{“_id”:”685d9fa7bc2fe124610baf36″,”slug”:”housing-scheme-will-be-launched-at-new-rates-in-sector-53-plan-should-also-be-made-in-sector-54-chandigarh-news-c-16-pkl1043-747317-2025-06-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेक्टर-53 में नए रेट पर लॉन्च होगी हाउसिंग स्कीम, सेक्टर-54 में भी बने योजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की सेक्टर-53 की हाउसिंग स्कीम अब जल्द लॉन्च होगी। वीरवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने नए रेट पर स्कीम को जल्द लॉन्च करने के आदेश दिए। बैठक में न केवल सेक्टर-53 की योजना को मंजूरी मिली, बल्कि प्रशासक ने सेक्टर-54 के लिए भी कई योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सीएचबी ने 21 फरवरी को सेक्टर-53 में जनरल हाउसिंग स्कीम को लॉन्च करने से पहले डिमांड सर्वे यह जानने के लिए की लोग उन फ्लैट्स को खरीदेंगे या नहीं। बोर्ड को उम्मीद से कई गुना ज्यादा आवेदन मिले। 372 फ्लैट्स के लिए 7494 लोगों ने रुचि दिखाई और सभी ने 10 हजार-10 हजार रुपये भी जमा कराए। लोग घर के इंतजार में थे लेकिन सीएचबी के अधिकारी फाइल लेकर बैठ गए। इस बीच यूटी प्रशासन ने एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए। इससे सभी फ्लैट्स के रेट करीब 40 फीसदी बढ़ गए। 3-बीएचके का जो फ्लैट्स पहले 1.65 करोड़ रुपये का था वो 2.30 करोड़ रुपये का हो गया। सीएचबी असमंजस में पड़ गया कि वह क्या करें। अब तय हुआ है कि जिन लोगों ने पुराने रेट पर आवेदन किया था, उन सभी के पैसे लौटाए जाएंगे। दोबारा डिमांड सर्वे नहीं होगा। वीरवार को बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रशासक को बताया कि स्कीम को लेकर लोग काफी उत्साहित है। ऐसे में अब डिमांड सर्वे की बजाय हाउसिंग प्रोजेक्ट को ही लॉन्च करना चाहिए, जिस पर प्रशासक ने सहमति दे दी। इसलिए, अब नए रेट पर ही स्कीम को लॉन्च किया जाएगा।
स्कीम के लॉन्च होने के बाद लोग फिर कर सकेंगे आवेदन
लोग दोबारा से अब तक आवेदन कर पाएंगे, जब हाउसिंग बोर्ड स्कीम को लॉन्च करेगा। माना जा रहा है कि अगले 1 से दो महीने के अंदर स्कीम लॉन्च हो सकती है। इस बीच अन्य विभागों ने काम भी शुरू कर दिया है, क्योंकि सभी एस्टीमेट पुराने कलेक्टर रेट के आधार पर तैयार किए गए थे, अब उन सभी में संशोधन होग। टेंडर डॉक्यूमेंट भी दोबारा बनाए जाएंगे। मकान का एरिया और सुविधाएं वही रहेंगी। 1 से 2 महीने के अंदर यह सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएगी और स्कीम को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके बाद ही लोग फ्लैट्स के लिए आवेदन कर पाएंगे।
आदर्श काॅलोनी की जगह पर भी आ सकती है हाउसिंग स्कीम
बैठक में सीएचबी के अलग-अलग सेक्टर में खाली पड़ी जमीनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में सेक्टर 54 की आदर्श कॉलोनी को तोड़ने के बाद 12 एकड़ की जमीन खाली कराई गई है, उस पर योजना बनाने को लेकर भी प्रशासक ने बोर्ड को निर्देश दिए हैं। प्रशासक ने कहा है कि 4 महीने के अंदर वहां के लिए भी योजना तैयार की जाए। सूत्रों के अनुसार वहां पर भी कोई नई हाउसिंग स्कीम आ सकती है, क्योंकि पिछले करीब 8 साल से कोई नई हाउसिंग स्कीम नहीं आई है। कई लोग चंडीगढ़ में अपना घर खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं।
खाली जमीनों का डाटा तैयार करने के निर्देश
शहर के अलग-अलग सेक्टरों में छोटे-छोटे पॉकेट में कई जमीनी खाली हैं, जिसका विभागों के पास इकट्ठा डाटा नहीं है। सबसे ज्यादा एस्टेट ऑफिस और सीएचबी की जमीने हैं। प्रशासक कटारिया ने इंजीनियरिंग विभाग, एस्टेट ऑफिस समेत अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने सभी जमीनों का डाटा एकत्रित करें कि कहां पर कितनी जमीन है और वहां पर क्या प्रोजेक्ट लाए जा सकते हैं। साथ ही उन जमीनों पर कब्जा न हो जाए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है।





























