
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच पहला दिन।
IND vs AUS Gabba Test Match Live Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में अकाश दीप और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम करने के साथ काफी शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीतने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब ऐसे में सीरीज का ये तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह भी आसान होगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले के लिए पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्कॉट बोलैंड की जगह पर जोश हेजलवुड की वापसी हुई है।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन का लाइव स्कोर
Latest Cricket News





















