अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने शनिवार को दावा किया है कि यूक्रेन के एक परमाणु केंद्र पर हमला हुआ है। एजेंसी ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के जापोरिजिया परमाणु केंद्र के नजदीक धमाके की आवाज सुनी और परमाणु केंद्र के एक हिस्से से धुंआ उठता देखा। अभी धमाके में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
एजेंसी का दावा- परमाणु केंद्र पर हमला हुआ
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने दावा किया यूक्रेन के जापोरिजिया परमाणु केंद्र पर तैनात उनकी एक टीम ने शनिवार को परमाणु केंद्र के नजदीक धमाकों की आवाज सुनी और साथ ही नजदीकी ठिकाने से धुआं उठता देखा। IAEA ने बयान में कहा कि परमाणु संयंत्र की एक सहायक सुविधा पर हमला हुआ। परमाणु निगरानी संस्था ने कहा, ‘जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा केंद्र की सहायक सुविधा, मुख्य केंद्र की परिधि से 1,200 मीटर की दूरी पर स्थित है और IAEA की टीम को दोपहर में भी उस दिशा से धुआं निकलता देखा था।
ये भी पढ़ें- Oil: रूसी तेल से दूरी भारत को पड़ सकती है भारी, विशेषज्ञ बोले- आयात बिल में होगी 11 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी