
RCB And CSK Teams
IPL Retention: IPL 2024 ऑक्शन का ऑक्शन दुबई में 19 दिसंबर को होना है। यह पहली बार है कि ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही सभी 10 आईपीएल टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को सौंप दी है। रिटेंशन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी रिलीज किए हैं। वहीं पंजाब किंग्स ने सबसे कम पांच प्लेयर्स को रिलीज किया गया है।
हर टीम के पर्स में बढ़े 5 करोड़
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए सभी टीमों का पर्स 95 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया गया है। यानी हर टीम के पर्स में 5 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आईपीएल रिटेंशन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम में अभी 6 स्थान बाकी हैं। सीएसके के पास रिटेंशन के बाद 31.4 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीए रिटेंशन में 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और 16 प्लेयर्स को रिटेन किया है। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस के पर्स में अभी 15.25 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।
इस टीम के पास है सबसे ज्यादा पैसा
आईपीएल रिटेंशन के बाद सबसे ज्यादा पैसा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पास बचा हुआ है। टीम के पास 40.75 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। आरसीबी ने रिटेंशन में 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए हासिल किया है। इसके अलावा 11 प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। सबसे कम पैसे गुजरात टाइटंस के पास हैं। गुजरात टाइटंस के पास 13.85 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।
सभी 10 टीमों के पास बचे इतने रुपये
- आरसीबी- 40.75 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
- कोलकाता नाइट राइडर्स-32.7 करोड़
- चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
- पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़
- मुंबई इंडियंस-15.25 करोड़
- राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
- लखनऊ सुपर जायंट्स-13.9 करोड़
- गुजरात टाइटंस-13.85 करोड़
IPL के इतिहास में अभी तक 16 सीजन हो चुके हैं, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच-पांच बार खिताब जीता है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दो बार ट्रॉफी अपने नाम की है। डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने एक-एक बार खिताब जीता है।
यह भी पढ़ें:
IPL 2024 से पहले सभी टीमों ने इन खिलाड़ियों को किया बाहर, देखें रिटेन और रिलीज की पूरी लिस्ट
पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ के धाकड़ फिनिशर को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें रिलीज हुए प्लेयर्स की लिस्ट
Latest Cricket News









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











