
गौतम गंभीर
– फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। हाल ही में कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की है। गंभीर की यह कोच के रूप में पहली टेस्ट जीत है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट के चौथे ही दिन 280 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब अगला टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा।






















