• Latest
  • Trending
  • All
India China HMPV Virus Cases Update | UP Lucknow Gujarat | कोरोना वायरस जैसे HMPV का 11वां केस: आज 2 केस मिले; गुजरात में 8 साल का बच्चा, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव

India China HMPV Virus Cases Update | UP Lucknow Gujarat | कोरोना वायरस जैसे HMPV का 11वां केस: आज 2 केस मिले; गुजरात में 8 साल का बच्चा, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव

1 year ago
Iran-Israel war highlights: Iran examining U.S. proposal, as Trump says in ‘final stages’ of talks

Iran-Israel war highlights: Iran examining U.S. proposal, as Trump says in ‘final stages’ of talks

3 hours ago
‘Justice Will Be Served’: White House Shares Post Claiming Trump ‘Neutralised’ America’s Enemies | World News

‘Justice Will Be Served’: White House Shares Post Claiming Trump ‘Neutralised’ America’s Enemies | World News

5 hours ago
Anthropic is paying SpaceX .25B/mo. until May 2029 under their compute deal; Anthropic says it’s expanding the deal to include Colossus 2 capacity (Ina Fried/Axios)

Anthropic is paying SpaceX $1.25B/mo. until May 2029 under their compute deal; Anthropic says it’s expanding the deal to include Colossus 2 capacity (Ina Fried/Axios)

6 hours ago
Scientists grow a bacteria-made “living” supermaterial that could replace plastic |

Scientists grow a bacteria-made “living” supermaterial that could replace plastic |

7 hours ago
Nagas urge CM to deploy more forces

Nagas urge CM to deploy more forces

8 hours ago
Hardik Pandya says no hiding away for Mumbai Indians after another sloppy fielding show: ‘We’ve been quite poor’

Hardik Pandya says no hiding away for Mumbai Indians after another sloppy fielding show: ‘We’ve been quite poor’

8 hours ago
KKR stay alive in playoffs race with scrappy win

KKR stay alive in playoffs race with scrappy win

8 hours ago
Indian Rupee Hits Record Low of 96.86 Against US Dollar: What it Means for India

Indian Rupee Hits Record Low of 96.86 Against US Dollar: What it Means for India

9 hours ago
Deepak Chahar redefines ‘note celebration’ with invisible twist amid criticism, after getting rid of Finn Allen

Deepak Chahar redefines ‘note celebration’ with invisible twist amid criticism, after getting rid of Finn Allen

10 hours ago
Hyundai vehicle recall: Hyundai vehicle fire risk recall: Why is Hyundai Motor recalling over 54,000 vehicles? Check model, key details

Hyundai vehicle recall: Hyundai vehicle fire risk recall: Why is Hyundai Motor recalling over 54,000 vehicles? Check model, key details

10 hours ago
Dowry Death Investigation: Woman’s Fall Leads To Charges In Delhi

Dowry Death Investigation: Woman’s Fall Leads To Charges In Delhi

10 hours ago
No Ebola case in India yet, centre reviews preparedness after WHO declares global health emergency

No Ebola case in India yet, centre reviews preparedness after WHO declares global health emergency

11 hours ago
Thursday, May 21, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

India China HMPV Virus Cases Update | UP Lucknow Gujarat | कोरोना वायरस जैसे HMPV का 11वां केस: आज 2 केस मिले; गुजरात में 8 साल का बच्चा, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव

by India News Online Team
January 9, 2025
in Hindi News
0
India China HMPV Virus Cases Update | UP Lucknow Gujarat | कोरोना वायरस जैसे HMPV का 11वां केस: आज 2 केस मिले; गुजरात में 8 साल का बच्चा, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के गुरुवार को 2 केस मिले हैं। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की।

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के हिम्मतनगर में 8 साल के बच्चे की पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है। देश में वायरस से जुड़े कुल 11 मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में 3, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में एक-एक केस सामने आए हैं।

HMPV केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा बोले- HMPV कोई नया वायरस नहीं

QuoteImage

विशेषज्ञों ने यह कहा है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। 2001 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से फैलता है, हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी ऐज ग्रुप के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और हमसे जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी।

QuoteImage

केंद्र सरकार ने कहा था- सर्दी में HMPV का इन्फेक्शन आम चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच इमरजेंसी जैसे हालात बनने की बात कही गई थी। हालांकि भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक की थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि सर्दी के मौसम में फ्लू जैसी स्थिति असामान्य नहीं है। चीन के मामलों पर भी नजर रखे हुए हैं और सरकार इनसे निपटने के लिए तैयार है-

QuoteImage

देश सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में किसी भी बढ़त से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन में फ्लू के बढ़ते मामलों की वजह RSV और HMPV हैं। इस मौसम में ये इन्फ्लूएंजा के सामान्य वायरस हैं। सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही WHO से चीन की स्थिति के बारे में समय-समय पर अपडेट देने को कहा है।

