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका
गुजरात को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर कुसल मेंडिस आए हैं।
09:28 PM, 30-May-2025
मुंबई की पारी समाप्त
रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। उनके लिए हिटमैन ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।
रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने इस मैच में डेब्यू करने वाले बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 34 गेंदों में 59 रन जोड़े। इस दौरान सूर्यकुमार ने 20 गेंदों का सामना किया और 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा छूने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 302* छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। हिटमैन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े। पूर्व कप्तान 50 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, तिलक 11 गेंदों में 25 और नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या नौ गेंदों में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सैंटनर बिना खाता खोले नाबाद रहे।
09:15 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका
नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। अब हार्दिक का साथ देने मिचेल सेंटनर आए हैं।
09:04 PM, 30-May-2025
MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका
तिलक वर्मा 11 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने नमन धीर आए हैं।

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








