- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Bihar Rajasthan Fog | Delhi Bhopal Pachmarhi Cold Wave Alert
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। इस कारण विजिबिलिटी भी घटी। बिहार के गोपालगंज में विजिबिलिटी 40 मीटर दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पिछले 4 दिनों से तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है।
MP के पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भोपाल में तापमान 9.8 डिग्री और जबलपुर में 10 डिग्री है, जो जम्मू और देहरादून से भी कम है। राजस्थान के चुरू, माउंट आबू, फतेहपुर, सिरोही में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
हिमाचल प्रदेश में 3 दिन पहले बर्फबारी हुई थी। इसके असर के कारण लाहौल स्पीति और कल्पा इलाके में तापमान अब भी 0 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 3 दिन बाद बर्फबारी हो सकती है।

मौसम की 4 तस्वीरें…

तमिलनाडु के थिरुवरुर में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। यहां कल भी भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में घने कोहरे और धुंध के कारण लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के कारण शिमला में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में तेज सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव तापा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
तमिलनाडु में फेंगल का असर, तेज बारिश से स्कूलों की छुट्टी तमिलनाडु के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश शुरू हुई, जो बुधवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने कहा कि चेन्नई उसके के आसपास के जिलों में 29 नवबंर तक भारी बारिश हो सकती है।
यह बारिश बंगाली की खाड़ी से बने डिप्रेशन के कारण हो रही है। यह साइक्लोन में बदलेगा। इस साइक्लोन का नाम फेंगल रखा गया है।
फेंगल के असर को देखते हुए CM स्टालिन ने 4 जिलों में NDRF की 7 टीमें तैनात की हैं। वहीं, कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। तेज बारिश के कारण फ्लाइट्स और ट्रेन भी लेट हुई हैं।
MP-राजस्थान में आने वाले दिन में तापमान घटेगा
- मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और सतह से 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान कम हुआ है। 2 दिन बाद या दिसंबर की शुरुआत में यह और कम होगा। इसका मतलब ठंड का असर आने वाले दिनों में बढ़ेगा।
नॉर्थ ईस्ट में तेज बारिश का अनुमान
- मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है।
- दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा दक्षिण के राज्यों के दूसरे राज्यों में फेंगल तूफान के असर के कारण 29 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: जम्मू-देहरादून से भी ठंडे भोपाल और जबलपुर, अगले 3 दिन रात का टेम्परेचर 10° रहेगा

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मध्यप्रदेश के शहर भी ठिठुर रहे हैं। भोपाल और जबलपुर शहर तो जम्मू-कटरा और देहरादून से भी ठंडे हैं। MP के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में शिमला-मसूरी से भी ज्यादा सर्दी है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: तीन दिन कोहरे का अलर्ट, हवा के कारण सर्दी बढ़ी, शेखावाटी में तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कल राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट हुई। इससे रात में सर्दी बढ़ गई। शेखावाटी एरिया में रात का तापमान फिर से सिंगल डिजिट में आ गया। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर, 17 जिलों में अलर्ट जारी; प्रदूषण से हालात सुधरे

दक्षिण भारत में आए तूफान फेंगल का असर आज से उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने फेंगल के कारण हरियाणा समेत अन्य उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: 3 दिन तक घने कोहरे का अलर्ट, बारिश की संभावना नहीं, लुधियाना का AQI 208 दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिन तक लोगों को सुबह-शाम घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











