10:48 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को पारी के 16वें ओवर में 71 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने कप्तान तेंबा बावुमा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल वियान मुल्डर और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने रिकेल्टन और मार्करम को आउट किया था।
10:26 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 62 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने रेयान रिकेल्टन के बाद एडेन मार्करम को आउट किया। रिकेल्टन 23 रन और मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने रिकेल्टन को पारी के 11वें ओवर में क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 13वें ओवर में बुमराह ने मार्करम को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान तेंबा बावुमा और वियान मुल्डर क्रीज पर हैं।
10:18 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: बुमराह ने दिलाई पहली सफलता
पारी के 11वें ओवर में 57 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने ओपनर रेयान रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड किया। वह 22 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल मार्करम 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने वियान मुल्डर आए हैं।
10:08 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका की तेज शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका को मार्करम और रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दिलाई है। आठ ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्करम 17 रन और रिकेल्टन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:35 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका के ओपनर्स मैदान पर
दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह ने की। पहले ओवर में चार रन बाई से भी आए। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी विकेट के चार रन है। भारतीय टीम इस मैच में चार स्पिनर्स के साथ उतरी है। इनमें तीन ऑलराउंडर्स हैं। कुलदीप यादव के अलावा, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। सुंदर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।
09:07 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।
09:03 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिच सूखी लग रही है और बल्लेबाजी करना आसान होगा। कगिसो रबाडा इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं, भारत के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। ऋषभ पंत की एंट्री हुई है। वह नीतीश रेड्डी की जगह शामिल हुए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में एंट्री हुई है। यानी टीम इंडिया चार स्पिनर के साथ खेल रही है और इनमें तीन ऑलराउंडर हैं। साई सुदर्शन यह मैच नहीं खेल रहे। सुंदर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
08:34 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: ईडन गार्डन्स में छह साल बाद टेस्ट की वापसी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया एक बार फिर रेड बॉल प्रारूप में लौट आई है। ईडन गार्डन्स में छह साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत अपने घरेलू प्रदर्शन को और मजबूत करने उतरेगा, जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका इतिहास दोहराने उतरेगा।
08:33 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: ऋषभ पंत की वापसी, नीतीश रेड्डी बाहर
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है ऋषभ पंत की वापसी। पैर की चोट से उबरने के बाद वह फिर से टीम में शामिल हो गए हैं और उम्मीद है प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल के भी खेलने की पूरी संभावना है। वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वहीं, नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ेगा। उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया है। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट से इस टीम में यही एक प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। जुरेल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक जमाए थे। उनके खेलने से प्लेइंग-11 मजबूत होगी। टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने भी इशारा दिया कि जुरेल का फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए लग्जरी ऑप्शन बन गया है।
08:33 AM, 14-Nov-2025
IND vs SA 1st Test Live Score: सुदर्शन या कुलदीप में कौन बेंच पर बैठेगा?
सबसे बड़ा सवाल है कि तीन नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। साई सुदर्शन को मौका तो मिला है, लेकिन वह ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन फॉर्म जुरेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ही होगी। वहीं, चौथे नंबर पर खुद कप्तान बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें नंबर पर पंत का आना तय है। ऐसे में सुदर्शन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)