QuoteImage

सरकार बोली- फ्लू जैसी बीमारियों की जांच के लिए सिस्टम मौजूद सरकार ने कहा कि भारत में ICMR और IDSP के जरिए इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और इन्फ्लूएंजा के लिए गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम मौजूद है। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों से पता चलता है कि ILI और SARI मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है।

हालांकि यह भी कहा गया कि एहतियात के तौर पर ICMR, HMPV की टेस्टिंग करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही पूरे साल HMPV के मामलों पर नजर रखेगा।

वायरस को लेकर राज्यों में हालात और तैयारी…

1. उत्तर प्रदेश

हालात: 60 साल की महिला पॉजिटिव, लखनऊ में इलाज चल रहा तैयारी: सीएम योगी ने भी दो दिन पहले HMPV वायरस को लेकर बैठक की थी। उन्होंने कहा- HMPV हो या मौसमी बीमारियां इनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे। पूरी खबर पढ़ें…

एक्सपर्ट्स से जानिए HMPV वायरस के बारे में…

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर बोले- HMPV का इलाज एंटीबायोटिक्स से नहीं AIIMS के पूर्व डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। वायरस आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है। इसके इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स से नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। साथ ही भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने को कहा।

कोविड Rx एक्सचेंज के फाउंडर बोले- HMPV साधारण संक्रमण जैसा अमेरिकी राज्य टेक्सास के डालस में CovidRxExchange के फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव डॉ. शशांक हेडा ने भास्कर को बताया कि मीडिया इस वायरस को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर चिंता की स्थिति दिखा रहा है। जबकि, आंकड़े बताते हैं कि अचानक से अस्पतालों में लोगों के बढ़ने का कारण सिर्फ HMPV नहीं है, बल्कि कई अन्य वायरल संक्रमण हैं।

HMPV जैसे वायरस आमतौर पर इस मौसम में अस्थायी रूप से फैलते हैं। कुछ समय बाद इनके मामलों में स्वाभाविक तौर पर गिरावट आ जाती है। इसलिए अस्पताल में ज्यादा लोगों के भर्ती होने का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं फेल हो गई हैं।

सवाल-जवाब में समझिए HMPV वायरस से बचने के उपाय…

सवाल: HMPV वायरस क्या है?

जवाब: HMPV एक RNA वायरस है, जो आमतौर पर सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। इससे खांसी या गले में घरघराहट हो सकती है। नाक बह सकती है या गले में खराश हो सकती है। इसका जोखिम ठंड के मौसम में ज्यादा होता है।

सवाल: HMPV वायरस कैसे फैलता है? जवाब: HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, वायरस से संक्रमित किसी वस्तु को छूने से भी यह फैल सकता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के बाद 3 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं।

सवाल: HMPV डिजीज के लक्षण क्या हैं? जवाब: इसका सबसे कॉमन लक्षण खांसी और बुखार है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल जैसे ही दिखते हैं, लेकिन वायरस का असर अगर ज्यादा है तो निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा भी हो सकता है। इसके क्या लक्षण हैं, ग्राफिक में देखिए:

सवाल: क्या HMPV कोरोना वायरस की तरह है? जवाब: HMPV वायरस (Paramyxoviridae Family) और कोरोना वायरस (Coronaviridae Family), दोनों अलग फैमिली का हिस्सा हैं। इसके बावजूद इनमें कई चीजें मेल खाती हैं।

रेस्पिरेटरी इलनेस: दोनों वायरस मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं।

ट्रांसमिशन: दोनों वायरस सांस और दूषित सतह के संपर्क से फैलते हैं।

लक्षण: दोनों वायरस के लक्षण एक जैसे हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ होती है।

वलनरेबल ग्रुप: दोनों वायरस से सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होता है।

प्रिवेंशन: दोनों वायरस में बचाव के लिए हाथ साफ रखना, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग महत्वपूर्ण उपाय हैं।

सवाल: क्या यह वायरस कोरोना की तरह पूरी दुनिया में फैल सकता है? जवाब: यह कोई नया वायरस नहीं है। पिछले साल भी चीन में इसके फैलने की खबर आई थी। साल 2023 में नीदरलैंड, ब्रिटेन, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भी इस वायरस का पता चला था। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, सबसे पहले नीदरलैंड में साल 2001 में इसका पता लगाया गया था। हालांकि इसे कम-से-कम 50 साल पुराना वायरस माना जाता है।

इस वायरस का अभी तक कोई ऐसा वैरिएंट देखने को नहीं मिला है, जो कोरोना की तरह विस्फोटक अंदाज में फैलता है।

सवाल: क्या इस बीमारी का कोई इलाज या वैक्सीन है?

