तेहरान/तेल अवीव43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इजराइल से जारी संघर्ष के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने साफ किया है कि उनका देश परमाणु प्रोग्राम नहीं रोकेगा।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर हुई बातचीत में पजशकियान ने कहा कि परमाणु प्रोग्राम हमारा हक है। कोई इसे युद्ध की धमकी के डर से छीन नहीं सकता है।
उधर अमेरिका ने इजराइल-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अपने स्टेल्थ B2 बॉम्बर प्रशांत महासागर में मौजूद गुआम बेस के लिए रवाना कर दिए हैं।
दूसरी तरफ इजराइल ने ईरान के एक और न्यूक्लियर साइंटिस्ट की हत्या कर दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, साइंटिस्ट इसार तबातबाई-कमशेह और उनकी पत्नी की मौत शुक्रवार को तेहरान में एक अपार्टमेंट पर ड्रोन हमले में हुई थी।
इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 10वां दिन है। इजराइल 13 जून से अब तक 10 ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स की हत्या कर चुका है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार को ईरानी सेना के 3 कमांडरों और 4 जवानों को भी मारने का दावा किया है।
ईरान में 13 जून से अब तक 657, इजराइल में 24 की मौत
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान में 13 जून से अब तक 657 लोगों की मौत हुई है और 2000 से ज्यादा घायल हैं।
हालांकि, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर्फ 430 नागरिक के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं।
इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज…

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को रेहोवोट में वीजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस का दौरा किया। इस पर ईरान ने मिसाइलों से हमला किया था।

इजराइल के हाइफा में शुक्रवार को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इमरजेंसी वर्कर्स एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के बाहर राहत कार्य करते हुए।

इजराइल के हाइफा में शुक्रवार को ईरानी मिसाइल के हमले के बाद एक इमारत के बाहर रेस्क्यू स्टाफ।

ईरान के कोम शहर में शुक्रवार की नमाज के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो मेंबर्स का जनाजा निकाला गया। इनकी इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावनी ने इजराइली हमलों में मारे गए ईरानी बच्चों का पोस्टर दिखाया।
इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइल अकेले ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमला कर सकता है
इजराइली अधिकारियों ने ट्रम्प प्रशासन को साफ कर दिया है कि वे ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर कार्रवाई के लिए दो हफ्तों का इंतजार नहीं करेंगे। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइल अमेरिका की मदद के बिना भी इस परमाणु ठिकाने पर हमला कर सकता है।
गुरुवार को इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज और सैन्य प्रमुख एयाल जामीर ने ट्रम्प प्रशासन के साथ एक फोन कॉल के दौरान यह बात कही।
इजराइल का कहना है कि ईरान को न्यूक्लियर डील के लिए दो हफ्तों का वक्त देना बहुत ज्यादा है। कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए।
फोर्डो साइट पहाड़ के अंदर 200 फीचर की गहराई में मौजूद है। इसे नष्ट करने के लिए अमेरिका के पास ही ऐसे बम हैं जो इतनी गहराई तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, इजराइल अब बिना अमेरिकी मदद के भी कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
08:37 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका के बम वर्षक विमान B2 बॉम्बर को जानिए

08:25 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
फोर्डो प्लांट क्यों तबाह करना चाहता है इजराइल
सीक्रेट डॉक्युमेंट्स से फोर्डो एटमी प्लांट का खुलासा 2009 में हुआ। हालांकि, इस प्लांट की असल जानकारी 2018 में तब सामने आई जब इजराइल ने ईरान के परमाणु दस्तावेज चुरा लिए। 55 हजार दस्तावेजों में फोर्डो की योजना, ब्लूप्रिंट और उद्देश्य दर्ज थे।
इनमें लिखा था कि संयंत्र में हथियार-ग्रेड यूरेनियम का निर्माण किया जाएगा और हर साल कम से कम 2 परमाणु हथियार बनाए जा सकेंगे। इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी थिंक टैंक के डेविड एलब्राइट के अनुसार, इन दस्तावेजों से साफ था कि ईरान का इरादा परमाणु हथियार बनाना था।
इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने भी माना कि इस प्लांट का साइज व डिजाइन शांतिपूर्ण उपयोग के अनुरूप नहीं है। यही कारण है कि इजराइल इसे तबाह करने के पीछे पड़ा है। फोर्डो फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट (FFEP) को शहीद अली मोहम्मदी न्यूक्लियर फैसिलिटी के नाम से भी जाना जाता है।
08:17 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइल-ईरान में कौन किस पर कितना भारी



07:55 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी के बारे में जानिए

07:33 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरान में ड्रोन और हथियार डिपो को निशाना बनाया
इजराइली वायुसेना ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में ड्रोन और हथियार डिपो को निशाना बनाने का दावा किया है। सेना ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
टाइम्स ऑफ इजराइल ने हमले से जुड़ा एक फोटो भी शेयर किया है।

07:03 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना बोली- ईरान के 3 F-14 लड़ाकू विमान तबाह किए
इजराइली सेना ने कहा है कि उसके एक फाइटर जेट ने ईरान के तीन F-14 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। ये तीनों विमान सेंट्रल ईरान में तैनात थे।
IDF के मुताबिक इजरायली वायुसेना इस वक्त भी ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है।
06:47 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले– परमाणु प्रोग्राम हमारा हक
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि उनका देश परमाणु तकनीक का शांतिपूर्ण इस्तेमाल करना चाहता है और यह उसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस अधिकार को किसी भी धमकी या युद्ध से छीना नहीं जा सकता।
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA यह बात उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत में कही है।
06:36 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स रवाना किए
इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स रवाना कर दिए हैं। इन्हें प्रशांत महासागर में गुआम बेस की तरफ भेजा गया है।
ये वही विमान हैं जो बंकर बस्टर बम गिराने में सक्षम हैं। यह ऐसे बम जो ईरान के फोर्डो में अंडरग्राउंड परमाणु संयंत्र को नष्ट कर सकते हैं।
ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकर्स के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका के व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से 2 से 4 B-2 बॉम्बर और 6 ईंधन भरने वाले विमान रवाना हुए।
06:36 PM21 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले में अब तक 10 न्यूक्लियर साइंटिस्ट मारे गए














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












