आईबी नेगी को उनके पैतृक गांव सांगला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईबी नेगी को पैतृक गांव सांगला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उत्तर प्रदेश कैडर के 1958 बैच के आईपीएस अधिकारी नेगी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पुलिस पद
.
नेगी का शिमला में निधन हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे। नेगी ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। वे उत्तर प्रदेश में नैनीताल और लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक रहे। इसके अलावा उन्होंने आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआईडी और दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में भी काम किया।

आईबी नेगी का फाइल फोटो।
अंतिम संस्कार में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें डीआईजी दिग्विजय नेगी, एएसपी रतन नेगी, किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर और कल्पा के एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता शामिल थे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, भाजपा नेता सूरत नेगी और जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी भी उपस्थित रहे।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)










