08:35 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : पंत आउट हुए
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने विकेट गंवा बैठे और कोहली के साथ उनकी अच्छी साझेदारी का अंत हुआ। कप्तान राशिद खान ने पंत को एलबीडब्ल्यू आउट किया और भारत को दूसरा झटका दिया। पंत 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।
08:29 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : कोहली-पंत ने संभाला
कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेल पावरप्ले में टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। भारत ने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 47 रन बनाए हैं।
08:13 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : कप्तान रोहित शर्मा आउट
फजलहक फारूकी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। रोहित 13 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रही।
08:00 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : भारत की पारी शुरू
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं।
07:36 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजिबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
07:33 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ चरण के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। टीम ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है। अफगानिस्तान ने भी टीम में एक बदलाव किया है। करीम जनत इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह हजरतुल्लाह जजई को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
07:19 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : राशिद के सवालों से होगा बचाना
मध्य ओवर में अफगानिस्तान के पास खुद राशिद खान हैं, जो काफी किफायती रहते हैं। भारतीय मध्य क्रम के सामने उन के खिलाफ रन बनाने की चुनौती रहेगी। हालांकि भारत के पास अफगानिस्तान की स्पिन की काट में पावरप्ले में तेजी रन बनाना होगी। वेस्टइंडीज ने यही किया। उन्होंने पावरप्ले में रिकॉर्ड 92 रन बनाकर अफगानिस्तानी स्पिनरों को बैकफुट पर ला दिया था। बल्लेबाजी में अफगानिस्तान रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पर अब तक निर्भर रहा है।
07:04 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : फारूकी से रहना होगा सावधान
अफगानिस्तान को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार मिली है। कप्तान राशिद खान इस हार को झटके रूप में जरूर देख रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि टीम मनोबल काफी ऊंचा है और यह हार हमें प्रभावित नहीं करेगी। राशिद कहते हैं कि हम अपना पहला लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। अब दूसरे लक्ष्य को हासिल करने की बारी है। अफगानिस्तान के लिए इस विश्वकप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी एक हीरो के रूप में उभरे हैं। वह चार मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक विकेट हासिल करने गेंदबाज हैं। रोहित और विराट का बतौर ओपनर उनका सामना करना आसान नहीं होगा। उन्हें नई गेंद से काफी स्विंग मिली है। उन्हें अब तक खेलना आसान नहीं रहा है।
06:52 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : विराट ने रनों के लिए जमकर बहाया पसीना
टीम संयोजन केे अलावा भारत की एकमात्र चिंता विराट कोहली का ग्रुप दौर में नहीं चलना हो सकता है। विराट ओपनिंग करते हुए तीन मैचों में सिर्फ पांच रन बना पाए हैं। अमेरिका के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। हालांकि अभ्यास सत्र में विराट ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने हर तरह के गेंदबाज पर लंबी बल्लेबाजी की। उम्मीद यही है कि विराट एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे। सूर्यकुमार भी अमेरिका के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाकर अपने फॉर्म में आने का परिचय दे चुके हैं। हार्दिक पंड्या गेंदबाजी से शानदार रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उन्हें अपनी छाप छोडऩे की जरूरत है। पाकिस्तान के खिलाफ वह नहीं चल पाए थे।
06:25 PM, 20-Jun-2024
IND vs AFG Live : टीम में सिराज होंगे या कुलदीप?
केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखकर लगा कि यहां स्पिनरों को मदद मिलने वाली है। साथ ही नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग भी मिलेगा। न्यूयॉर्क में भारत तेज गेंदबाज बुमराह, सिराज, अर्शदीप और ऑलराउंडर हार्दिक, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल के साथ उतरा था। इस आक्रमण के साथ उतरने में रोहित को बल्लेबाजी में गहराई मिल रही है, जिसका गेंदबाजी को सहायता देने वाली अमेरिकी पिचों पर भारत को फायदा भी मिला। ब्रिजटाउन में भारत को एक कलाई के स्पिनर की जरूरत होगी। देखना यह होगा कि कुलदीप को अर्शदीप या सिराज पर वरीयता दी जाती है या फिर उन्हें सिराज के स्थान पर खिलाया जाता है। कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदलाव के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कुलदीप-चहल में से किसी एक रिस्ट स्पिनर को खिलाने की वकालत की है।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











