
कुरुक्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से कुलदीप सिंह मुलतानी झींडा ग्रुप से जीते
– फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लिए आज पहला चुनाव हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सभी जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। कुरुक्षेत्र के पांच वार्ड बनाए गए थे, जहां 56 मतदान केंद्रों पर चुनाव हुआ।























