08:22 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: श्रेयस और अक्षर ने संभाला मोर्चा
भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 41 और अक्षर पटेल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है। अय्यर धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं।
08:03 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: जितेश शर्मा पवेलियन लौटे
भारत को पांचवां झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा। उन्हें एरॉन हार्डी ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। जितेश ने 16 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 29 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:44 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: मुश्किल में भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विकेट लगातार गिरते ही जा रहे हैं। टीम इंडिया को चौथा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। वह आठ गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। रिंकू को तनवीर संघा ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया। भारत ने 10 ओवर में चार विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 11 और जितेश शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
07:33 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार भी फेल
भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। डॉरसिस की गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार सात गेंद पर पांच रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। भारत ने सात ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर सात रन बनाकर नाबाद हैं।
07:22 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए ऋतुराज
ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बेन डॉरसिस ने उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। सूर्या को एक जीवनदान भी मिल गया। डॉरसिस की गेंद पर मैकडरमॉट ने उनका कैच छोड़ दिया। भारत ने पांच ओवर में दो विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।
07:16 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। यशस्वी को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने आउट किया। यशस्वी 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाथन एलिस को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
07:02 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत एरॉन हार्डी ने की है।
06:43 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉरसिस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।
06:37 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू हेड ने पांचवें टी20- में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अर्शदीप सिंह इस मैच में खेल रहे हैं। दीपक चाहर पारिवारिक कारणों से घर वापस लौटे हैं।
06:26 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: बंगलूरू में हो रही बारिश
बंगलूरू में बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। मैदान पर कवर्स हैं और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हैं। मैदान का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ है।
05:55 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: अय्यर और चाहर पर नजर
दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी। अय्यर ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में शुक्रवार को उन्होंने पिछले एक साल से भी अधिक समय में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मैच में उन्होंने सात गेंद का सामना करके आठ रन बनाए जिनमें कोई बाउंड्री शामिल नहीं है।
05:27 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: 4-1 से जीतने पर भारत की नजर
टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन वह अंतिम मैच जीतकर इसका अंतर 4-1 करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम 4-1 से यह सीरीज जीत लेती है तो उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे बड़ी अंतर से सीरीज में जीत होगी। दोनों टीमों के बीच पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।
05:22 PM, 03-Dec-2023
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी, जितेश शर्मा आउट; श्रेयस अय्यर टिके
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (तीन दिसंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। वह 3-1 से आगे है। भारत की नजर आखिरी मैच में जीत हासिल करने पर है।



























