06:09 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जो रूट और ओली पोप क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर इस सत्र में विकेट हासिल करना चाहेगा।
05:34 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 332 रन बना लिए हैं। जो रूट (63) और ओली पोप (70) की 135 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबान बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 26 रन पीछे है।
05:14 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पोप और रूट के अर्धशतक
पोप के बाद रूट का भी अर्धशतक हो गया। उन्होंने 99 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। दोनों के बीच 110+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 310 के पार पहुंच गया है।
05:10 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पोप-रूट के बीच 100+ रन की साझेदारी
पोप और रूट भारत के लिए मुसीबत बन गए हैं। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। भारत से फिलहाल टीम 55 रन पीछे है।
04:56 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: ओली पोप का पचासा
ओली पोप ने 93 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पोप और रूट के बीच 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 280 के पार पहुंच गया है।
04:45 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पोप और रूट के बीच 70+ रन की साझेदारी
पहले सत्र का खेल जारी है। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है, लेकिन जो रूट और ओली पोप के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी दो विकेट पर 280 हो गया है।
04:04 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पोप-रूट के बीच 45+ रन की साझेदारी
ओली पोप और जो रूट के बीच 45 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 240 के पार पहुंच गया है।
03:29 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल दो विकेट पर 225 के स्कोर से शुरू हो गया है। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड अब भी भारत से 133 रन पीछे है। भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हुई थी।
03:22 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद की वापसी
03:22 PM, 25-Jul-2025
IND vs ENG Live Score: 264/4 से शुरू हुआ था दिन का खेल
दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ था। उस वक्त रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए जडेजा को आउट कर दिया। वह 20 रन बना पाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शार्दुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल को बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











