• Latest
  • Trending
  • All
India Pakistan War; US Military Expert – Ceasefire | Operation Sindoor | अमेरिकी एक्सपर्ट बोले-ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान कब्जे के लिए नहीं था: रणनीतिक मकसद के लिए था, भारत ने इसे 4 दिन में पूरा किया

India Pakistan War; US Military Expert – Ceasefire | Operation Sindoor | अमेरिकी एक्सपर्ट बोले-ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान कब्जे के लिए नहीं था: रणनीतिक मकसद के लिए था, भारत ने इसे 4 दिन में पूरा किया

1 year ago
Kerala’s ‘Unlucky’ State Car No. 13 Finally Gets Occupant; CK Hareendran Chooses Room 13 Again | India News

Kerala’s ‘Unlucky’ State Car No. 13 Finally Gets Occupant; CK Hareendran Chooses Room 13 Again | India News

2 hours ago
India And African Union Defer Fourth India-Africa Forum Summit Over Health Concerns

India And African Union Defer Fourth India-Africa Forum Summit Over Health Concerns

4 hours ago
Gold prices rise to Rs 1.65 lakh, silver jumps Rs 5,000 on geopolitical concerns

Gold prices rise to Rs 1.65 lakh, silver jumps Rs 5,000 on geopolitical concerns

4 hours ago
How different were Trump, Putin’s visits to China

How different were Trump, Putin’s visits to China

5 hours ago
Nadda Advocates for Ethical AI in Healthcare at World Health Assembly, ETHealthworld

Nadda Advocates for Ethical AI in Healthcare at World Health Assembly, ETHealthworld

6 hours ago
Expert explains why strength training is key for ageing well

Expert explains why strength training is key for ageing well

7 hours ago
UP: Dacoits in undergarments rob string of houses in single night, beat women

UP: Dacoits in undergarments rob string of houses in single night, beat women

7 hours ago
Pickleball World Cup: India To Select Junior Team

Pickleball World Cup: India To Select Junior Team

8 hours ago
Mouni Roy Redefines Cannes 2026 Glamour In Heritage-Inspired Patola Gown And Midnight Blue Ensemble

Mouni Roy Redefines Cannes 2026 Glamour In Heritage-Inspired Patola Gown And Midnight Blue Ensemble

8 hours ago
Ashish Gupta appointed as new CFO of Shemaroo Entertainment

Ashish Gupta appointed as new CFO of Shemaroo Entertainment

8 hours ago
India Consumption Stocks Face Headwinds from Rising Fuel Prices, Inflation

India Consumption Stocks Face Headwinds from Rising Fuel Prices, Inflation

10 hours ago
TVK Cabinet expansion: 23 MLAs, including 2 from Congress, join Vijay’s govt – Full list

TVK Cabinet expansion: 23 MLAs, including 2 from Congress, join Vijay’s govt – Full list

11 hours ago
Thursday, May 21, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

India Pakistan War; US Military Expert – Ceasefire | Operation Sindoor | अमेरिकी एक्सपर्ट बोले-ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान कब्जे के लिए नहीं था: रणनीतिक मकसद के लिए था, भारत ने इसे 4 दिन में पूरा किया

by India News Online Team
May 14, 2025
in Hindi News
0
India Pakistan War; US Military Expert – Ceasefire | Operation Sindoor | अमेरिकी एक्सपर्ट बोले-ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान कब्जे के लिए नहीं था: रणनीतिक मकसद के लिए था, भारत ने इसे 4 दिन में पूरा किया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


वॉशिंगटन6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय सेना ने 9 मई की रात 1:04 बजे से 1:28 बजे के बीच 24 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए। - Dainik Bhaskar

भारतीय सेना ने 9 मई की रात 1:04 बजे से 1:28 बजे के बीच 24 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए।

अमेरिका के मिलिट्री एक्सपर्ट जॉन स्पेंसर ने कहा है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए अपने रणनीतिक मकसद को पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन PoK पर कब्जे या फिर पाकिस्तान की सत्ता बदलने की मकसद से नहीं शुरू किया गया था।

एक्सपर्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। कुछ लोग इसे सीजफायर कह सकते हैं, लेकिन यह विराम नहीं है। फिलहाल भारत ने एक बड़ी जीत हासिल कर ली है।

स्पेंसर के मुताबिक भारत ने पहले की तरह न तो संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा खटखटाया और न ही पाकिस्तान को चेतावनी दी।

भारत ने सीधे लड़ाकू विमान भेजे और सटीक हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंक के खिलाफ उसकी रणनीति को नए स्तर पर पहुंचाया और पाकिस्तान को भी साफ संदेश दिया है कि आतंक का जवाब युद्ध से मिलेगा।

जॉन स्पेंसर मॉडर्न वॉर इंस्टीट्यूट में चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन एयर फोर्स ने 7 मई को पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर सटीक हमला किया था। इससे पाकिस्तान और PoK में मौजूद अहम आतंकी शिविर तबाह हो गए।

उन्होंने कहा कि भारत ने सिर्फ दिखावे के लिए एक्शन नहीं लिया बल्कि सोच-समझकर पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया। भारत ने इस कार्रवाई के जरिए यह संदेश दिया कि अब पाकिस्तान की जमीन से हुए आतंकी हमले का मतलब सीधा युद्ध है।

भारत ने दिखाया- वह परमाणु धमकी से नहीं डरता

स्पेंसर ने कहा कि भारत का एक्शन दिखाता है कि भारत अब परमाणु धमकी से नहीं डरता। भारत परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में विकसित हो रहे आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला करेगा।

उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई से ज्यादा यह एक नए सिद्धांत की घोषणा थी, जिसमें साफ कहा गया कि भारत अब आतंकवाद और बातचीत को एक साथ स्वीकार नहीं करेगा।

खून और पानी साथ नहीं बह सकते। यही भारत का नया सिद्धांत है। भारत अब पुराने युद्ध की नहीं बल्कि आने वाले जंग की तैयारी में लगा हुआ है।

स्पेंसर के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर को कई चरणों में अंजाम दिया गया

7 मई- पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। टारगेट में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद जैसी जगहें शामिल थीं। यहां आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी।

8 मई- पाकिस्तान ने भारत के पश्चिमी राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रोन अटैक किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने लगभग सभी को बेअसर कर दिया।

9 मई- भारत ने 6 पाकिस्तानी सैन्य एयरबेस पर हमले किए।

10 मई- सीजफायर का ऐलान हुआ। हालांकि भारत ने इसे साफ तौर पर सीजफायर नहीं कहा है। भारत ने सिर्फ गोलीबारी बंद की है।

स्पेंसर के मुताबिक यह सिर्फ एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि गोलाबारी के बीच एक सोची-समझी योजना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इससे बड़े रणनीतिक फायदे भी मिले।

1. नई रेड लाइन खींची गई

अब भारत ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान से आतंकवादी हमला हुआ, तो सेना से जवाब दिया जाएगा। यह कोई सिर्फ धमकी नहीं, बल्कि अभी जो हुआ है उसकी मिसाल है।

2. सैन्य श्रेष्ठता का प्रदर्शन

भारत ने दिखा दिया कि वह पाकिस्तान के किसी भी ठिकाने पर हमला कर सकता है। चाहे वो आतंकी कैंप हो, ड्रोन का अड्डा हो या एयरबेस।

वहीं, पाकिस्तान भारत में कहीं घुस ही नहीं पाया। यह बराबरी की लड़ाई नहीं थी। भारत की ताकत बहुत ज्यादा दिखी।

3. PAK को जोरदार जवाब

भारत ने जोरदार जवाब दिया, लेकिन एक बड़ी जंग से बचा। इसने दुनिया को ये संदेश दिया कि भारत चुप नहीं बैठेगा, लेकिन हालात को काबू में भी रखेगा।

4. मुश्किल को अकेले संभाला

भारत ने इस संकट को बिना किसी विदेशी मदद या दबाव के खुद संभाला। भारत ने जो भी कदम उठाए, अपने ही तरीके और शर्तों पर उठाए। यही भारत की असली और बदली नीति है।

ऑपरेशन सिंदूर से भारत को निर्णायक जीत मिली

स्पेंसर लिखते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कब्जे या फिर सत्ता परिवर्तन के बारे में नहीं था। यह खास मकसद के लिए की गई छोटे समय की जंग थी। आलोचना करने वाले कहते हैं कि भारत को और आगे जाना चाहिए था, लेकिन वह भूल जाते हैं कि रणनीतिक सफलता किसी बड़े विनाश से नहीं मापी जाती है, बल्कि राजनीतिक असर से मापी जाती है।

स्पेंसर लिखते हैं कि भारत का संयम कमजोरी नहीं, परिपक्वता है। आजकल के युद्ध अक्सर कब्जे या फिर राजनीतिक उलझनों में बदल जाते हैं, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर अलग था। यह संगठित सैन्य रणनीति थी। भारत ने बहुत कम समय में अपना मकसद पूरा कर किया।

ऑपरेशन सिंदूर एक आधुनिक युद्ध था, इस पर पूरी दुनिया की नजर थी। यह परमाणु खतरे और सीमित मकसद के साथ लड़ा गया और यह पूरी तरह से एक रणनीतिक सफलता और निर्णायक भारतीय जीत थी।

जॉन स्पेंसर के लेख अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉरेन पॉलिसी, डिफेंस वन में नियमित प्रकाशित होते रहे हैं। वे नियमित रूप से CNN, MSNBC, BBC और FOX जैसे समाचार चैनलों पर मिलिट्री एक्सपर्ट के रूप में अपना नजरिया बताते दिखाई देते हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़ें-

सैटेलाइट इमेज में देखें ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में तबाही:24 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने खत्म; इनमें जैश, लश्कर और हिजबुल के कैंप थे

भारत ने मंगलवार-बुधवार आधी रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए। भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Tags: CeasefireExpertIndiaMilitaryoperationPakistanSindoorwarअमरकइसएकसपरटककबजकयथदनननहपकसतनपरबलऑपरशनभरतममकसदरणनतकलएसदर
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Kerala’s ‘Unlucky’ State Car No. 13 Finally Gets Occupant; CK Hareendran Chooses Room 13 Again | India News

Kerala’s ‘Unlucky’ State Car No. 13 Finally Gets Occupant; CK Hareendran Chooses Room 13 Again | India News

May 21, 2026
India And African Union Defer Fourth India-Africa Forum Summit Over Health Concerns

India And African Union Defer Fourth India-Africa Forum Summit Over Health Concerns

May 21, 2026
Gold prices rise to Rs 1.65 lakh, silver jumps Rs 5,000 on geopolitical concerns

Gold prices rise to Rs 1.65 lakh, silver jumps Rs 5,000 on geopolitical concerns

May 21, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kerala’s ‘Unlucky’ State Car No. 13 Finally Gets Occupant; CK Hareendran Chooses Room 13 Again | India News
  • India And African Union Defer Fourth India-Africa Forum Summit Over Health Concerns
  • Gold prices rise to Rs 1.65 lakh, silver jumps Rs 5,000 on geopolitical concerns
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.