चंडीगढ़। मंजिल की शोर खुद को बचा लूं, सौंप दूं राह को हर सितम हर भरम, जो भी हुआ हुआ, होना है जो होगा दो चार दिन की जिंदगी, फिर न तुम न हम… गीत के साथ सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में हुए गायिका रागिनी टंडन के कंसर्ट का समापन हुआ। गायिका रागिनी टंडन ने चेजिंग लाइट एलबम रिलीज करते हुए गीत पेश किए। इस एलबम में पांच गीत हैं। सभी गीत शिव टंडन ने लिखे हैं और निर्देशन भी शिव टंडन का है।
पांचों गानों में एक यात्रा है। हर गीत से पहले एक कहानी है, एक यात्रा है, एक सपना पूरा करने के लिए क्या-क्या करना होता है। पहला गीत यार मेरी रोशनी पेश हुआ। इसके बाद बोलो ना हुआ क्या…। तीसरा गीत छड्डो छड्डो नई मिलदा ते ना मिले प्यार… पेश किया। चौथे गीत का शीर्षक तबाही रहा। इसमें गुस्से पर प्रस्तुति रही और अंतिम गीत का शीर्षक सुबह था। इनके अलावा रागिनी टंडन ने आठ और गीत पेश किए। यहीं कार्यक्रम शुक्रवार को भी टैगोर थिएटर में आयोजित किया जाएगा।