
सांकेतिक तस्वीर। धूप खिलने पर अनाज मंडी में मंडराते कबूतर
विस्तार
हरियाणा में 56 दिन से बारिश का सूखा जल्द खत्म होगा। 31 जनवरी से हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। राज्य में एक से दो फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। वहीं, इस दौरान पहाड़ों पर भी बर्फबारी की संभावना है। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। इसका असर 31 जनवरी की रात से दिखने लगा।
कुछ इलाकों में 31 को भी बारिश हो सकती है। एक दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।
ठंड से भी मिलेगी राहत
राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सर्दी का पीक अब गुजर चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। इससे दिन का तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। फतेहाबाद, अंबाला और करनाल जिले को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 24 डिग्री रहा। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूतनम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम हिसार और महेंद्रगढ़ में 3.1 डिग्री रहा।
अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है। -एके सिंह, निदेशक मौसम विभाग, चंडीगढ़।


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








