BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2025 Official Website: बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी कर दिया जाएगा. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) के माध्यम से इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी करने के समय की पुष्टि कर दी है. साथ ही दो वेबसाइट्स लिंक शेयर किए हैं, जहां Bihar Board 12th Result Direct Link एक्टिव किया जाएगा.
दरअसल, बिहार बोर्ड रिजल्ट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाते हैं, लेकिन बोर्ड ने इस बार दो नई वेबसाइट्स के लिंक्स शेयर किए हैं, जहां रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे. बीएसईबी द्वार दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल वेबसाईट http://www.interresult2025.com एवं https://interbiharboard.com पर उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा छात्र Aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
Bihar Board 12th Result Live Updates
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा दिनांक 25.03.2025 को अपराह्न 01:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा. इस अवसर पर शिक्षा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे. परिणाम, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार के मुख्य भवन में घोषित किए जाएंगे, जो पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड पर स्थित है.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां मिलेंगे
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब यहां मिलेंगे
बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा में उपस्थित हुए लाखों विद्यार्थियों को अब अपने इंटर रिजल्ट का इंतजार है. बीएसईबी इस साल भी सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम रखेगा.









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












