
शहर के जलालाबाद रोड पर लाहौरिया बस्ती में बचित्तर सिंह गुरुद्वारा साहिब के निकट रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक मकान की छत गिर गई। दोपहर में करीब आधा घंटा-पौना घंटा बारिश हुई थी, जिस दरमियान अचानक जोरदार धमाके की आवाज हुई तो पता चला कि मकान की छत गिरी है। मकान के अंदर बैठी बुजुर्ग दंपती मलबे के नीचे दब गए। मोहल्लेवासियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया।



























