{“_id”:”67bd4d7ba4e7f1779a0688dd”,”slug”:”hooliganism-in-chandigarh-youths-broke-vehicles-in-daddumajra-2025-02-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: युवकों ने गाड़ियां तोड़ीं, एक को घोंपा चाकू; तलवार से कुत्ते पर हमला.. देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आरोपियों ने तोड़ी गाड़ी
– फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ की डड्डूमाजरा कॉलोनी में रविवार देर रात 10-12 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
एक युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया। साथ ही एक कुत्ते को भी तलवार से काट डाला। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा निवासी मानव, गोलू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मकान के बारे में पूछा था
डड्डूमाजरा निवासी अंशु ने बताया कि वह रविवार रात रोज फेस्टिवल घूमने गया था। रात करीब 11 बजे फेस्टिवल देखकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसे कुछ युवक मिले जो किसी घर के नंबर का पता पूछ रहे थे। जब उसने कहा कि वह नहीं जानता तो युवकों ने डंडों से उस पर हमला कर दिया।
अंशु ने तुरंत पड़ोसी रमेश कुमार को फोन किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार कुछ देर बाद 10-12 युवक फिर से वापस आए और आदि नाम के युवक का मकान ढूंढ़ने लगे। आदि का मकान मिलने पर आरोपियों ने उसके घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
शोर सुनकर जब आदि बाहर निकला तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया। जब कुत्ता भौंकने लगा एक आरोपी ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद कॉलोनी में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हुई तो आरोपी मौके से भाग गए। हमले में घायल हुए आदि को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसके पेट में कई टांके लगे।


























