
इंडिया टीवी के मंच पर बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा है और इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। एक तरफ जहां बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल इसके राजनीतिकरण का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले पश्चिमी यूपी में किसानों, और जाटों को लेकर भी खूब सियासत हुई है। लोकसभा चुनावों में अब सिर्फ कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और ऐसे में जनता के मन में कई सवाल हैं। इंडिया टीवी संवाद के मंच पर बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर और समाजवादी पार्टी के नेता संजय लाठर जनता के उन्हीं सवालों के जवाब दे रहे हैं:
Latest India News






















