10:42 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत को तीसरी सफलता
दीप्ति शर्मा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। दीप्ति ने शोभना मोस्तारी को आउट किया जो 24 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुईं।
10:41 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 60 के पार
बांग्लादेश का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना और शोभना मोस्तारी क्रीज पर मौजूद हैं।
10:18 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका
दीप्ति शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। दिलारा अख्तर दूसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं। दिलारा 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।
10:09 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत को पहली सफलता
भारतीय टीम को जुआरिया फरदोस के रूप में पहली सफलता मिली है। क्रांति गौड़ ने फरदोस को अपना शिकार बनाया जो 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं।
09:58 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की है। बांग्लादेश ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।
09:32 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत की पारी समाप्त
भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 150 रनों का लक्ष्य दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर अपने टी20 करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24, ऋचा घोष ने 21, प्रतिका रावल ने 20, दीप्ति शर्मा ने 13 और स्मृति मंधाना ने दो रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून को दो विकेट मिले, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान को एक-एक विकेट मिला।
09:24 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: ऋचा घोष आउट
भारत को ऋचा घोष के रूप में चौथा झटका लगा है। नाहिदा अख्तर की गेंद पर ऋचा अपना विकेट गंवा चुकी हैं। ऋचा 16 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए।
09:14 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय महिला टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष मौजूद हैं।
09:01 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: शेफाली वर्मा आउट
भारत को शेफाली वर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। शेफाली शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं और अर्धशतक लगा चुकी थीं। लेकिन सुल्ताना खातून ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बांग्लादेश ने तीन बार शेफाली को जीवनदान दिया, लेकिन आखिरकार सुल्ताना को उनका विकेट मिला। शेफाली 40 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुईं।
08:56 PM, 10-Sep-2026
IND W vs BAN W Live Score: शेफाली का अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। शेफाली का टी20 करियर का यह 20वां अर्धशतक है। बांग्लादेश ने शेफाली को दो बार जीवनदान दिया जिसका इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने पूरा फायदा उठाया। शेफाली कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर साझेदारी निभा रही हैं।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











