भोपाल/जयपुर/शिमलाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी। अगले 2 दिन राज्य में अलर्ट है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में पारा जीरो के करीब पहुंच गया है। राज्य के दूसरे इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम है।
हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बर्फबारी कम हुई है, इसके बावजूद भी ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। प्रदेश के 29 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। लाहौल-स्पीति में पारा माइनस में है। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है।
देशभर में ठंड की 2 तस्वीरें…

हिमाचल: लाहौल-स्पीति और मनाली के कई इलाकों में तापमान शून्य के करीब है।

मध्य प्रदेश: भोपाल समेत कई शहरों में सुबह के समय कोहरा छा रहा है।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में आज अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आधे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा। गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: माउंट आबू में जमने लगी बर्फ, धूप निकलने के बाद मिली कड़ाके की सर्दी से राहत

राजस्थान में बर्फीली हवा के प्रभाव से माउंट आबू में पारा बुधवार को भी जमाव बिंदु पर दर्ज हुआ। कुछ जगहों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं। हालांकि धूप निकलने के बाद यहां लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। आबू के अलावा फतेहपुर, नागौर, सीकर, दौसा में भी तेज सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे, लाहौल-स्पीति में माइनस में पारा

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, एक से 18 अक्टूबर तक 10.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार मात्र 1.2 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान:पहाड़ी इलाकों में बादल छाए, निचले क्षेत्रों में कोहरा

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसने दिन के तापमान को सामान्य बनाए रखा है और लोगों को थोड़ी राहत दी है। हालांकि, रातें पहले ही बहुत सर्द हो चुकी हैं, और अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: तापमान बढ़कर 30.3 सेल्सियस तक पहुंचा, दो हफ्ते बारिश के आसार नहीं

पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बीते एक सप्ताह में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में कोई अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी न तापमान ज्यादा बढ़ेगा और न ही घटेगा। लेकिन इस बीच प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें…



























