
सदन में अपनी मांग रखते पार्षद जसबीर बंटी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम की 337वीं सदन की बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। पार्षद सौरभ जोशी द्वारा पिछली बैठक के मामले पर बोलने पर सदन में अन्य पार्टी के लोगो ने विरोध शुरू कर दिया।
Trending Videos
भाजपा नेता कंवरजीत ने कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुननी तो हमें सदन में बुलाया ही न जाए। उन्होंने मेयर से कहा कि अब हमारी जान को खतरा है यहां, क्या हमें मार कर ही मानेंगे। वहीं मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर मेयर ने भी भाजपा पर निशाना साधा। वहीं आप नेताओं ने गली क्रिकेट में मेयर और सांसद को न बुलाने पर विरोध जताया।
वहीं कांग्रेस पार्षद जसबीर सिंह अपने वार्ड में विकास कार्य न होने पर सदन में जमीन पर बैठ गए। इसके बाद उनके समर्थन में भाजपा पार्षद भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता के लिए वो सबके साथ हैं क्या पक्ष या विपक्ष।




