जवाब: HMPV वायरस के लिए अभी तक कोई एंटीवायरल दवा नहीं बनी है। हालांकि, ज्यादातर लोगों पर इसका बहुत सामान्य असर होता है। इसलिए घर पर रहकर ही इसके लक्षणों को मैनेज किया जा सकता है। जिन लोगों में गंभीर लक्षण विकसित होते हैं, उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी, IV ड्रिप और कॉर्टिकास्टेरॉइड (स्टेरॉयड्स का एक रूप) दिए जाते हैं।

इस वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन विकसित नहीं की गई है। असल में HMPV वायरस के कारण अभी तक ऐसी स्थितियां नहीं बनी हैं कि इसके लिए कोई वैक्सीन बनाने की जरूरत पड़े।

सवाल: क्या WHO ने HMPV को लेकर कोई अपडेट जारी किया है?

जवाब: नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी तक चीन में फैल रहे HMPV वायरस को लेकर कोई अपडेट नहीं जारी किया है। हालांकि, चीन के पड़ोसी देशों ने WHO से इस बारे में सही अपडेट जारी करने की मांग की है।

सवाल: भारत के हेल्थ ऑफिशियल्स ने HMPV को लेकर क्या कहा है?

जवाब: देश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा है कि भारत में इसे लेकर किसी गंभीर स्थिति की आशंका नहीं है। यहां पर मेटान्यूमोवायरस एक नॉर्मल रेस्पिरेटरी वायरस है। इससे जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि, बुजुर्गों में और एक साल से कम उम्र के बच्चों में इसके लक्षण थोड़े गंभीर हो सकते हैं। इसके बावजूद यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। हमारे अस्पताल स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

……………………..

HMPV वायरस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. भास्कर एक्सप्लेनर- HMPV वायरस के भारत में 9 केस:कितना खतरनाक है कोरोना जैसा वायरस, चीन के वायरस से जुड़े हर सवाल का जवाब

कोरोना महामारी के 5 साल बाद चीन में फिर एक नई बीमारी सामने आई है। इसके वायरस का नाम है- HMPV। भारत में कोरोना जैसे HMPV वायरस के अब तक कुल 9 मामले सामने आए हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में जानते हैं कि क्या HMPV कोरोना जितना जानलेवा है। इसका इलाज कैसे होगा। क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा। वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. सेहतनामा- क्या चीन में फैला HMPV वायरस बनेगा महामारी:भारत में मिला तीसरा केस, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाब

कोरोना महामारी के 5 साल बाद चीन में फिर से एक रेस्पिरेटरी डिजीज सामने आई है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि चीन में HMPV इस कदर कहर बरपा रहा है कि पेशेंट्स के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। इस खबर के बाद पूरी दुनिया HMPV से डर रही है क्योंकि कोविड के दौरान भी शुरुआत में इसी तरह मामले सामने आए थे और धीरे-धीरे इस बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

3. क्या दुनिया में फैलेगी कोरोना जैसी एक और महामारी; HMPV वायरस कितना खतरनाक, इसकी कोई वैक्सीन नहीं

कोरोना- नाम सुनते ही आंखों के सामने कई खौफनाक मंजर आ जाते हैं। इस महामारी ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया था और अब तक 70 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। कोरोना महामारी के पांच साल बाद चीन में एक और बीमारी दस्तक दे रही है। इस नए वायरस का नाम है- HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Tags: 11वcasesChinaGujaratHMPVIndiaLucknowUpdateVirusआजककरनकसगजरतजसपजटवबचचममलमहलवयरससल
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Iran-Israel war highlights: Iran examining U.S. proposal, as Trump says in ‘final stages’ of talks

Iran-Israel war highlights: Iran examining U.S. proposal, as Trump says in ‘final stages’ of talks

May 21, 2026
‘Justice Will Be Served’: White House Shares Post Claiming Trump ‘Neutralised’ America’s Enemies | World News

‘Justice Will Be Served’: White House Shares Post Claiming Trump ‘Neutralised’ America’s Enemies | World News

May 20, 2026
Anthropic is paying SpaceX .25B/mo. until May 2029 under their compute deal; Anthropic says it’s expanding the deal to include Colossus 2 capacity (Ina Fried/Axios)

Anthropic is paying SpaceX $1.25B/mo. until May 2029 under their compute deal; Anthropic says it’s expanding the deal to include Colossus 2 capacity (Ina Fried/Axios)

May 20, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Iran-Israel war highlights: Iran examining U.S. proposal, as Trump says in ‘final stages’ of talks
  • ‘Justice Will Be Served’: White House Shares Post Claiming Trump ‘Neutralised’ America’s Enemies | World News
  • Anthropic is paying SpaceX $1.25B/mo. until May 2029 under their compute deal; Anthropic says it’s expanding the deal to include Colossus 2 capacity (Ina Fried/Axios)
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.