12:21 PM, 17-Mar-2025
पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया
सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा की। जिला परिषद का मानदेय 1000 रुपये बढ़ाया गया है। 3000 डीजल वाहनों को चरणवद्ध तरीके से ई-व्हीकल में बदला जाएगा। इलेक्ट्रिक बस पर 40 और डीजल पर 30 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी।
पद मानदेय(मासिक)
जिला परिषद अध्यक्ष 25,000
उपाध्यक्ष 19000
सदस्य 8300
नगर पंचायत समिति अध्यक्ष 12,000
उपाध्यक्ष 9,000
सदस्य 7,500
पंचायत प्रधान 7,500
उप प्रधान 5,100
सदस्य 1050( प्रति बैठक)
12:10 PM, 17-Mar-2025
कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा
कांगड़ा जिले को अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट मैप पर लाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का समयबद्ध विस्तारीकरण होगा। नए वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। बल्ह एयरपोर्ट का मामला एयरपोर्ट अथॉरिटी के समक्ष उठाया जाएगा। नादौन में वेलनेस व राफ्टिंग सेंटर खुलेंगे।
12:04 PM, 17-Mar-2025
मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना शुरू होगी। इसके तहत जनजातीय क्षेत्रों में होटल व होमस्टे बनाने के लिए बैंक से लिए लोन पर सरकार बया में पांच प्रतिशत छूट देगी। जबकि गैर जनजातीय क्षेत्रों में यह छूट चार प्रतिशत होगी। चांशल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
12:00 PM, 17-Mar-2025
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके सूखे पौधों को भी हरा करने में लगे हुए हैं। ओक ओवर में नेता प्रतिपक्ष के समय जो पौधा लगाया गया था, जब मैं ओकओवर पहुंचा तो वह सूख रहा था। मैंने उसे खाद दी, अब उस पर फूल आना शुरू हो गए हैं। सीएम ने कहा कि ईको-टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा। इससे सरकार को 200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
11:55 AM, 17-Mar-2025
5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा, महिला व युवक मंडल करेंगे देखभाल
2025-26 में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा। फलदार व औषधीय पाैधे लगाए जाएंगे। राजीव गांधी वन संर्वद्धन योजना लागू होगी। महिला मंडल व युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह को एक से पांच हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण के संरक्षण का जिम्मा दिया जाएगा। महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के लिए सालाना 2.40 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
11:50 AM, 17-Mar-2025
सीएम ने बजट में घोषणा की कि बागवानी के लिए 4000 हेक्टेयर के लिए सर्वे किया जाएगा। एचपी शिवा परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मछुआरों से सिर्फ 7.50 प्रतिशत रायल्टी ली जाएगी। इससे 20 हजार से अधिक मछुआरों, मछली पालक कृषकों को लाभ होगा। 120 नई ट्राउट इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।
11:44 AM, 17-Mar-2025
प्राकृतिक मक्की और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा
प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया। हमीरपुर में स्पाइस पार्क बनेगा। हल्दी उगाने पर 10 क्विंटल पर सरकार 90 हजार रुपये देगी । ऊना में आलू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा। पूर्व यूपीए सरकार में नादौन की बड़ा पंचायत में स्पाइस पार्क का शिलान्यास किया गया था। भाजपा सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद इस स्पाइस पार्क को रद्द कर दिया था। अब राज्य सरकार खुद इस स्पाइस पार्क को बनाएगी। ऊना में सबसे ज्यादा आलू होता है। 100 गांवों में सिंचाई योजनाएं बनेंगी।
11:33 AM, 17-Mar-2025
सीएम ने पशुपालकों से गाय के दूध के खरीद मूल्य को 45 से बढ़ाकर 51 रुपये और भैंस के दूध के मूल्य को 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रतिलीटर करने की घोषणा की। भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की है। पशुपालकों को 2 रुपये की परिवहन सब्सिडी भी मिलेगी।
11:33 AM, 17-Mar-2025
‘अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे’
ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में पर्यटन को भी शामिल किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन, चाय पर्यटन व अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इससे हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पशुपालकों को मिलने वाली सारी जानकारी एसएमएस के माध्यम से फोन पर उपलब्ध होगी।
11:30 AM, 17-Mar-2025
1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया
1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया गया है। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आठ पेंशन योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में अन्य जिलों के बच्चों को भी शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











