
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। जो लोग रेगुलरली चाय पीते हैं, उन्हें अपना दिन चाय के बिना अधूरा लगता है। सही मात्रा में और सही तरीके से चाय पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। हालांकि, पहले अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को 15 दिसंबर के दिन मनाया जाता था।
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस यानी इंटरनेशनल टी डे मनाने की शुरुआत 21 मई 2020 से हुई थी। चाय न केवल दुनिया की सबसे पॉपुलर ड्रिंक्स में से एक है बल्कि चाय की खेती कई देशों में आजीविका का मुख्य साधन है। चाय पीने के फायदे और चाय की खपत को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत की गई थी।
21 मई के दिन ही क्यों किया जाता है सेलिब्रेट?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 मई को इस दिन के तौर पर मनाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? दरअसल, ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर देशों में चाय का उत्पादन मई में शुरू होता है। क्या आप जानते हैं कि असम भारत का पहला ऐसा राज्य था जिसने चाय के बागान शुरू किए?
सेहत के लिए फायदेमंद चाय पीना
चाय पीने से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है। चाय को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज पर काबू पाने के लिए भी चाय को कंज्यूम किया जा सकता है। सिरदर्द से राहत पाने के लिए भी चाय को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











