10:53 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई है। वेस्टइंडीज ने 35 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। कुलदीप यादव ने रोस्टन चेज को आउट किया है जो एक रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत से 251 रन पीछे है।
10:46 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: ब्रेंडन किंग पवेलियन लौटे
वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 34 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। ब्रेंडन किंग रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्लिप में खड़े केएल राहुल को कैच थमाकर आउट हो गए हैं। ब्रेंडन 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की टीम भारत से फिलहाल 252 रन पीछे चल रही है और उस पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा है।
10:19 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत को मिली दूसरी सफलता
रवींद्र जडेजा ने जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। कैंपबेल 32 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
10:04 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
मोहम्मद सिराज ने तेगनारायण चंद्रपॉल को आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में पहला झटका दिया है। चंद्रपॉल 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
09:54 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत को विकेट की तलाश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने पहली पारी घोषित कर दी है और वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। वेस्टइंडीज ने फिलहाल बिना किसी नुकसान के आठ रन बनाए हैं।
09:31 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: तीसरे दिन का खेल शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले अपनी पहली पारी घोषित करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाकर 286 रनों की बढ़त ली है। अब वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर तेगनारायण चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल मौजूद हैं।
09:24 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत ने पारी घोषित की
भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पारी घोषित करने का फैसला लिया है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए थे और 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जडेजा 104 और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने हालांकि, यहां से आगे नहीं खेलने का फैसला लिया और पारी घोषित कर दी। अब तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी शुरू होगी।
09:17 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। भारत आज अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन से आगे बढ़ाएगा। जडेजा दूसरे दिन शतक लगा चुके थे और अब वह 104 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे। वहीं उनका साथ वाशिंगटन सुंदर निभाएंगे।
08:48 AM, 04-Oct-2025
IND vs WI Test Live: बढ़त और मजबूत करना चाहेगा भारत
जडेजा और सुंदर की कोशिश तीसरे दिन भारत की बढ़त को और विशाल करने पर टिकी होंगी, जबकि अगर वेस्टइंडीज को मैच में वापसी करनी है तो भारतीय टीम की पारी जल्द ऑलआउट करनी होगी।
08:28 AM, 04-Oct-2025
IND vs WI Test Live: राहुल-जुरेल और जडेजा के शतक
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। राहुल के बल्ले से करीब नौ साल बाद घरेलू जमीन पर टेस्ट शतक निकला। राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। वहीं, जुरेल के बल्ले से करियर का पहला टेस्ट शतक निकला। जुरेल टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बने। इसके बाद जडेजा भी अपना छठा शतक लगाने में सफल रहे।





















